कृत्रिम बुद्धिमत्ता की शक्ति वाली और वाई कांबिनेटर समर्थित, साइबर खतरे की खुफिया कंपनी साइबल ने आज एलान किया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह में सूचना जोखिम प्रबंध और साइबर सुरक्षा के पूर्व असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट कौस्तुभ मेधे ने साइबल में रिसर्च एंड इंटेलीजेंस के प्रमुख का पदभार संभाल लिया है। साइबल संस्थानों को डार्कवेब और साइबर अपराध निगरानी तथा उन्हें कम करने की सेवाएं मुहैया करवाती है और उनका सशक्तिकरण करती है। इस प्रेस विज्ञप्ति में मल्टीमीडिया है। पूरी विज्ञप्ति यहां देखें: https://www.businesswire.com/news/home/20210815005036/en/ साइबल में रिसर्च और इंटेलीजेंस के प्रमुख की अपनी नई भूमिका में कौस्तुभ, साइबल की अनुसंधान पहल को आगे बढ़ाएंगे और कंपनी के सुरक्षा अनुसंधान तथा क्लाइंट डिलीवरी पहल की निगरानी करेंगे और उसके विकास का परिचालन करेंगे। खतरों की खुफिया जानकारी जुटाने की साइबल की क्षमताओं का नेतृत्व करने में वे एक अहम भूमिका निभाएंगे और रणनीतिक तथा कार्रवाई योग्य खतरा अनुसंधान तैयार करने को बढ़ावा देंगे तथा साइबल की सेवाओं का दुनिया भर में एकीकरण करने को गति देंगे। अपनी नियुक्ति पर कौस्तुभ ने कहा, "फॉर्च्यून® 500 कंपनियों तथा भारत के सबसे बड़े संघटनों में से एक, तेल, गैस, दूरसंचार, ई कामर्स और निर्माण क्षेत्रों में विविधीकृत कारोबार वाले संस्थानों के लिए साइबर बचाव परिचालनों का नेतृत्व करने के बाद मुझे यकीन है कि किसी संस्थान को सुरक्षित करने के लिए रोकथाम और पता लगाने के परंपरागत उपायों पर निर्भर करना अब पर्याप्त नहीं रहा। साइबर अपराध से रक्षा करने वालों को अब खुफिया साइबर जानकारी की भी आवश्यकता होती है ताकि वे नुकसान से पहले बचाव की रणनीति बना सकें। मैं साइबल की प्रतिभाशाली टीम से जुड़कर उत्साहित महसूस कर रहा हूं। अब हम अपने ग्राहकों को उनकी विजिबिलिटी, स्थिति के अनुसार जागरूकता, साइबर लचीलेपन आदि में बेहतरी करने में सहायता कर सकेंगे। इसके लिए साइबल के जाने-पहचाने कृत्रिम बुद्धिमत्ता वाले डार्कवेब इंटेलीजेंस प्लैटफॉर्म और गहरी अनुसंधान वाली सेवाओं का उपयोग किया जाएगा।" साइबरसुरक्षा और जोखिम प्रबंध पेशेवर कौस्तुभ के पास कंसलटिंग, प्रैक्टिस मैनेजमेंट और साइबर सुरक्षा परिचालन का विविधतापूर्ण अनुभव है जो 20 साल से भी ज्यादा का है। साइबल से जुड़ने से पहले कौस्तुभ को साइबल से जुड़ने से पहले कौस्तुभ को भारत, मध्य पूर्व और एपीएसी के बीमा और बैंकिंग क्षेत्र में कई ग्राहकों के लिए सुरक्षा सेवा कार्यक्रम तथा एंगेजमेंट का सफलतापूर्वक प्रबंध करने में सघन अनुभव हासिल हुआ। साइबल के वाइस प्रेसिडेंट – इंटरनेशनल मार्केट एंड कस्टमर सक्सेस मंदर पाटिल कहते हैं, "आज की ज्ञान अर्थव्यवस्था यह आवश्यक करती है कि संस्थान उद्योग में अपनी पहचान बनाए और यह उन लोगों के अनुभव तथा लगाव पर आधारित हो जिन्हें काम पर रखा जाए।" उन्होंने आगे कहा, "हमें खुशी है कि कौस्तुभ साइबल में हमारे साथ जुड़ गए हैं ताकि हमारे ग्राहकों की सफलता को और आगे बढ़ा सकें। साइबर रिस्क पेशेवर के रूप में उनकी सुविज्ञता और साइबर सुरक्षा क्षेत्र में 20 साल से ज्यादा का उनका अनुभव हमारे अनुसंधान और डिलीवरी टीम के प्रयासों को और गति देगा तथा साइबल को भविष्य में ले जाएगा।" साइबल के सह संस्थापक और सीओओ मनीष चचडा कहते हैं, "साइबल में कौस्तुभ का स्वागत करते हुए हमें खुशी हो रही है। जब हम नई उंचाइयां छू रहे हैं और विकास के नए कीर्तिमान बना रहे हैं तो कौस्तुभ के अनुभव और कौशल साइबल की स्थिति को सुदृढ़ करने में काफी अंतर लाएंगे तथा अपने ग्राहकों के लिए हम डार्कवेब और साइबर अपराध निगरानी और कम करने वाले साझेदार के रूप में निर्विवाद रूप से स्थापित होंगे।" साइबल के सीईओ और सह संस्थापक बीनू अरोड़ा ने कहा, "कौस्तुब को साइबल की टीम में शामिल किया जाना लगातार बढ़ते खतरों के मद्देनजर कंपनी के निरंतर विकास का विस्तार करने के लिहाज से रणनीतिक है। वे अपने साथ ढेर सारा अनुभव और प्रमुख ग्राहकों को रणनीतिक अनुसंधान मुहैया करवाने का बेजोड़ ट्रैक रिकार्ड लेकर आए हैं। हमें यकीन है कि कौस्तुभ के साथ साइबल दुनिया भर में अपने ग्राहक आधार मजबूत करेगा।" साइबल के बारे में: साइबल (Cyble) खतरों से संबंधित खुफिया जानकारी देने वाली एक वैश्विक एसएएएस (SaaS) प्रदाता है जो उपक्रमों को खुद को साइबर अपराध और डार्कवेब में खुलासे से बचाने में सहायता करती है। इसका मुख्य फोकस संस्थानों को वास्तविक समय में उनके डिजिटल जोखिम के फुटप्रिंट के लिए विजिबिलिटी मुहैया करवाना है। 2021 विन्टर कोहर्ट के भाग के रूप में वाई कांबिनेटर से समर्थित साइबल को फोर्ब्स से भी मान्यता मिली है। यह 2020 में नजर रखने योग्य 20 सर्वश्रेष्ठ साइबर सुरक्षा स्टार्ट अप में से एक है। इसका मुख्यालय अलफरेटा, जॉर्जिया में है और इसके कार्यालय ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर और भारत में हैं तथा साइबल की वैश्विक उपस्थिति है। साइबल के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए www.cyble.com पर आइए। स्रोत रूपांतर बिजनेसवायर डॉट कॉम (businesswire.com) पर देखें: https://www.businesswire.com/news/home/20210815005036/en/ |
संपर्क: मेधा राय चौधुरी ई मेल: [email protected] मोबाइल: +1 678 379 3241 घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है। |
