WHY US

Partner with us for Press release distribution and get best in class service, guaranteed postings on tier 1 media and maximum reach

इंडोनेशिया में APO Governing Body के 67वें सत्र में एकीकृत उत्पादकता विज़न के लिए रणनीतिक दिशा निर्धारित की गई

  • Tuesday, May 27, 2025 2:16PM IST (8:46AM GMT)
 
Jakarta, Indonesia:  Asian Productivity Organization (APO) ने जकार्ता में 20-22 मई, 2025, के दौरान Governing Body (GBM) ने इंडोनेशिया गणराज्य की सरकार की मेजबानी के तहत 67वें सत्र का आयोजन किया था। इस वार्षिक सत्र में APO की रणनीतिक दिशा पर चर्चा करने और तेजी से विकसित हो रहे उत्पादकता परिदृश्य के बीच संगठन की निरंतर विश्वसनीयता, प्रभावशीलता और प्रासंगिकता सुनिश्चित करने के लिए APO की सदस्य सरकारों का प्रतिनिधित्व करने वाले 50 से अधिक प्रतिनिधि एकत्रित हुए थे।

67वीं GBM में नेतृत्व में अनेक महत्वपूर्ण परिवर्तन दिखाई दिए। भारत के लिए APO निदेशक, Amardeep Singh Bhatia, ने 2025-26 के लिए फ़िजी के लिए APO निदेशक, Jone Maritino Nemani, से कार्यभार अधिग्रहण करते हुए, APO अध्यक्ष का पद ग्रहण किया। इंडोनेशिया के लिए APO निदेशक, Agung Nur Rohmad, और इस्लामी गणतंत्र ईरान के लिए APO निदेशक, Dr. Mohammad Saleh Owlia, को भी क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

Governing Body ने इंडोनेशिया सरकार द्वारा मनोनीत वर्तमान महासचिव, Dr. Indra Pradana Singawinata को सितंबर 2025 से सितंबर 2028 तक के दूसरे कार्यकाल के लिए महासचिव के पद पर चयन करते हुए उनके दूरदर्शी नेतृत्व में अपना अनवरत विश्वास व्यक्त किया।

अपने शुरुआती वक्तव्य में, APO अध्यक्ष Bhatia ने APO के संस्थापक सदस्य के रूप में एशिया-प्रशांत क्षेत्र में समावेशी, नवाचार-आधारित, टिकाऊ उत्पादकता वृद्धि के APO के दृष्टिकोण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने अपनी अध्यक्षता के माध्यम से APO की संस्थागत दक्षता और रणनीतिक संरेखण को बढ़ाने के लिए भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि करने के साथ-साथ हरित उत्पादकता (GP) 2.0 इकोसिस्टम के विकास पर हुई महत्वपूर्ण प्रगति की प्रशंसा की।

इंडोनेशिया गणराज्य के महामहिम जनशक्ति मंत्री Professor Yassierli ने GBM के उद्घाटन सत्र की शोभा बढ़ाई। अपने उद्घाटन भाषण में, मंत्री Professor Yassierli ने आर्थिक अनिश्चितता, टेक्नोलॉजीकल व्यवधान और स्थिरता के बढ़ते दबावों से चिह्नित तेजी से बदलते वैश्विक परिदृश्य पर सामूहिक रूप से प्रतिक्रिया देने की तत्काल आवश्यकता को रेखांकित किया। ऐसी परिस्थितियों में, उत्पादकता को राष्ट्रों के बीच प्रतिस्पर्धा के स्थान पर आपसी सम्मान, साझा ज्ञान और एकजुटता में निहित एक साझी यात्रा के रूप में देखा जाना चाहिए। Professor Yassierli ने स्थानीय रूप से प्रासंगिक और GP जैसे वैश्विक रूप से सुविज्ञ समाधानों के माध्यम से व्यावहारिक सहयोग के लिए एक प्लेटफ़ार्म के रूप में कार्य करके अपने सदस्यों के बीच एकजुटता को सुविधाजनक बनाने में APO की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया।

67वीं GBM में आने वाले वर्षों में APO की प्रगति को दिशा देने के लिए कई रणनीतिक प्राथमिकताओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया। इनमें मुख्यत: 2025 के बाद APO की गतिविधियों के लिए आधार तैयार करने हेतु APO के 2025 के बाद के विज़न ढांचे पर विचार-विमर्श किया गया। GP 2.0 इकोसिस्टम में विकास पर भी चर्चा की गई, तथा Governing Body ने 14 से 15 अप्रैल, 2025, के दौरान ओसाका, जापान में आयोजित की गई Green Productivity Advisory Council Annual Meeting से प्राप्त अनुशंसाओं का स्वागत किया।

अन्य प्रमुख विषयों में APO वित्तपोषण में निष्पक्षता और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए टास्क फोर्स की अनुशंसाओं पर आधारित सदस्यता योगदान फॉर्मूले में प्रस्तावित संशोधन सम्मिलित थे। बेहतर सिस्टमों और APO सेवाओं तक विस्तारित पहुंच के माध्यम से Secretariat की डिजिटल क्षमताओं को सशक्त बनाने की रणनीतियों पर भी चर्चा की गई। GBM में सुशासन, पारदर्शिता और संस्थागत प्रभावशीलता के लिए APO की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए इंडिपेंडेंट तृतीय-पक्ष मूल्यांकन के आधार पर सुधारात्मक कार्यवाहियों को लागू करने में हुई प्रगति की समीक्षा भी की गई। उत्पादकता विशेषज्ञता स्कीम संचालित करने के लिए फिलीपींस प्रमाणन निकाय की डेवलपमेंट एकडेमी को उत्पादकता स्कीम चलाने के लिए मान्यता और इंडोनेशिया के राष्ट्रीय प्रमाणन निकाय के दायरे में विस्तार अतिरिक्त उपलब्धियां थी। एशिया-प्रशांत क्षेत्र में कार्यरत गैर-सदस्यों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ APO की बढ़ती भागीदारी का संकेत देते हुए, GBM ने संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन और उज्बेकिस्तान गणराज्य के आर्थिक और वित्तिय मंत्रालय का स्वागत भी किया।

Governing Body द्वारा APO अध्यक्ष Bhatia की 2026 में भारत 68वीं GBM की मेजबानी के लिए तैयार होने की घोषणा का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए 67वीं GBM का उत्साहपूर्ण तरीके से अत्यधिक सफल समापन किया गया।

APO का परिचय

नीति सलाहकार सेवाओं, क्षमता-निर्माण पहलों, ज्ञान साझाकरण और सहयोग के माध्यम से एशिया-प्रशांत क्षेत्र में उत्पादकता और सामाजिक-आर्थिक विकास में सुधार के लिए समर्पित APO एक अंतर-सरकारी संगठन है। यह गैर-राजनीतिक, गैर-लाभकारी और भेदभाव-रहित है।

आठ संस्थापक सदस्यों के साथ 1961 में स्थापित, APO की वर्तमान में 21 सदस्य अर्थव्यवस्थाएं हैं।

घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।
 
तस्वीरें/मल्टीमीडिया गैलरी उपलब्ध: https://www.businesswire.com/news/home/20250526891094/en

CONTACTS:
The Asian Productivity Organization (APO)
संपर्क: [email protected].
वेबसाइट: https://www.apo-tokyo.org.
 
स्रोत: The Asian Productivity Organization


Submit your press release

Copyright © 2025 Business Wire India. All Rights Reserved.