WHY US

Partner with us for Press release distribution and get best in class service, guaranteed postings on tier 1 media and maximum reach

AD पोर्ट्स ग्रुप अबू धाबी और यूएई में आर्थिक विविधीकरण और गैर-तेल व्यापारों से GDP को बढ़ाने वाली अग्रणी कंपनी है: नया अध्ययन

  • Wednesday, October 30, 2024 9:59AM IST (4:29AM GMT)
 
Abu Dhabi, United Arab Emirates:  
 
  • ऑक्सफ़ोर्ड इकोनॉमिक्स के अनुसार, साल 2022 में संयुक्त अरब अमीरात के विभिन्न क्षेत्रों, जैसे कि उद्योग, व्यापार और लॉजिस्टिक्स में AD पोर्ट्स ग्रुप की गतिविधियों ने गैर-तेल व्यापारों पर टिकी अबू धाबी की अर्थव्यवस्था में मौजूदा मूल्यों के अनुसार कुल AED 132.7 बिलियन के साथ 22.9% का योगदान किया।
  • यूएई की गैर-तेल व्यापारों पर टिकी अर्थव्यवस्था में समूह का कुल योगदान मौजूदा कीमतों पर अनुमानित AED 150.6 बिलियन था, जो 2022 में 11.6% के बराबर है
 
अरब की खाड़ी और लाल सागर में अंतरराष्ट्रीय व्यापार, लॉजिस्टिक्स और उद्योग के प्रमुख सहायक AD पोर्ट्स ग्रुप (ADX: ADPORTS) ने एक नई आर्थिक प्रभाव रिपोर्ट का अनावरण किया, जिसमें अबू धाबी और यूएई में आर्थिक विविधीकरण करने में समूह की बढ़ती भूमिका पर ज़ोर डाला गया है।
 
ऑक्सफ़ोर्ड इकोनॉमिक्स द्वारा 2022 के आँकड़ों के आधार पर किए गए अध्ययन के परिणामों में, अबू धाबी और यूएई में एक अग्रणी कॉर्पोरेट आर्किटेक्ट और गैर-तेल आधारित अर्थव्यवस्था को सक्षम बनाने में ग्रुप के बढ़ते आर्थिक और सामाजिक योगदानों को नए सिरे से चित्रित किया गया।
 
अबू धाबी में, उद्योग, व्यापार, लॉजिस्टिक्स और अन्य सहित अलग-अलग क्षेत्रों में, AD पोर्ट्स ग्रुप की अलग-अलग गतिविधियों ने साल 2022 में मौजूदा मूल्य पर अमीरात के गैर-तेल व्यवसायों से संबंधित GDP का 22.9% जनरेट करने में अहम भूमिका निभाई थीं, जो AED 132.7 बिलियन के कुल मूल्य-वर्धित योगदान को दर्शाती है। राष्ट्रीय स्तर पर, AD पोर्ट्स ग्रुप ने उसी साल मौजूदा मूल्यों पर यूएई गैर-तेल व्यवसायों से संबंधित GDP का 11.6%, या AED 150.6 बिलियन जनरेट करने में मदद की।
 
ऑक्सफ़ोर्ड इकोनॉमिक्स के अनुसार, AD पोर्ट्स ग्रुप ने COVID-19 महामारी के बाद गैर-तेल आधारित अर्थव्यवस्था के विकास में अहम भूमिका निभाई, जिसमें अंतिम बार जारी किए गए आँकड़ों के मुताबिक अबू धाबी अमीरात में गैर-तेल व्यवसाय से संबंधित GDP में इसकी भागीदारी 2020 के मुकाबले में 2022 में 21% बढ़ी।
 
संयुक्त अरब अमीरात के आर्थिक इंजन और मिडल ईस्ट और नॉर्थ अफ़्रीका (MENA) में सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक, अबू धाबी के लिए एक रणनीतिक प्रवेश द्वार के रूप में, AD पोर्ट्स ग्रुप बंदरगाहों, आर्थिक शहरों और मुक्त क्षेत्रों, समुद्री और शिपिंग, लॉजिस्टिक्स और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते, अंतरराष्ट्रीय इकोसिस्टम का संचालन करता है।
 
मिडिल ईस्ट, उत्तरी अफ़्रीका, भारतीय उपमहाद्वीप, मध्य और दक्षिण पूर्व एशिया और यूरोप के 50 से अधिक देशों में सक्रिय, यह समूह अपने औद्योगिक विकास, परिवहन और लॉजिस्टिक्स गतिविधियों के माध्यम से गैर-तेल आधारित आर्थिक विकास का उत्प्रेरक है।
 
