चाइना मोबाइल इंटरनेशनल, फेसबुक, एमटीएन ग्लोबलकनेक्ट, ऑरेंज, एसटीसी, टेलिकॉम ईजिप्ट, वोडाफोन और डब्लूआइओसीसी ने आज 2अफ्रीका के निर्माण के लिए साझेदारी की घोषणा की। 2अफ्रीका सबसे व्यापक समुद्रतलीय केबल होगा जो अफ़्रीकी और मिडल ईस्ट क्षेत्रों को जोड़ेगा। साथ ही, यह एशिया तक कनेक्टिविटी का विस्तार करने के लिए पूर्वी अफ्रीका से होकर दूसरे समुद्रतलीय केबल्स को भी आपस में संयोजित करेगा। विभिन्न पक्षों ने एक पूरी तरह से वित्त पोषित परियोजना में केबल के निर्माण के लिए अल्काटेल सबमरीन नेटवर्क्स (“एएसएन”) को बहाल किया है और इसके पूरा होने पर सम्पूर्ण अफ्रीका और मिडल ईस्ट में कनेक्टिविटी काफी बढ़ जायेगी। इस प्रेस विज्ञप्ति में मल्टीमीडिया की सुविधा है। पूरी विज्ञप्ति इस लिंक पर देखें : https://www.businesswire.com/news/home/20200514005389/en/ 2अफ्रीका लैंडिंग देशों का नक्शा (चित्र : बिजनेस वायर) 2अफ्रीका 37,000 किलोमीटर लम्बे और विश्व की सबसे बड़ी समुद्रतलीय केबल परियोजनाओं में एक होगी। यह यूरोप (ईजिप्ट होते हुए पूरब की ओर), मिडल ईस्ट (सऊदी अरब होते हुए) और अफीका में 16 देशों में 21 लैंडिंग्स को परस्पर संयोजित करेगी। इस प्रणाली के 2023/4 में चालू होने की उम्मीद है। इसे प्रणाली के प्रमुख हिस्सों पर 180 टीबीपीएस तक की क्षमता के लिए डिजाइन किया गया है और इसकी क्षमता वर्तमान में अफ्रीका के समस्त समुद्रतलीय केबल्स की संयुक्त क्षमता से अधिक होगी। 2अफ्रीका अफ्रीका के बड़े हिस्सों में बहुप्रतीक्षित इन्टरनेट क्षमता और विश्वसनीयता प्रदान करेगी, मिडल ईस्ट में क्षमता की लगातार बढ़ती मांग पूरी करेगी और करोड़ों लोगों के लिए 4जी, 5जी और फिक्स्ड ब्रॉडबैंड की सुलभता बढ़ाने का आधार तैयार करेगी। जिन-जिन देशों में 2अफ्रीका के केबल लैंड करेंगे, वहाँ विभिन्न सेवा प्रदाता न्यायोचित और बराबरी के आधार कैरिअर-न्यूट्रल डेटा केन्द्रों में या ओपन-ऐक्सेस केबल लैंडिंग स्टेशनों में क्षमता प्राप्त करेंगे। इससे कारोबारियों और उपभोक्ताओं को समान रूप से काफी उन्नत सुलभता प्रदान करते हुए स्वस्थ इन्टरनेट परितंत्र के विकास में मदद मिलेगी। 2अफ्रीका की तन्यकता बढ़ाने और प्रदर्शन को अधिकतम करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें पूर्वी अफ्रीका और मिडल ईस्ट के बीच अखंड ऑप्टिकल क्रॉसिंग का विकल्प भी सम्मिलित है। 2अफ्रीका से जुड़े विभिन्न पक्षों और एयरटेल ने टेलिकॉम इजिप्ट के साथ एक अनुबंध किया है जिसके तहत दशक में पहली बार लाल सागर और भूमध्यसागर को एक सम्पूर्ण नया क्रासिंग लिंकिंग प्रदान किया जाएगा। इसमें नया केबल लैंडिंग स्टेशंस और सुएज कैनाल के समानांतर रस ग़रेब से पोर्ट सैद तक दो नये, विविध थल मार्गों पर अगली पीढ़ी का फाइबर बिछाना, और रस ग़रेब तथा सुएज के बीच एक तीसरा मार्ग प्रदान करने वाली नयी समुद्रतलीय लिंक सम्मिलित हैं। 2अफ्रीका केबल में एक नयी प्रौद्योगिकी, एएसएन का एसडीएम1का प्रयोग किया जाएगा। इससे पुरानी प्रौद्योगिकी के सहारे 8 फाइबर जोड़ियों के बदले 16 फाइबर जोड़ियों तक बिछाने में आसानी होगी तथा अपेक्षाकृत काफी ज्यादा एवं किफायती क्षमता प्राप्त होगी। इस केबल में बैंडविड्थ के सुविधानुसार प्रबंधन के लिए ऑप्टिकल स्विचिंग प्रौद्योगिकी को शामिल किया जाएगा। पुरानी प्रणाली की तुलना में इस केबल को गाड़ने की गहराई 50% अधिक रखी गयी है। इस केबल के मार्ग में ज्ञात समुद्रतलीय हलचल से बचा जाएगा और इन सबसे उच्चतम उपलब्धता सुनिश्चित होगी। चाइना मोबाइल इंटरनेशनल के निदेशक और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी, जेस्सिका