RingCentral की चीफ इनोवेशन ऑफिसर और CMO, Kira Makagon ने कहा, “भारत हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है, और इस नए ऑफिस का उद्घाटन हमारे इस विश्वास का प्रमाण है कि भारत में प्रतिभा और नवाचार की कोई कमी नहीं है। यह विस्तार न केवल इस महत्वपूर्ण रणनीतिक क्षेत्र में हमारी उपस्थिति को मजबूत करेगा, बल्कि वैश्विक व्यापार संचार में क्रांतिकारी नवाचार लाने के हमारे मिशन को भी बढ़ावा देगा।”
यह नया ऑफिस स्वामी विवेकानंद रोड मेट्रो स्टेशन के पास प्रमुख स्थान पर स्थित है, जहाँ से इंदिरानगर के सामाजिक स्थलों, रेस्तरां और शॉपिंग क्षेत्रों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है, साथ ही 700+ कर्मचारियों के लिए तैयार किए गए इस ऑफिस में सहयोगात्मक कार्यक्षेत्र, वेलनेस रूम और इन-हाउस कैफेटेरिया जैसी सुविधाएं हैं, जो कर्मचारियों के कल्याण और सहभागिता को ध्यान में रखते हुए विश्वस्तरीय कार्य परिवेश प्रदान करती हैं।
RingCentral के प्रबंध निदेशक और इंजीनियरिंग हेड, Sathesh Murthy ने बताया कि, “हमारी स्थानीय उपस्थिति और AI-संचालित क्लाउड कम्युनिकेशन और कॉन्टैक्ट सेंटर समाधान, भारतीय व्यवसायों के लिए एक सच्चे साझेदार के रूप में हमारी बुनियाद रखते हैं। हम बेंगलुरु में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने और स्थानीय तकनीकी समुदाय के विकास में योगदान देने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।”
RingCentral का भारत में निवेश केवल बुनियादी ढांचे तक ही सीमित नहीं है। कंपनी AI, बिज़नेस कोलैबोरेशन, कॉन्टैक्ट सेंटर सॉल्यूशंस और अगली पीढ़ी की संचार तकनीकों जैसे क्षेत्रों में अपने R&D प्रयासों का विस्तार कर रही है, जिससे वैश्विक ग्राहक जरूरतों को पूरा किया जा सके। यह कदम भारतीय बाजार के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है। साथ ही, कंपनी अपने कस्टमर सपोर्ट, सर्विस इंजीनियरिंग और साइट रिलायबिलिटी इंजीनियरिंग (SRE) टीमों का विस्तार कर रही है, ताकि क्षेत्र में अपने बढ़ते ग्राहक आधार को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की जा सके।
RingCentral के बारे में
RingCentral AI-संचालित बिज़नेस कम्युनिकेशन, कॉन्टैक्ट सेंटर, कन्वर्सेशनल इंटेलिजेंस, वीडियो और हाइब्रिड इवेंट सॉल्यूशंस में ग्लोबल लीडर है। RingCentral कंपनियों को कन्वर्सेशनल इंटेलिजेंस के माध्यम से समृद्ध ग्राहक और कर्मचारी अनुभव प्रदान करने में सक्षम बनाता है जिससे संपूर्ण जानकारी और बेहतर व्यावसायिक परिणाम प्राप्त होते हैं। भरोसेमंद और सुरक्षित क्लाउड कम्युनिकेशन में दशकों की विशेषज्ञता के साथ, RingCentral ने दुनियाभर में लाखों उपयोगकर्ताओं और हजारों ग्राहकों का भरोसा जीता है। अधिक जानकारी के लिए, ringcentral.com पर जाएं।
© 2024 RingCentral, Inc. सर्वाधिकार सुरक्षित। RingCentral और RingCentral लोगो, RingCentral, Inc. के ट्रेडमार्क हैं।
घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।
तस्वीरें/मल्टीमीडिया गैलरी उपलब्ध: https://www.businesswire.com/news/home/54162345/en
संपर्क करें:
PR संपर्क:
Hrishikesh Chaudhuri
[email protected]
+91 91239 6025
Mariana Leventis
[email protected]
650-562-6545
स्रोत: RingCentral, Inc.
