Quectel द्वारा भारत के तेजी से बदलते परिदृश्य के लिए सर्वाधिक उपयुक्त GNSS मॉड्यूलों का विस्तारित सैट प्रस्तुत किया जाएगा:
- L89H(D): डुयल-एंटेना डिज़ाइन प्रस्तुत करता हुआ एक AIS140-अनुकूल मॉड्यूल और अत्यंत चुनौतीपूर्ण वातावरणों में उत्कृष्ट विश्वसनीयता के लिए एक एकीकृत Inertial Measurement Unit (IMU)। L89H(A) की सफलता पर आगे कार्य करते हुए, Quectel इस कम्पैक्ट एंटेना मॉड्यूल में अनुमान लगाने की कार्यक्षमता को जोड़ा है।
- LC29H: एक डुयल-बैंड, मल्टी-तारामंडल, उच्च-सटीकता वाली GNSS मॉड्यूल सीरीज़, कई वेरिएंट में और सटीक स्थापन हेतु RTK और DR के वैकल्पिक एकीकरण के साथ उपलब्ध है।
- LG69T: स्वचालित वाहनों और उच्च-सटीकता वाले उपयोगों के लिए सेंटीमीटर-स्तर की सटीकता और DR आत्मनिर्भरता उत्पन्न कर सकने वाला एक उन्नत ऑटोमोटिव ग्रेड डुयल-बैंड मल्टी-तारामंडल वाला DR/RTK युक्त GNSS मॉड्यूल।
इसके अतिरिक्त, Quectel द्वारा OEMs और आफ्टरमार्केट दोनों की विविध आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार किए गए ऑटोमोटिव-केंद्रित मॉड्यूल और एंटेना अपने मजबूत पोर्टफ़ोलियो को भी उजागर किया जाएगा। प्रदर्शित समाधानों में निर्बाध कनेक्टिविटी के लिए उच्च-प्रदर्शन वाले सेलुलर मॉड्यूल, वाहन-से-हर-चीज़ के लिए उन्नत संचार को सक्षम करने के लिए C-V2X तकनीक और कार-के-भीतर बेहतर क्नैक्टिविटी के लिए Wi-Fi/ब्लूटूथ समाधान सम्मिलित हैं। इसके अतिरिक्त, Quectel अगली पीढ़ी के इन्फोटेनमेंट सिस्टमों के लिए स्मार्ट मॉड्यूल, कम-पॉवर, लंबी दूरी के डेटा ट्रांसमिशन के लिए LPWA मॉड्यूल और सटीक स्थापन तथा नेविगेशन के लिए सैटेलाइट समाधान प्रस्तुत करेगा। ये प्रस्तुतियाँ विश्वसनीय, नवप्रवर्तनशील टेक्नोलॉजियां उपलब्ध कराने के लिए ऑटोमोटिव उद्योग के भविष्य को सशक्त बनाने वाली Quectel की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती हैं।
प्रदर्शनी में असाधारण RTK प्रदर्शन सुनिश्चित तथा सबसे अधिक मांग वाले उपयोगों के लिए उच्च प्रदर्शन प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया पहला quad-बैंड GNSS मॉड्यूल, LG290P भी प्रदर्शित किया जाएगा। यह मॉड्यूल कठिन वातावरणों में उच्च-सटीकता वाले उपयोगों के लिए आदर्श विकल्प है, और बाजार में तेजी से प्रवेश करने और cm सटीकता की आवश्यकता वाली स्थिति में सटीक उपयोगों के लिए कॉम्पोनेन्ट और सेवाओं की खरीद और एकीकरण को सरल बनाने के लिए LG290P एक नए GNSS मॉड्यूल, एंटीना और वास्तविक समय काइनमेटिक (RTK) सुधार सेवा बंडल के भाग के रूप में उपलब्ध है।