गू ने कहा कि, “2अफ्रीका के लॉन्च होने से हमें अपने ग्राहकों को अफ्रीका और यूरोप के बीच निर्बाध कनेक्शन प्रदान करने के साथ-साथ अपने एसईए-एमई-डब्लूई5 और एएई-1 समुद्रतलीय केबल संसाधनों के साथ और आगे एशिया तक विस्तार करने का सामर्थ्य मिलेगा। यह हमारी वैश्विक विकास रणनीति का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। अधिकतम क्षमता और तीव्रतर संचारण से हमें अभी और भविष्य में अफ्रीकी राष्ट्रों की ज़रूरतों को पूरा करने में आसानी होगी। यह एक वैश्विक डिजिटल जीवन की रचना के प्रति हमारी दृढ़ वचनबद्धता का परिलक्षण है।” फेसबुक के उपाध्यक्ष-नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर, नजम अहमद ने कहा कि, “हमें पूरे महादेश को सेवा देने वाले सबसे व्यापक समुद्रतलीय केबल परियोजना के अपने 2अफ्रीका भागीदारों के साथ सहयोग करके रोमांच का अनुभव कर रहे हैं। अफ्रीका में ज्यादा से ज्यादा लोगों को तीव्रतर इन्टरनेट पर ऑनलाइन लाने के लिए 2अफ्रीका हमारे चालू निवेश का एक प्रमुख अवयव है। हमने बढ़ी हुयी कनेक्टिविटी का, शिक्षा से लेकर स्व्यास्थ्य सेवा तक समुदायों पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव को प्रत्यक्ष रूप से देखा है और हमें मालूम है कि कारोबारों के लिए इन्टरनेट जब व्यापक रूप से सुलभ होता है तो अर्थव्यवस्थाएं फलती-फूलती हैं। 2अफ्रीका, अफ्रीका की बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था के हिस्से के तौर पर इस जबरदस्त इन्टरनेट विस्तार का एक प्रमुख आधार-स्तम्भ है।” एमटीएन ग्लोबल कनेक्ट के एमटीएन ग्रुप के होलसेल ऑपरेशन के सीईओ, फ्रेडरिक शेपेंस ने कहा कि, “एमटीएन ग्लोबल कनेक्ट को इस साहसिक 2अफ्रीका समुद्रतलीय केबल परियोजना में भागीदारी करके बेहद खुशी हो रही है। यह कदम अफ्रीकी देशों को आपस में और उससे आगे बाकी दुनिया को जोड़ने की एमटीएन ग्लोबल कनेक्ट की थल फाइबर रणनीति का पूरक है। हमारे लिए एक आधुनिक संयोजित जीवन, जो एमटीएन की आस्था का केंद्रबिंदु है, का लाभ मुहैया करने में प्रमुख भूमिका निभाना गर्व की बात है।” ऑरेंज मिडल ईस्ट और अफ्रीका के सीईओ, अलीउन डियाए ने कहा कि, “विश्व के अग्रणी विविध-सेवा दूरसंचार ऑपरेटरों में से एक और अफ्रीका और मिडल ईस्ट के 18 देशों में कार्यरत संगठन के नाते ऑरेंज के लिए 2अफ्रीका परियोजना से जुड़ना स्वाभाविक था। इस बृहत् निवेश से अफ्रीका के सम्पूर्ण पश्चिमी तट में अतिरिक्त तरीके से अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी की सुलभता मुहैया करने के लिए हमारी मौजूदा समुद्रतलीय और अखिल अफ़्रीकी थल अवसंरचना पूरी होगी। इससे ऑरेंज को सम्पूर्ण 2अफ्रीका प्रणाली में विभिन्न क्षेत्रों के निरंतर डिजिटल विकास के लिए आवश्यक वर्धित बैंडविड्थ की माँग सुनिश्चित रूप से पूरी करने की क्षमता हासिल होगी।” एसटीसी के होलसेल वीपी, मोहम्मद ए. अलाबादी ने कहा कि, “2अफ्रीका में साझीदार बनकर एसटीसी को बेहद खुशी हो रही है। 2अफ्रीका केबल को जेद्दा में स्थित एसटीसी के एमइएनए गेटवे (एमजी1) डेटा सेंटर में एकीकृत किया जाएगा और ऐसा होने पर ग्राहकों को हमारा व्यापक अंतरराष्ट्रीय संयोजन सुलभ होगा। साथ ही एसटीसी थल जियो-मेश नेटवर्क, जो सभी पड़ोसी देशों तक फ़ैली हुयी है, के माध्यम से उनकी क्षेत्रीय कनेक्टिविटी का विस्तार होगा। यह एसटीसी की अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क क्षमताओं को बढ़ाने में निसंदेह एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और एमइएनए (मिडल ईस्ट और नॉर्थ अफ्रिका) क्षेत्र में