कोविड कंट्रोल के बीच साईं संजीवनी हॉस्पिटल्स में 1000 पूर्णतः निःशुल्क शल्यचिकित्सा पूरी होने के सम्मान में क्रिकेट के उस्ताद श्री सचिन तेंदुलकर इन अस्पतालों में उपचार कराये बच्चों को ‘जीवन का उपहार’ (गिफ्ट ऑफ़ लाइफ) प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। भारत में छत्तीसगढ़, हरियाणा और महाराष्ट्र में स्थित इन अस्पतालों में हृदय की जन्मजात खराबी के साथ जन्मे बच्चों को पूर्णतः निःशुल्क शल्यचिकित्सा और मध्यवर्तन प्रदान किया जाता है। वैश्विक महामारी और राष्ट्रीय स्वास्थ्यसेवा संसाधनों पर दबाव के कारण इस वर्ष गैर-कोविड सवास्थ्य सेवाओं पर भारी विपरीत प्रभाव पडा है। साईं संजीवनी हॉस्पिटल्स इस उथल-पुथल भरे समय में शिशु हृदय सेवाएँ लगातार मुहैया कर रहा है। श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल्स के चेयरमैन, श्री सी. श्रीनिवास ने कहा कि, “अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुशंसित कोविड-19 कंट्रोल्स का पालन करते हुए साईं संजीवनी हॉस्पिटल्स ने मार्च 2020 से लेकर अभी तक 6000 से अधिक शिशु हृदय बाह्यरोगियों को सेवा दी है और 1000 से अधिक शिशु हृदय शल्यचिकित्सा तथा मध्यवर्तन संपादित किया है।“ ये सारी सेवायें रोगियों और उनके परिवारों को निःशुल्क प्रदान की जाती हैं. इन सेवाओं में चिकित्सीय उपचार, शल्यक्रिया पश्चात देखभाल, परामर्श, नैदानिकी, भौतिक चिकित्सा (फिजियोथेरेपी) और आहारिकी (डाइटेटिक्स) के साथ-साथ अस्पताल में उनके ठहराने की अवधि के लिए भोजन और आवास की सुविधा सम्मिलित हैं. श्री सचिन तेंदुलकर काफी लम्बे समय से तृतीयक स्वास्थ्य देखभाल के इस विशिष्ट प्रतिमान के समर्थक रहे हैं और वे अनेक अवसरों पर इन केन्द्रों में आ चुके हैं। एच2एच के संस्थापक न्यासी और निदेशक, श्री अरविन्द त्यागराजन, जो हृदय शल्यचिकित्सा के समार्थन में साईं संजीवनी हॉस्पिटल्स के साथ सहयोग कर रहे हैं, ने कहा कि, “लिटिल माएस्ट्रो साईं संजीवनी में मासूम बच्चों से बातचीत करने को तत्पर हैं। वे संजीवनी के चिकित्सीय और पराचिकित्सीय टीमों का भी सम्मान करेंगे, जो देश के गरीबों और ज़रूरतमंदों को जीवन-रक्षक स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए सभी मुश्किलों से लड़ने वाले सच्चे योद्धा है।“ इस अभूतपूर्व समय को देखते हुए यह कार्यक्रम बृहस्पतिवार, 8 अक्टूबर 2020 को भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे (प्रातः 6:00 बजे पीटी | 9:00 बजे ईटी) वर्चुअल विधि से संचालित होगा और श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल http://youtube.com/SriSathyaSaiSanjeevaniHospital/live पर प्रसारित किया जाएगा। हार्ट टू हार्ट फाउंडेशन (एच2एच फाउंडेशन) के विषय में एच2एच फाउंडेशन एक वैश्विक गैर-लाभकारी संगठन है जो हृदय की जन्मजात खराबी (सीएचडी) के साथ जन्मे बच्चों को निःशुल्क बाल हृदय शल्यचिकित्सा की मदद देकर उनकी जीवन रक्षा के प्रति समर्पित है। अधिक जानकारी या सहभागिता के लिए वेबसाइट देखें : www.h2h.foundation businesswire.com पर स्रोत विवरण देखें : https://www.businesswire.com/news/home/20201006006093/en/ |
संपर्क : डॉ. शेली गुप्ता एच2एच फाउंडेशन +1-(408) 601-0237 [email protected] www.h2h.foundation साईं संजीवनी हॉस्पिटल्स- www.srisathyasaisanjeevani.org twitter.com/SaiSanjeevani facebook.com/SriSathyaSaiSanjeevaniHospital घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है। |