ऑक्सफ़ोर्ड इकोनॉमिक्स के अनुमान समूह के संचालन, पूँजीगत खर्च, संचालन से जुड़े पर्यटन और इसके औद्योगिक क्षेत्रों से संबंधित गतिविधि की पैमाइश पर आधारित थे। 2022 के दौरान, यूएई और अबू धाबी के गैर-तेल व्यापार से संबंधित GDP में ग्रुप का योगदान इसके आर्थिक शहरों और मुक्त क्षेत्र क्लस्टर (EC&FZ) द्वारा संचालित था, जो इसके कुल प्रभाव का 95% था।
 
समूह की 2022 की गतिविधि ने संयुक्त अरब अमीरात में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 3,98,400 नौकरियों का समर्थन किया, जो संयुक्त अरब अमीरात के निर्माण और विनिर्माण क्षेत्रों में लगभग 8% रोज़गार का समर्थन करने के साथ-साथ देश के गैर-तेल क्षेत्र में कुल रोज़गार का 14.1% है। उसी साल, समूह ने अबू धाबी में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कुल 2,61,700 नौकरियों का समर्थन किया, जिसमें यूएई राजधानी के विनिर्माण क्षेत्र में 32.1% रोज़गार शामिल थे।
 
AD पोर्ट्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर और ग्रुप सीईओ कैप्टन मोहम्मद जुमा अल शमीसी ने कहा: "ताज़ा नतीजे समूह के बढ़ते आर्थिक प्रभाव और अबू धाबी, यूएई और भावी पीढ़ियों के लिए एक टिकाऊ, विविधताओं से भरी अर्थव्यवस्था की नींव रखने की निरंतर क्षमता की पुष्टि करते हैं। हमारे बुद्धिमान नेतृत्व के निर्देश पर, हमारा ग्रुप आर्थिक क्षितिज को खोलने के लिए लगन से काम कर रहा है जो अगली पीढ़ी के आर्थिक बुनियादी ढाँचे और नौकरी के अवसर प्रदान करता है।"
 
AD पोर्ट्स ग्रुप के समूह मुख्य रणनीति और विकास अधिकारी, रॉस थॉम्पसन ने कहा: "औद्योगिक विकास, परिवहन, व्यापार और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में दुनिया भर में अपना विस्तार और बाज़ार का नेतृत्व करते हुए, AD पोर्ट्स ग्रुप अबू धाबी और यूएई की बेहतरीन खूबियों को बड़ी तेज़ी से दुनिया के बड़े हिस्से तक ले जा रहा है और दुनिया की बेहतरीन चीज़ों को अबू धाबी में ला रहा है। जैसे-जैसे समूह बड़ा और विविधताओं से भरता जाएगा, वैसे-वैसे अबू धाबी और यूएई की अर्थव्यवस्थाएँ भी बढ़ती जाएँगी।"
 
समूह के EC&FZ क्लस्टर द्वारा जनरेट किए गए गैर-तेल व्यापार से संबंधित GDP की वृद्धि में योगदान मुख्य रूप से KEZAD समूह के 2,000 से अधिक व्यावसायिक किरायेदारों ने किया, जो EC&FZ का एक प्रमुख हिस्सा है और MENA में सबसे बड़ा आर्थिक क्षेत्र इकोसिस्टम है। विनिर्माण के क्षेत्र अग्रणी होने के साथ-साथ, EC&FZ क्लस्टर ने निर्माण, पेशेवर सेवाओं, परिवहन और भंडारण, व्यवस्थापन और समर्थन, खनन और उत्खनन, वित्त, सूचना और संचार प्रौद्योगिकी, थोक और खुदरा व्यापार और रियल एस्टेट सहित अन्य क्षेत्रों में भी गतिविधि को आगे बढ़ाया।
 
पिछले दो सालों में AD पोर्ट्स ग्रुप के वैश्विक विस्तार ने समूह के अपने विकास के साथ-साथ यूएई और अबू धाबी की अर्थव्यवस्थाओं के आर्थिक विविधीकरण में बहुत योगदान दिया है।
 
अधिक जानकारी के लिए, कृपया यहाँ जाएँ: adportsgroup.com
 
*सूत्र: AETOSWire

तस्वीरें/मल्टीमीडिया गैलरी उपलब्ध: https://www.businesswire.com/news/home/54142359/en
 
संपर्क:
सना मादद
AD पोर्ट्स ग्रुप मीडिया ऑफ़िस 
ईमेल: [email protected]
 


Submit your press release

Copyright © 2025 Business Wire India. All Rights Reserved.