एक अग्रणी क्षेत्रीय डिजिटल प्लेयर के रूप में एसटीसी को एक मुकाम प्रदान करेगा। इस साझेदारी से सऊदी विज़न 2030 के अनुरूप अर्थपूर्ण डिजिटल रूपांतरण प्रदान करने और सभी के लिए एक डिजिटल सोसाइटी तैयार करने के लिए एसटीसी की वचनबद्धता प्रदर्शित होती है।” आदिल हमीद, टेलिकॉम ईजिप्ट के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा, “2अफ्रीका में टेलिकॉम ईजिप्ट का अंशदान अफ्रीका में डिजिटल रूपांतरण में योगदान के लिए हमारे कार्यों का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। अफ्रीकी देशों के साथ ईजिप्ट के सम्बन्ध हमेशा से ईजिप्ट की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है और आगे भी रहेगी। यह सम्बन्ध अफ्रीका में वर्तमान विकास में योगदान के लिए ईजिप्ट की रणनीति के अनुरूप आगे बढ़ रहा है। इतनी क्रांतिकारी परियोजना के साथ-साथ विख्यात वैश्विक और अफ़्रीकी साझीदारों में शामिल होना हमारे लिए सम्मान की बात है। हम बृहत् बैंडविड्थ और वैश्विक पहुँच के लिए बढ़ती विश्व्यापी माँग के साथ तालमेल बिठाने के उद्देश्य से अपने अंतरराष्ट्रीय अवसंरचनाओं को सुदृढ़ करने के लिए वर्षों से सार्थक कदम उठाते रहे हैं। हमें भरोसा है कि 2अफ्रीका पनडुब्बी केबल उद्योग में हमारे विविधिकृत निवेशों में एक अच्छी अनुवृद्धि होगी।” वोडाफोन बिज़नेस के सीईओ, विनोद कुमार ने कहा कि, “अफ्रीका के लिए कनेक्टिविटी में वृद्धि एक महत्वपूर्ण कदम है जो पूरे महादेश के बढ़े हुए डिजिटलीकरण का आधार तैयार करता है। 2अफ्रीका वे स्थानीय कारोबारी संगठनों और उपभोक्ताओं को बेहतर ऑनलाइन अनुभव प्राप्त होने के साथ-साथ अफ्रीका, यूरोप और मिडल ईस्ट के बीच अधिक कनेक्टिविटी होने से पूरी दुनिया में अधिक व्यापक, अधिक समावेशी डिजिटल सोसाइटी के निर्माण में मदद मिलेगी।” डब्लूआईओसीसी के सीईओ, क्रिस वुड ने कहा कि, “अफ्रीका के लिए डब्लूआईओसीसी एक दशक से अधिक समय से समुद्र के भीतर और भूमि पर प्रमुख अवसंरचनाओं में जारी महत्वपूर्ण निवेश की रणनीति पर आधारित अतिउच्च क्षमता प्रदाता रहा है। 2अफ्रीका में भागीदारी बृहत् क्षमता वाले उपयोक्ताओं को उनके लगातार बढ़ते बैंडविड्थ आवश्यकताओं को सपोर्ट देने के लिए ज़रूरी लोचदार नेटवर्क प्रदान करने की वचनबद्धता की अगली कड़ी है। हमारा निवेश हमारी नेटवर्क क्षमताओं को भविष्य के लिए सुरक्षित बनाता है और हमारी महत्वपूर्ण अवसंरचनाओं के लिए सक्रियता अवधि को अधिकतम बनाने की अतिरिक्त लचीलता प्रदान करता है।” अल्काटेल सबमरीन नेटवर्क्स के अध्यक्ष, एलेन बिस्टन ने कहा कि, “हम अपने भागीदारों के भरोसे से सम्मानित महसूस कर रहे हैं और इस प्रोजेक्ट के लिए चुना जाना हमारे लिए गर्व की बात है। इस अत्याधुनिक पनडुब्बी (सब सी) प्रणाली की बदौलत अफ्रीका श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकियों की मदद से डिजिटल युग में लम्बी छलांग लगाएगा। एएसएन के लिए अफ्रीका एक शानदार उदाहरण है : इस पूरे महादेश में अधिकाँश पनडुब्बी केबल हमने बिछाए हैं। 2अफ्रीका हमारी उपलब्धियों का एक शानदार नया अध्याय होगा!” और अधिक जानकारी 2अफ्रीका की वेबसाइट www.2AfricaCable.com पर उपलब्ध है। (ध्यातव्य : वेबसाइट को लाइव होने में इस घोषणा के जारी होने से 48 घंटे तक का समय लग सकता है. इस बीच पूछताछ के लिए कृपया [email protected] का प्रयोग करें)। businesswire.com पर सोर्स विवरण देखें : https://www.businesswire.com/news/home/20200514005389/en/ |
संपर्क : मीडिया : यान चेंग [email protected] घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है। |
