WHY US

Partner with us for Press release distribution and get best in class service, guaranteed postings on tier 1 media and maximum reach

साल 2024 में सांस्कृतिक और क्रिएटिव उद्योगों के क्षेत्र में ग्रीनफ़ील्ड FDI प्रोजेक्ट्स को आकर्षित करने के मामले में दुबई ने दुनिया भर में अपना अव्वल स्थान कायम रखा

  • Tuesday, June 3, 2025 11:14AM IST (5:44AM GMT)
 
Dubai, United Arab Emirates:  (Dubai Culture) Financial Times की fDi Markets रैंकिंग में लगातार तीसरे साल भी सबसे ऊँचा स्थान हासिल करके दुबई ने सांस्कृतिक और क्रिएटिव उद्योगों (CCI) में ग्रीनफ़ील्ड फ़ॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट (FDI) के मामले में दुनिया के अग्रणी गंतव्य के तौर पर अपना पहला स्थान बरकरार रखा है।

2024 की इस रिपोर्ट में ‘क्रिएटिव उद्योग क्लस्टर’ वर्गीकरण के तहत 233 शहरों का आकलन किया गया था, जिसमें दुबई, लंदन और सिंगापुर जैसे अंतरराष्ट्रीय केंद्रों से आगे रहा। पूरे साल के दौरान, अमीरात ने 971 CCI प्रोजेक्ट्स को आकर्षित किया—जो 2023 के मुकाबले 8% ज़्यादा है—इससे AED 18.86 बिलियन का कैपिटल इनफ़्लो प्राप्त हुआ, जो साल 2023 की तुलना में तकरीबन 60% ज़्यादा है, साथ ही 23,517 नए रोज़गार पैदा हुए, जो साल-दर-साल 9% की वृद्धि को दर्शाता है।

CCI के सभी प्रमुख उपक्षेत्रों का प्रदर्शन बेहतर रहा, जिनमें से विज्ञापन-प्रसार व जनसंपर्क, फ़िल्म व मीडिया प्रोडक्शन, गेमिंग, शिक्षा व एडवांस सॉफ़्टवेयर डिज़ाइन जैसे उपक्षेत्रों में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली। Dubai FDI Monitor के अनुसार, सभी प्रोजेक्ट्स में से 76.5% हिस्सा ग्रीनफ़ील्ड और पूर्ण स्वामित्व वाले वेंचर्स का था, जबकि 15.4% हिस्सा नए प्रकार के निवेशों, 5.6% हिस्सा पुनर्निवेश और (2.4%) हिस्सा मर्जर और अधिग्रहणों का था।

Dubai FDI Monitor और Dubai Framework for Cultural Statistics के डेटा से पता चलता है कि साल 2024 में कैपिटल इनफ़्लो के मामले में सबसे बड़ा, यानी 23.2% हिस्सा युनाइटेड स्टेट्स का था, फिर भारत (13.4%), युनाइटेड किंगडम (9.4%), स्विट्ज़रलैंड (7.6%) और सऊदी अरब (4.8%) का नंबर था। प्रोजेक्ट्स (18.8%) और रोज़गारों (18.5%) की संख्या के मामले में भारत सबसे आगे रहा, साथ ही यूके, यूएस, जर्मनी, इटली और फ़्रांस ने भी इस मीट्रिक में बढ़िया प्रदर्शन किया।

दुबई में व्यवसायों को सहूलियत देने वाले सुधारों की वजह से निवेशकों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। इन सुधारों में साल 2025 का 'एक्ज़िक्यूटिव काउंसिल रिज़ॉल्यूशन 11' भी शामिल है, जिसकी बदौलत फ़्री ज़ोन व्यवसाय देश के अंदर अपना कारोबार कर सकते हैं, जिससे कारोबारी सहूलियत बढ़ती है। इसके अलावा, शहर का 'ज़ीरो गवर्नमेंट ब्यूरोक्रसी' प्रोग्राम 2,000 से भी ज़्यादा फ़ेडरल प्रक्रियाओं में लालफीताशाही को कम कर रहा है।

बौद्धिक संपदा की सशक्त सुरक्षा और आधुनिक डिजिटल ढाँचे के संयोजन में, इन पहलों ने एक कार्यक्षम, पारदर्शितापूर्ण और व्यावसायिक सहूलियत देने वाला नियामक फ़्रेमवर्क स्थापित करने में मदद की है।

क्रिएटिव दुबई: आने वाले क्रिएटिव परिदृश्य में राह तलाशना’ रिपोर्ट से मिली जानकारी दर्शाती है कि यह इकोसिस्टम किस तरह डिज़ाइन, इमर्सिव मीडिया और AI की मदद से किए जाने वाले उत्पादन में निवेश के अवसर देने वाले ठिकानों की सटीक पहचान करके, माँग के हिसाब से अपना आकार बढ़ा रहा है। दुबई निवेशकों को लगातार आला दर्जे की प्रतिभा, प्रतिस्पर्धात्मक कीमत पर सेटअप की सुविधा और रणनीतिक कनेक्टिविटी दे रहा है। 2024 FDI के नतीजे इनोवेशन के वैश्विक केंद्र और क्रिएटिव उद्यम के लिए दुनिया के सबसे आकर्षक परिवेशों में से एक के रूप में शहर की बढ़ती साख को रेखांकित करते हैं।

*सूत्र: AETOSWire

तस्वीरें/मल्टीमीडिया गैलरी उपलब्ध: https://www.businesswire.com/news/home/20250601200478/en

संपर्क:
एंटवन बोघोस, +971503310001
[email protected]


Submit your press release

Copyright © 2025 Business Wire India. All Rights Reserved.