WHY US

Partner with us for Press release distribution and get best in class service, guaranteed postings on tier 1 media and maximum reach

Consilio ने ‘Great Place to Work’ भारत प्रमाणपत्र अर्जित किया

  • Thursday, February 29, 2024 5:10PM IST (11:40AM GMT)
 
Washington, United States:  Consilio ने आज घोषित किया कि इसे भारत में Great Place To Work® द्वारा Certified™ किया गया है। Great Place To Work® कार्यस्थल संस्कृति पर एक वैश्विक प्राधिकरण है जिसकी प्रमाणीकरण प्रक्रिया एक कर्मचारी सर्वे प्लेटफॉर्म पर आधारित है व जिसका उद्देश्य सभी कर्मचारियों के अनुभवों को ग्रहण, विश्लेषण और समझना है। किसी प्रतिष्ठान द्वारा एक प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए, इसके 70% या अधिक कर्मचारी उत्तरदाताओं द्वारा इसे एक शानदार कार्यस्थल की रेटिंग देनी होती है।
 
Consilio ने अपने ‘follow-the-sun’ सेवा अनुभव के भाग के रूप में अपने वैश्विक स्तर पर ग्राहकों की बढ़ती संख्या को सपोर्ट करने के लिए, 2016 में पहले एक भारत-आधारित परिचालन टीम स्थापित की। 2022 में तीन नई इकाईयों और फिर देश में एक बड़े भर्ती अभियान के लांच के साथ अपनी भारत-आधारित क्षमताओं के आधार पर विस्तार किया। पिछले वर्ष में, इसके कर्मचारियों की संख्या बढ़ कर 918 तक पहुंच गई है।
 
“Great Place To Work से, हमारी मजबूत कार्यस्थल संस्कृति और सकारात्मक कर्मचारी अनुभव को प्रोत्साहन देने के प्रति हमारी अनवरत प्रतिबद्दता को स्वीकार करने वाली मान्यता प्राप्त करके हम रोमांचित हैं,” Consilio में मुख्य कर्मचारी अनुभव अधिकारी, Brandyn Payne ने कहा। “पूरे विश्व में, हमारी टीम द्वारा हमारे कॉर्पोरेट संस्कृति, व्यावसायिक विकास और कर्मचारी बंधुत्व ग्रुपों में निरंतर निवेश किया जा रहा है। यह पुरस्कार स्वीकार करता है कि हमारे कर्मचारी इन चल रहे प्रयासों को महत्व देते हैं, और यह हमारे लिए एक गर्व का विषय है।“
 
पिछले कुछ वर्षों में, Consilio ने पुरस्कारों के प्रति प्रतिस्पर्धी वेतन और स्वास्थ्य तथा खुशहाली के लाभों के साथ-साथ Consilio Leadership Academy (CLA) जैसे रोजगार वृद्धि पहल, उच्च क्षमता वाले अग्रणीयों के लिए 12 महीने का नेतृत्व विकास कार्यक्रम तथा मेंटरशिप प्रोग्राम सहित पुरस्कारों के प्रति एक 360-डिग्री उद्देश्य के माध्यम से अपने कर्मचारी अनुभव को बढ़ाने के लिए काम किया है।
 
“हमने गुड़गाँव, बैंगलोर, पुणे और हैदराबाद सहित भारत में अन्य कार्यनीतिक भौगोलिक क्षेत्रों में उच्च-गुणवत्ता प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु अपने निवेशों को जारी रखा है, जिससे हम अपने प्रमाणित वैश्विक सेवा डिलीवरी मॉडल को ऊँचा उठाने और अपने ग्राहकों की उभरती आवश्यकताओं को पूरा करना जारी रख पा रहे हैं। यह उद्देश्य हमारे ग्राहकों और कर्मचारियों के लिए लाभप्रद है,” Consilio में भारत प्रशासन & व्यवसाय संचालन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, Vaishnavi Prasad ने कहा।
 
इस घोषणा के संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए, कृपया www.consilio.com पर जाएं।
 
Consilio का परिचय

Consilio का eDiscovery, दस्तावेज़ समीक्षा, गतिशील कानूनी प्रतिभा, और कानूनी परामर्श और परिवर्तन कंस्लटिंग सेवाओं में वैश्विक अग्रणी का स्थान है। अपनी क्षमताओं के Consilio Complete सैट के साथ, कंपनी बहुराष्ट्रीय कानूनी फर्मों और निगमों को उन्नतिशील सॉफ्टवेयर, किफायती प्रबंधन सेवाओं, और गहन कानूनी और विनियामक उद्योग विशेषज्ञता का उपयोग करते हुए सक्षम बनाती है। मुकदमेबाजी, HSR के दूसरे अनुरोध, आंतरिक और विनियामक जांच, eDiscovery, दस्तावेज़ समीक्षा, जानकारी संचालन, अनुपालन का जोखिम मूल्यांकन, साइबर सुरक्षा, कानून विभाग प्रबंधन और अनुबंध प्रबंधन में अपनी विशेषज्ञता के लिए प्रसिद्ध, Consilio अपने Lawyers On Demand विभाग के माध्यम से कानूनी स्टाफिंग और नियुक्ति में भी उत्कृष्ट है। वैश्विक स्तर पर eDiscovery और जोखिम प्रबंधन जीवनचक्र के सभी चरणों में पेटेंट किए गए और उद्योग-प्रमाणित टेक्नोलॉजी के साथ रक्षात्मक कार्यप्रवाह को लागू करते हुए Consilio द्वारा उद्योग के अग्रणी पेशेवरों को नियुक्त किया जाता है। ISO\IEC 27001:2013 प्रमाणित, कंपनी द्वारा पूरे यूरोप, एशिया और उत्तरी अमेरिका में कार्यालयों, दस्तावेज़ समीक्षा, और डेटा सेंटरों का परिचालन किया  जाता है। Consilio की कानूनी उत्कृष्टता और नवाचार के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया www.consilio.com पर जाएं।
 
घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।

संपर्क
मीडिया संपर्क
Gabrielle Simon
[email protected]
 
स्रोत: Consilio


Submit your press release

Copyright © 2025 Business Wire India. All Rights Reserved.