WHY US

Partner with us for Press release distribution and get best in class service, guaranteed postings on tier 1 media and maximum reach

Pronto ने ऑन-डिमांड सेवाओं और आय स्थिरता के साथ भारत के घरेलू श्रम बाजार को पुन: परिभाषित करने हेतु कामगारों के लिए $2M जुटाए

  • Friday, May 16, 2025 5:40PM IST (12:10PM GMT)
Pronto घरेलू सेवा कर्मियों को शामिल होने के बाद पहले महीने में अपनी कमाई को दोगुना या तिगुना करने में सक्षम बनाता है
 
Gurugram, Haryana, India:  Pronto, भारत की 10 मिनट घरेलू सहायता सेवा कंपनी, ने आज Bain Capital Ventures के नेतृत्व में $2 मिलियन USD के वित्तपोषण की घोषणा की है। इन वित्तपोषणों से, पूरे गुरुग्राम में अपने सेवा क्षेत्र में विस्तार करते हुए, Pronto द्वारा नए केंद्र खोले जाएंगे।

भारत की घरेलू सेवाओं की मार्केट में 50 मिलियन से अधिक कामगार हैं, परंतु उनमें से 90% से अधिक अनौपचारिक रूप से नियुक्त किए गए हैं। श्रम बाजार में अत्यधिक अव्यवस्था के कारण उपभोक्ताओं के लिए कामगारों को खोज करना कठिन हो जाता है। चूंकि अब किराने का सामान और गर्म खाना आठ मिनट में डिलीवर किया जा सकता है, तो अब उपभोक्ता सब कुछ जल्दी होने की उम्मीद करते हैं। बाजार की अनौपचारिकता के कारण, घरेलू सहायता खोजने में सप्ताहों से लेकर महीनों तक का समय लग सकता है।

उपयोगकर्ताओं को तीन अलग-अलग समय के विकल्पों के साथ, Pronto अपने ऐप के माध्यम से घरेलू सहायक बुक करने की सुविधा प्रदान करता है: तत्काल (10 मिनट), पूर्व-निर्धारित समय पर या बार-बार आवश्यकता वाला। सेवाओं में सफ़ाई, कपड़े धोना और सब्ज़ियाँ काटना शामिल है। एक बटन दबाते ही, वर्दी पहना हुआ एक प्रमाणित तथा प्रशिक्षित पेशेवर आपके दरवाज़े पर पहुँच जाएगा।

“भारत के घरेलू कामगार मार्केट में अव्यवस्था के कारण कामगार और उपभोक्ता वंचित हैं। कामगारों को आय अस्थिरता का सामना करना पड़ता है और उपभोक्ताओं को उनकी आवश्यकतानुसार सेवाएँ नहीं मिल पाती हैं,” संस्थापक तथा CEO, Anjali Sardana ने कहा। “एक औसत Pronto पेशेवर ज्वाइन करने के बाद पहले महीने में 2-3 गुणा अधिक कमा लेता है। हम एक win-win-win बिज़नेस मॉडल तैयार कर रहे हैं।”

Pronto का बिज़नेस मॉडल हल्के कार्य को पूरी तरह से बदल देता है तथा अपने Pronto पेशेवरों को गारंटीकृत घंटों के साथ आय में स्थिरता प्रदान करने के लिए कमीशन-आधारित मॉडल को छोड़ देता है। ग्राहकों के लिए भी यह बेहतर सेवा प्रदान करता है, जिसमें सामान्य ऑन-डिमांड सेवाओं की तुलना में रिटेन्शन दर अधिक होती है। Pronto अपनी 10-मिनट गारंटी के साथ 24/7 कार्य करता है तथा Pronto की दैनिक सेवाओं का विकल्प चुनने वाले उपयोगकर्ता, किसी विशिष्ट Pronto पेशेवर का चयन कर सकते हैं।

अगले 90 दिनों में कंपनी द्वारा 10 नए केंद्र खोले जाने की योजना है। हाल ही में, कंपनी ने गुरुग्राम के Galleria Market क्षेत्र में अपने दूसरे केंद्र की शुरुआत की है। अगले तीन महीनों में, सभी प्रकार के कार्यों और इंजीनियरिंग के लिए, Pronto की 700 Pronto पेशेवरों और 50 कॉर्पोरेट कर्मचारियों की भर्ती करने की योजना है।

“आधुनिक उपभोक्ताओं की अपेक्षा के अनुरूप विश्वसनीय, ऑन-डिमांड घरेलू सेवाएं प्रदान करते हुए Pronto, भारत के सबसे बड़े और सबसे अव्यवस्थित कामगारों के बाजारों में से एक को कामगारों का हित ध्यान में रखते हुए बदल रहा है,” Bain Capital Ventures में पार्टनर, Ajay Agarwal ने कहा। “हम Anjali और Pronto टीम को सपोर्ट करने के लिए उत्साहित हैं, क्योंकि वे भारत में विश्वसनीय घरेलू सहायता के लिए तेज़ी से डिफ़ॉल्ट प्लेटफ़ॉर्म का निर्माण कर रहे हैं।”

Pronto का परिचय

Pronto भारत की एक 10-मिनट घरेलू सहायता सेवा कंपनी है। गुरुग्राम में स्थापित, कंपनी ऑन-डिमांड घरेलू सहायता प्रदान करती है। अधिक जानकारी के लिए, यहाँ जाएँ: https://withpronto.com.

तस्वीरें/मल्टीमीडिया गैलरी उपलब्ध: https://www.businesswire.com/news/home/20250515533216/en

घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।

CONTACTS:
मीडिया संपर्क
Rachel Colson
Bain Capital Ventures
[email protected]


 स्रोत: Pronto


Submit your press release

Copyright © 2025 Business Wire India. All Rights Reserved.