इस प्रोग्राम का उद्देश्य सुविधाजनक ढंग से प्राकृतिक गैस के ज़रिए बिजली पैदा करने की क्षमता, खारे पानी के डिसैलिनेशन और वॉटर ट्रांसपोर्ट का इन्फ़्रास्ट्रक्चर विकसित करने के साथ-साथ किंगडम के दक्षिण और मध्य हिस्से के बीच एक नई पावर ट्रांसपोर्ट लाइन बिछाकर, किंगडम की पानी और ऊर्जा पर आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।
2030 तक लगभग 130 बिलियन दिरहम के कुल निवेश वाली इस साझेदारी के चलते निम्नलिखित लक्ष्य हासिल किए जा सकेंगे:
- 900 मिलियन क्यूबिक मीटर डिसैलिनेटेड पानी का उत्पादन और वॉटर हाइवे प्रोजेक्ट के ज़रिए 800 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी का ट्रांसपोर्ट।
- तहददार्त में गैस संचालित पावर प्लांट (400 MW) का अधिग्रहण और कम्बाइन्ड-साइकल क्षमता में 1,100 MW की अतिरिक्त वृद्धि।
- ONEE के साथ किए गए समझौते के तहत, 1,200 MW क्षमता के रिन्यूएबल एनर्जी स्रोतों और लगभग 3,000 MW की एक HVDC लाइन का विकास।
इन सभी परियोजनाओं पर TAQA Morocco और Nareva का एक समान स्वामित्व होगा, जबकि 15% हिस्सेदारी Fonds Mohammed VI pour l'Investissement की होगी।
अब्देलमजीद इराकी हुसैनी, TAQA Morocco के बोर्ड चेयरमैन:
“सरकारी / निजी क्षेत्रों के बीच हुई यह रणनीतिक साझेदारी डिसैलिनेशन और वॉटर ट्रांसमिशन की क्षमताओं को बेहतर बनाकर, मोरक्को में घरेलू पानी और बिजली के क्षेत्र में बड़ा और सस्टेनेबल बदलाव लाने में योगदान करेगी। रिन्यूएबल एनर्जी के स्रोतों के एकीकरण को बढ़ावा देने के लिए, यह गैस संचालित बिजली उत्पादन के ज़रिए मोरक्को के बेसलोड में ज़्यादा योगदान करके ट्रांसमिशन नेटवर्क को पुख्ता करेगी। यह अहम निवेश प्रोग्राम TAQA Morocco के व्यावसायिक पोर्टफ़ोलियो के विकास और विविधीकरण की रफ़्तार भी बढ़ाएगा।”
TAQA Morocco का परिचय: https://www.taqamorocco.ma/en/group/about
*सूत्र: AETOSWire
तस्वीरें/मल्टीमीडिया गैलरी उपलब्ध: https://www.businesswire.com/news/home/20250520313620/en
संपर्क :
प्रेस संपर्क:
लैला बूशुर्ल
[email protected]
