WHY US

Partner with us for Press release distribution and get best in class service, guaranteed postings on tier 1 media and maximum reach

NIPPON KINZOKU “Eco-Product” सिरीज़ - खंड 2, “NK-301ZF”: उच्च-मजबूती और उच्च-लचीलापन का संयोजन करने वाली एक अभूतपूर्व सामग्री

  • Tuesday, May 27, 2025 2:33PM IST (9:03AM GMT)
सीमाओं को चुनौती देना: दो विरोधाभासी गुणों में संतुलन प्रदान करती एक सामग्रियों - का प्रस्तुतीकरण
 
TOKYO, Japan:  NIPPON KINZOKU CO., LTD. (TOKYO: 5491) (मुख्यालय: मिनातो-कु, टोक्यो) को अपनी पर्यावरण के प्रति जागरूक "Eco-Product" सिरीज़ के भाग के रूप में SUS301 (JIS) की रासायनिक संरचना रेंज में उत्कृष्ट प्रक्रियाशीलता और उच्च-मजबूती, दोनों प्रदान करती स्प्रिंग में उपयोग किए जा सकने वाले स्टेनलेस स्टील को प्रस्तुत करते हुए गर्व है। इस सामग्री को ऑटोमोटिव, इलेक्ट्रॉनिक कम्पोनेन्ट, और सेमीकन्डक्टर क्षेत्रों सहित विभिन्न उद्योगों में व्यापक तौर पर अपनाया गया है।

पार्ट्स के वजन में कमी लाने और मैन्यूफैक्चरिंग प्रोसेसों को सक्षम बनाते हुए, NK-301ZF, उच्च-लचीलेपन के साथ उच्च मजबूती उत्पन्न करता है। यह ग्राहक के संपूर्ण मैन्यूफैक्चरिंग प्रोसेस में बेहतर ऊर्जा दक्षता प्रदान करने और पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने में योगदान देता है। इसके अतिरिक्त, इसके डिज़ाइन में बढ़ा हुआ लचीलापन आकृतियों और विशिष्टताओं के अनुकूलन को संभव बनाता है, जिससे प्रोसेसिंग दक्षता और उत्पादित मात्रा में सुधार होता है। इन विशेषताओं के कारण इसे कई तरह की एप्लीकेशनों में उपयोग किया जाता है।

इन महत्वों के आधार पर हमारी कंपनी में NK-301ZF को एक “Eco-Product” के रूप में प्रस्तुत किया गया है। 2050 तक नेट-शून्य CO₂ उत्सर्जन प्राप्त करने के लक्ष्य के साथ हम पर्यावरण अनुकूल सामग्रियों को बढ़ावा देकर टिकाऊ मैन्यूफैक्चरिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इस उत्पाद को NIPPON KINZOKU के "Near Net Performance" के सिद्धांत पर केंद्रित 11वें बिज़नेस प्लान, “NIPPON KINZOKU 2030” के अनुसार सामग्री डिज़ाइन के माध्यम से अंतिम उत्पादों से अपेक्षित प्रदर्शन को प्राप्त करते हुए विकसित किया गया था। हमारा उद्देश्य ऑटोमोटिव, इलेक्ट्रॉनिक कम्पोनेन्ट, सेमीकन्डक्टर और संबंधित बाजारों में अपनी बिक्री में अधिक विस्तार करना है।

विशेषताएं
1. रासायनिक संरचना
JIS स्टैन्डर्ड रेंज को पूरा करने के लिए रासायनिक संरचना को समायोजित किया जाता है।
https://www.nipponkinzoku.co.jp/assets/images/2025/05/Chemical-Composition.pdf

2. मकैनिकल विशेषता
फ़ोरमिंग के दौरान पारंपरिक SUS301 की तुलना में, NK-301ZF में दरार को रोकने में मदद करने के लिए अधिक विस्तार होता है। यह HV580 या अधिक के कठोरता स्तर को प्राप्त करने हेतु एक उच्च-मज़बूती वाली सामग्री भी है।
https://www.nipponkinzoku.co.jp/assets/images/2025/05/Mechanical-Properties.pdf
मज़बूती के समान स्तरों पर, यह पारंपरिक SUS301 को अधिक लंबाई और बेहतर लचीलापन प्रदान करता है।
https://www.nipponkinzoku.co.jp/assets/images/2025/05/Relationship-Between-Hardness-and-Elongation.pdf

3. थकान प्रतिरोध, प्रोसेसेबिलिटी
हमने स्टील में समावेशनों को नियंत्रित किया है, जिससे मैक्रोस्कोपिक अधात्विक समावेशनों की मात्रा में अत्यंत कमी आई है।
https://www.nipponkinzoku.co.jp/assets/images/2025/05/Image-of-Inclusions.pdf
फलस्वरूप, हम थकान प्रतिरोध में सुधार की आशा करते हैं।
https://www.nipponkinzoku.co.jp/assets/images/2025/05/MIT-test-results.pdf\

पूरे टेक्स्ट के लिए यहां क्लिक करें।
https://www.nipponkinzoku.co.jp/assets/images/2025/05/Introducing-NK-301ZF-A-Breakthrough-Material-Combining-High-Strength-and-High-Ductility.pdf

NIPPON KINZOKU Group का परिचय
हमारे उत्पादों का सटीकता क्षेत्र से लेकर निर्माण उद्योग तक कई क्षेत्रों में उपयोग किया गया है। https://www.nipponkinzoku.co.jp/en/

घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।

तस्वीरें/मल्टीमीडिया गैलरी उपलब्ध: https://www.businesswire.com/news/home/20250526260185/en
 
Contacts
Production Process & Support Dept.
NIPPON KINZOKU CO., LTD.
ईमेल: [email protected]
https://www.nipponkinzoku.co.jp/en/inquiry
 
स्रोत: NIPPON KINZOKU CO., LTD.


Submit your press release

Copyright © 2025 Business Wire India. All Rights Reserved.