WHY US

Partner with us for Press release distribution and get best in class service, guaranteed postings on tier 1 media and maximum reach

Burjeel Holdings ने शाहरूख खान को अपने नए कैम्पेन का चेहरा बनाकर बुर्ज खलीफ़ा को रोशन किया

  • Friday, September 30, 2022 4:57PM IST (11:27AM GMT)
यूएई और ओमान में 39 अस्पतालों और मेडिकल सेंटर वाले इस ग्रुप ने सुपर स्टार शाहरूख खान को अपना चेहरा बनाया है
 
Dubai, United Arab Emirates:  अपने जन्मदिन से एक महीने पहले, भारतीय अभिनेता शाहरूख खान ने बुधवार की शाम यूएई में स्थित आला दर्जे की कंपनी Burjeel Holdings के ब्रांड कैम्पेन में दुनिया की सबसे ऊँची इमारत, यानी बुर्ज खलीफ़ा को रोशन किया। पिछले कुछ सालों से, सुपर स्टार शाहरूख खान के सम्मान में बुर्ज खलीफ़ा को उनके जन्मदिन पर रोशन किया जाता है।

Burjeel, Medeor, LLH, Lifecare और Tajmeel जैसे ब्रांड्स के झंडे तले यूएई और ओमान में मौजूद 39 अस्पताल और मेडिकल सेंटर वाले इस समूह ने शाहरूख खान को अपने ग्रुप का चेहरा बनाया है।
  
'हम आपकी देखभाल करने का वादा करते हैं’ नामक यह कैम्पेन पूरे क्षेत्र में कई प्लैटफ़ॉर्म पर शुरू किया जाएगा। इस हेल्थकेयर समूह का मुख्यालय आबूधाबी में स्थित है और कैम्पेन में इस ग्रुप को घरेलू स्तर पर मिली कामयाबी को दिखाया गया है। यह कैम्पेन ग्रुप के विज़न यानी देखभाल, पहुँच और लोगों की सेहत को एक-दूसरे से जोड़ने के फ़लसफ़े पर आधारित है।

वीडियो की शुरुआत में शाहरूख खान देश और संस्कृति के लिहाज़ से जानी-मानी जगह वहात अल करामा से यूएई के शहीद नायकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हैं। 70 सेकंड के इस वीडियो में देश के जाने-माने शेख ज़ाएद ग्रैंड मॉस्क और ग्रुप की सबसे अहम हेल्थ फ़ैसिलिटी, यानी बुर्जील मेडिकल सिटी की झलक भी दिखाई गई है।
 
कैम्पेन वीडियो के डायरेक्टर और शाहरूख खान को फ़ीचर करने वाले दुबई टूरिज़्म कैम्पेन के निर्देशक श्री प्रशांत इस्सर ने कहा, “शेख ज़ाएद ग्रैंड मॉस्क और वहात अल करामा यूएई की सच्ची तस्वीर पेश करते हैं और साथ ही दुनिया के नक्शे पर आबूधाबी के तेज़ी से उभरने की कहानी भी बयान करते हैं। वीडियो में इन नामी-गिरामी जगहों को प्रेरित करने वाले उसूलों और लोगों की खिदमत करने के Burjeel Holdings के जज़्बे की तुलना करके उनके बीच की समानताओं को उजागर किया गया है।
 
Burjeel Holdings के चेयरमैन, डॉ. शमशीर वायालिल ने कहा, “हमारे दिल से जुड़े उसूलों की लीक पर चलने वाले इस कैम्पेन को सुपर स्टार शाहरूख खान के साथ लॉन्च करते हुए हमें गर्व महसूस हो रहा है। यह Burjeel Holdings की हेल्थकेयर के क्षेत्र में ग्लोबल लीडर बनने की महत्त्वाकांक्षा को दर्शाता है, वह भी उस देश में रहते हुए, जिसने अपने तेज़ विकास की कहानी से पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है।”
 
Burjeel Holdings के बारे में

साल 2007 में स्थापित Burjeel Holdings यूएई का अग्रणी निजी हेल्थकेयर सर्विस प्रोवाइडर है, जिसकी उपस्थिति अब ओमान और GCC में भी बढ़ रही है। इसके 61 एसेट यानी प्रतिष्ठानों में 39 अस्पताल और मेडिकल सेंटर के साथ-साथ फ़ार्मेसी और अन्य संबंधित सेवाएँ शामिल हैं। यह ग्रुप इस क्षेत्र में सबसे आला दर्जे की चिकित्सा देखभाल सेवा प्रदान करता है।

अधिक जानकारी के लिए यहाँ जाएँ: https://burjeelholdings.com/

*सूत्र: AETOSWire

businesswire.com पर स्रोत विवरण देखें: https://www.businesswire.com/news/home/20220929005378/en/

संपर्क:
Burjeel Holdings
एम उन्नीकृष्णन

कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन ऑफ़िसर, +971504275895
[email protected]
 
घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।


Submit your press release

Copyright © 2025 Business Wire India. All Rights Reserved.