WHY US

Partner with us for Press release distribution and get best in class service, guaranteed postings on tier 1 media and maximum reach

वर्टेक्स ग्लोबल सर्विसेज को 2020 के दौरान भारत में नौकरी करने की सर्वश्रेष्ठ जगहों में से एक के रूप में सम्मानित किया गया

  • Tuesday, June 9, 2020 9:47AM IST (4:17AM GMT)
 
New Delhi, Delhi, India:  
वर्टेक्स ग्लोबल सर्विसेज को हाल में 2020 के दौरान भारत में नौकरी करने की सर्वश्रेष्ठ जगहों में से एक के रूप में मान्यता मिली है। यह मैनेज्ड सर्विसेज, स्टाफ ऑगमेन्टेशन, परफॉर्मेंस मार्केटिंग, एआई/एमएल और अन्य कारोबारी प्रोसेस सेवाओं समेत एंड टू एंड (आद्योपांत) सेवाएं तथा समाधान मुहैया कराने वाली, सबसे तेजी से बढ़ते सर्विस इंटीग्रेटर में से एक है। बेस्ट प्लेसेज टू वर्क यानी नौकरी करने की सर्वश्रेष्ठ जगह, एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम है जो भिन्न देशों के नियोक्ताओं को अपने कर्मचारियों को जोड़ने और उनकी संतुष्टि के बारे में जानने तथा उन लोगों को सम्मानित करने का मौका देता है जो काम की स्थिति के संबंध में सर्वोच्च मानकों के साथ उल्लेखनीय कार्य अनुभव मुहैया कराते हैं।

वर्टेक्स ग्लोबल सर्विसेज के ईवीपी और स्ट्रैटेजिक ग्रोथ लीडर गगन अरोड़ा ने कहा, “हम नौकरी करने के लिए सर्वश्रेष्ठ जगह होने का प्रमाणन हासिल करके बेहद उत्साहित हैं! एक सकारात्मक संस्कृति होना सब कुछ है। वर्टेक्स में हम मानते हैं महान लोग महान परिणाम देते हैं। यह कोई ऐसी चीज नहीं है जो, हम कारोबार कैसे करते हैं पर लागू हो। पर यह एक बुनियाद है जिसपर हम काम करते हैं और आंतरिक तौर पर यही वह चीज है जिसकी वजह से हमें सफलता मिलती है। साल के मुकाबले साल के हिसाब से 100% की रफ्तार से बढ़ती इस कंपनी ने 2020 में दो अधिग्रहण किए हैं। एक महान कंपनी होने का कोई शॉर्टकट नहीं है और हमें गर्व है कि हमने एक जोरदार कार्यस्थल तैयार किया है जो भविष्य में हमें एक टीम के रूप में मिलकर फलने-फूलने में सहायता करेगा।”

संस्थान के एचआर (मानव संसाधन) मामलों के अगुआ, विकास अरोड़ा ने कहा, “काम करने की सर्वश्रेष्ठ जगह के रूप में प्रमाणित किए जाने पर हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं। यह उपलब्धि एक शानदार कार्य संस्कृति विकसित करने की हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है। यही नहीं, हम अपने कर्मचारियों के साथ एक अच्छा भविष्य भी बनाना चाहते हैं। हमें गर्व है कि हमारे कर्मचारियों को अपने साथी कामगारों तथा अग्रणी लोगों के साथ लगातार सकारात्मक अनुभव रहा है तथा अपने काम में वे निजी संतुष्टि हासिल करते हैं। कर्मचारी के अनुभव को हम रोज एक प्राथमिकता बनाते हैं और यह साधारण नहीं है कि कि हमारे कर्मचारियों ने साथी कामगारों तथा अग्रणी लोगों तथा अपने काम को लेकर लगातार सकारात्मक अनुभव की रिपोर्ट की है।”

भारत के लिए कंपनी की प्रोग्राम मैनेजर, मारिया मर्सिडीज ने कहा, “वर्टेक्स सर्विसेज जनता केंद्रित कार्यस्थल संस्कृति का एक बढ़िया उदाहरण है जो यह सुनिश्चित करता है कि प्रत्येक निर्णय, गतिविधि और नीति टीम के सभी सदस्यों के ज्ञान, सलामती और विकास के साथ संपूर्ण कारोबार के विकास का समर्थन करती है।”

बेस्ट प्लेसेज टू वर्क प्रोग्राम के बारे में

बेस्ट प्लेसेज टू वर्क एक वैश्विक मानव संसाधन प्रमाणन कार्यक्रम है जो दुनिया भर के अग्रणी कार्यस्थलों को प्रमाणित करता है और मान्यता देता है। हमारा आकलन दो चरणों की एक प्रक्रिया के जरिए किसी कंपनी के आकर्षण का विश्लेषण करता है। यह कार्यस्थल से संबंधित आठ घटकों या कारकों पर केंद्रित होता है। इनमें संस्कृति, नेतृत्व, विकास के मौके और लोगों के व्यवहार शामिल हैं। कर्मचारी संतुष्टि सर्वेक्षण के अलावा हम एक मानव संसाधन आकलन भी करते और यह हमारे वैश्विक जन मानक के मुकाबले में होता है तथा संस्थान में लागू मानव संसाधन से संबंधित व्यवहारों पर केंद्रित होता है। इस प्रोग्राम के जरिए हम सर्वश्रेष्ठ मानव संसाधन विकास साझा करते हैं और दूसरी कंपनियों को सर्वश्रेष्ठ से सीखने में सहायता करते हैं।

अतिरिक्त जानकारी के लिए कृपया कार्यक्रम के वेबसाइट www.bestplacestoworkfor.org पर जाएं।

स्रोत रूपांतर businesswire.com पर देखें : https://www.businesswire.com/news/home/20200607005015/en/
 
संपर्क :
मारिया मर्सिडीज
ई-मेल: [email protected]
फोन : +44 208 895 6562

घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।
 


Submit your press release

Copyright © 2025 Business Wire India. All Rights Reserved.