Five More Years for WHO Chief is Untenable Says AHF

WHY US

Partner with us for Press release distribution and get best in class service, guaranteed postings on tier 1 media and maximum reach

एएचएफ ने कहा, डब्‍लूएचओ के चीफ को और पाँच साल का कोई औचित्य नहीं

  • Monday, September 27, 2021 11:23AM IST (5:53AM GMT)
 
Los Angeles, United States:  
रॉयटर्स की एक खबर में कहा गया है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्‍लूएचओ) के महानिदेशक, टेड्रोस अदनोम घेब्रेयियस इस संगठन के शीर्ष पर दूसरी बार निर्विरोध चुने जा रहे हैं। इस पर प्रतिक्रया देते हुए एड्स हेल्थकेयर फाउंडेशन (एएचएफ) ने इस प्रक्रिया को घोर मजाक की संज्ञा दी है। इसने संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों से विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख के विनाशकारी कार्यकाल को और पाँच वर्ष के लिए नहीं बढ़ाने का अनुरोध किया है।

रॉयटर्स द्वारा उद्धृत अज्ञात स्रोतों के अनुसार डब्‍लूएचओ के शीर्ष पद के लिए कोई दूसरा उम्मीदवार प्रतिद्वंद्वी नहीं है। यह भी तब, जब कि टेड्रोस के अपने देश इथियोपिआ की सरकार भी उनके नामांकन का समर्थन नहीं कर रही है और उनके कार्यप्रदर्शन की लगातार आलोचना होती रही है। संयुक्त राष्ट्र का कोई सदस्य देश उम्मीदवारों को नामित कर सकता है, किन्तु इसकी समय-सीमा इस सप्ताह समाप्त हो रही है। डब्‍लूएचओ की कमान किसके हाथों में होगी इसका अंतिम फैसला मई 2022 में वर्ल्ड हेल्थ असेंबली में किया जाएगा।

एएचएफ के प्रेसिडेंट, माइकल वेंस्टीन ने सवाल उठाते हुए कहा कि, “गत पाँच वर्षों को देखें तो क्या हम पूरे विश्वास के साथ कह सकते हैं कि यह लीडर हमारे दौर की सबसे बड़ी लोक स्वास्थ्य त्रासदी में दुनिया का नेतृत्व करने के लायक है? या हम शायद वैश्विक महामारी के चंगुल में चिर काल के लिए फँस गए हैं, क्योंकि डब्‍लूएचओ चीफ खतरे के अनेक संकेतों और अनसुनी अनुशंसाओं के बावजूद वे शुरुआत ही से लोक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने में नाकाम रहे हैं? अगर डब्‍लूएचओ का नेतृत्व यथावत रह गया तो हम जहाँ-के-तहाँ रह जायेंगे। दो वर्षों से वैश्विक महामारी झेल रहा विश्व इसे अब और वहन नहीं कर सकता। यह उत्तरी कोरिया में कराये गए “इलेक्शन’ की तरह कतई नहीं होना चाहिए, जहां कोई वोट पड़ने के पहले ही परिणाम अच्छी तरह पता रहता है। हमें डब्‍लूएचओ का नेतृत्व करने के लिए सर्वश्रेष्ठ संभव व्यक्ति पाने के लिए उम्मीदवारों का एक बड़ा और विविधतापूर्ण समूह चाहिए। निश्चित तौर पर, 194 सदस्य देशों में विचार के योग्य उम्मीदवार अवश्य ही होंगे। अभी के समय में बिजनेस हमेशा की तरह क्षमा के योग्य नहीं है।”

जून में एएचएफ ने छः कारण बताये थे कि क्यों डब्‍लूएचओ चीफ को दोबारा नहीं चुना जाना चाहिए। वे कारण निम्नलिखित हैं:
 
  1. डब्‍लूएचओ ने कोविड-19 को वैश्विक महामारी घोषित करने में देरी की।
  2. कोविड-19 के उद्गम के बारे में पारदर्शिता का अभाव।
  3. न्यून और माध्यम आय वाले देशों की मदद के लिए संसाधन एकत्र करने और समन्वय बनाने की अक्षमता।
  4. वैक्सीन की स्वीकृतियों में देरी।
  5. लोक स्वास्थ्य संकट को रोकने और उस पर प्रतिक्रिया करने के लिए आधिकारिक मार्गदर्शन का अभाव।
  6. डब्‍लूएचओ में मौलिक सुधार के पूर्ववर्ती प्रस्तावों को कार्यान्वित करने में असफलता।

“छः कारण कि क्यों डब्‍लूएचओ चीफ को क्यों अपदस्थ होना ही चाहिए” नामक पूरा वक्तव्य यहाँ उपलब्ध है।

एड्स हेल्थकेयर फाउंडेशन (एएचएफ) सबसे बड़ा वैश्विक एड्स संगठन है. वर्तमान में यह यूएस, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका/कैरिबियाई देशों और एशिया/प्रशांत क्षेत्र और यूरोप सहित विश्व के 45 देशों में 1.6 मिलियन से अधिक क्लाइंट्स को चिकित्सीय देखभाल और/या सेवाएँ प्रदान करता है. एएचएफ के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया हमारी वेबसाइट www.aidshealth.org देखें, हमसे फेसबुक:  www.facebook.com/aidshealth पर जुडें और ट्विटर  @aidshealthcare तथा इन्स्टाग्राम @aidshealthcare पर फॉलो करें।

businesswire.com पर स्रोत संस्करण इस लिंक पर देखें : https://www.businesswire.com/news/home/20210923005731/en/
 
 
संपर्क :
यूएस मीडिया संपर्क :
गेड केंस्ली, सीनियर डायरेक्टर, कम्युनिकेशंस, एएचएफ
+1.323.308.1833 कार्यालय +1.323.791.5526 मोबाइल  
[email protected]
डेनिस नाज़ारोव, डायरेक्टर ऑफ़ ग्लोबल पालिसी ऐंड कम्युनिकेशंस, एएचएफ
+1 323.308.1829
[email protected]
 
घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।
 


Submit your press release

Copyright © 2024 Business Wire India. All Rights Reserved.