जापान ने 28 और 29 जून को जी20 सम्मेलन, का आयोजन किया। इस सम्मेलन में सभी 20 सदस्य और 17 आमंत्रित अतिथियों ने शिरकत की। यह सम्मेलन जापान के दूसरे सबसे बड़े शहर ओसाका में आयोजित किया गया। जापान ने पहली बार जी20 सम्मेलन का आयोजन किया है। इससे पहले देश ने 2016 में आइसे-शिमा में जी7 सम्मेलन का आयोजन किया था। इय प्रेस विज्ञप्ति में मल्टीमीडिया की सुविधा है। पूरी विज्ञप्ति यहां देखें : https://www.businesswire.com/news/home/20190630005053/en/ जी 20 ओसाका सम्मेलन की पारिवारिक तस्वीर (फोटो :बिजनेस वायर) इस साल के सम्मेलन में, नेताओं ने वैश्विक एजेंडा के लिए महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इसमें से एक प्रमुख मुद्दा था मरीन प्लास्टिक लिटर, यह ऐसी समस्या है जिसे वैश्विक पैमाने पर मरीन पारितंत्र को प्रभावित करने के तौर पर पहचाना गया है। इस मुद्दे को लेकर प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हुए, जी20 ओसाका सम्मेलन ने पर्यावरण मंत्रालय के प्लास्टिक स्मार्ट कैंपेन को बढ़ावा दिया। साथ ही “3आर (रिड्यूस, रियूज, रिसाइकल) और रिन्यूएबल” की अवधारणा पर भी जोर दिया गया। इसमें प्लास्टिक बोतलों एवं स्ट्रॉ का इस्तेमाल नहीं करने और स्थल पर नवीकरणीय सामग्रियों की पेशकश करने जैसे कदमों पर बात की गई। सम्मेलन की पूरी अवधि में , बोतल, कप, स्ट्रॉ और डिशेज सहित सिंगल-यूज प्लास्टिक का कोई भी उत्पाद इस्तेमाल नहीं किया गया। इसके बजाय,आगंतुकों को वैकल्पिक, दोबारा उपयोग करने योग्य उत्पाद एवं सेवाएं मुहैया कराई गईं। सम्मेलन के एजेंडा में अर्थव्यवस्था, व्यापार एवं निवेश, नवाचार, रोजगार, महिला सशक्तिकरण, विकास एवं स्वास्थ्य जैसे विषय भी शामिल हैं, इन सभी पर उपयोगी चर्चाएं की गईं। बैठक कक्ष के बाहर, आगंतुकों ने जापानी संस्कृति और आतिथ्य सत्कार का आनंद उठाया। पहले दिन, दांजिरी वुडेन फ्लोट, मिकोशी पोर्टेबल श्राइन जिनका इस्तेमाल स्थानीय क्षेत्र के मशहूर त्योहारों में से एक में किया जाता है, के प्रदर्शन के साथ उनका आयोजनस्थल पर स्वागत किया गया। आयोजनस्थल के आंतरिक हिस्से में आगंतुकों के लिए ओसाका एवं कंसाई क्षेत्र की अनूठी संपत्तियों का प्रदर्शन किया गया, इसमें एक्स्पो 2025 पर नवीनतम जानकारी भी शामिल थी। नेता एवं उनके साथियों के लिए सांस्कृतिक शोज भी आयोजित हुए। उन्हें जापान की धरोहर और वशोकू क्विजीन के बारे में जानने का मौका मिला। रोबोटिक्स, चिकित्सा और अंतरिक्ष सहित विभिन्न क्षेत्रों में देश के आधुनिकतम नवाचारों ने भी आगंतुकों को हैरत में डाला। महंगे एक्जिबिशन स्पेस ने प्रत्येक श्रेणी से संबंधित जापानी तकनीक औ उत्पादों को प्रस्तुत किया जोकि सम्मेलन के एजेंडा “समाज एवं नवाचार”, “स्वास्थ्य एवं नवाचार”, “मरीन प्लास्टिक लिटर एवं नवाचार”, “ऊर्जा एवं नवाचार”, “आर्थिक सहयोग एवं नवाचार” का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। इस क्षेत्र में “ओलंपिक्स एवं पैरालिंपिक गेम्स टोक्यो 2020”, “आपदा बहाली”, “जापानका पर्यटन संसाधन” और “परंपराएं” जैसे विषयों पर भी प्रदर्शन शामिल थे। कुल 50 डिस्प्ले में मनोरंजक एवं सूचनाप्रद कंटेंट शामिल थे और यह पैनल से लेकर मॉडल एवं वीडियोज और व्यावहारिक गतिविधियों पर आधारित थे। जी20 सम्मेलन के सदस्य अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, कोरिया, दक्षिण अफ्रीका, रूस, सउदी अरब, टर्की, ब्रिटेन, अमेरिका,यूरोपीय यूनियन हैं। प्रेस के उपयोग के लिए सम्मेलन की अन्य आधिकारिक तस्वीरें वेबसाइट पर उपलब्ध हैं: https://g20.org/en/media/hostphotographer/ businesswire.com पर सोर्स विवरण देखें: https://www.businesswire.com/news/home/20190630005053/en/ |
संपर्क: युकी कोडा डेंट्सू पब्लिक रिलेशंस इंक. [email protected] घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है। |