इनमें से प्रत्येक समाधान गतिशीलता के भविष्य को आकार देने के लिए OEMs और डेवलपर्स को उन्नत तकनीक से लैस करने के लिए Quectel के समर्पण को दर्शाता है। DR और RTK कार्यात्मकताओं को एकीकृत करते हुए स्वचालित ड्राइविंग, फ्लीट प्रबंधन और टेलीमैटिक्स की महत्वपूर्ण मांगों को संबोधित करने के लिए ये मॉड्यूल बेहतर सटीकता, तेज़ स्थिति और मज़बूत विश्वसनीयता प्रदान करते हैं।
इसके अतिरिक्त, उन्नत GNSS मॉड्यूलों के साथ सहज एकीकरण के लिए बनाए गए Quectel अपनी GNSS-विशिष्ट एंटेना की सर्वसमावेशी रेंज प्रदर्शित करेगा। एक ही स्थान से IoT एंटेना और मॉड्यूल उपलब्ध करवा के Quectel ग्राहकों को लागतों को अनुकूलित करने और उनके विकास चक्रों को तेज करने में सक्षम बनाता है, जिससे प्रारंभिक अवधारणा से लेकर पूर्ण पैमाने पर उत्पादन तक का मार्ग सरल हो जाता है। Auto EV India 2024 में आने वाले आगंतुक इन प्रवर्तनशील GNSS एंटेना समाधानों की जांच-पड़ताल करने तथा उनके द्वारा IoT परियोजनाओं में सुधार लाने के तरीकों के बारे में चर्चा करने के लिए Quectel के बूथ पर आ सकते हैं।
“हम Auto EV India 2024 में अपने नवीनतम GNSS नवाचर लाने के लिए रोमांचित हैं,” Quectel Wireless Solutions के अध्यक्ष और CSO, Norbert Muhrer, ने कहा। “ऑटोमोटिव और EV क्षेत्र तेजी से सटीक नेविगेशन टेक्नोलॉजियों पर निर्भर हो रहे हैं, तथा हमारे समाधान सुरक्षित, स्मार्ट और अधिक कुशल वाहनों के विकास के लिए एक अत्यावश्यक आधार प्रदान करते हैं।"
Auto EV India में Quectel की उपस्थिति, इसकी IoT तथा GNSS नवाचार में ऑटोमोटिव इकोसिस्टम की उभरती मांगों को पूरा करने के लिए सहयोग को बढ़ावा देने की विशेषज्ञता को रेखांकित करती है। कार्यक्रम के दौरान Quectel के उत्पादों की जांच-पड़ताल करने व उनकी आवश्यकतानुसार तैयार किए जा सकने वाले समाधानों पर चर्चा करने के लिए आगंतुकों का हॉल 1, बूथ D1 स्वागत है।
Quectel के GNSS मॉड्यूलों के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया www.quectel.com पर जाएं।
Quectel का परिचय
स्मार्ट विश्व के लिए Quectel का जुनून, हमें IoT नवाचार को गति देने के लिए प्रेरित करता है। एक अत्यधिक ग्राहक-केंद्रित प्रतिष्ठान, हम उत्कृष्ट समर्थन और सेवाओं द्वारा समर्थित एक वैश्विक IoT समाधान प्रदाता हैं। 5,600 व्यावसायिकों की हमारी बढ़ती वैश्विक टीम सेलुलर, GNSS, Wi-Fi और ब्लूटूथ मॉड्यूलों तथा एंटेना और सेवाओं के लिए नवाचार के लिए गति निर्धारित करती है।
पूरे विश्व में क्षेत्रीय कार्यालयों और सपोर्ट के साथ, हमारा अंतर्राष्ट्रीय नेतृत्व IoT में विकास और एक अधिक स्मार्ट विश्व बनाने में सहायता करने के प्रति समर्पित है।
अधिक जानकारी के लिए, कृपया यहां जाएं: www.quectel.com, LinkedIn, Facebook, और X.
घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।
संपर्क
मीडिया: [email protected]
स्रोत: Quectel Wireless Solutions
