WHY US

Partner with us for Press release distribution and get best in class service, guaranteed postings on tier 1 media and maximum reach

DEWA ने AED 5.96 बिलियन की रिकॉर्ड तिमाही आय और संचालनों से AED 3.85 बिलियन के तिमाही कैश की घोषणा की

  • Thursday, May 15, 2025 11:48AM IST (6:18AM GMT)
 
Dubai, United Arab Emirates:  दुबई अमीरात की इकलौती बिजली और पानी सेवा प्रदाता कंपनी और दुबई फ़ाइनेंशियल मार्केट (DFM) पर सूचीबद्ध, दुबई इलेक्ट्रिसिटी एंड वॉटर अथॉरिटी PJSC (ISIN: AED001801011) (प्रतीक: DEWA) ने साल 2025 की पहली तिमाही के लिए अपने समेकित वित्तीय परिणामों की रिपोर्ट की है, जिसमें उसे AED 5.96 बिलियन की त्रैमासिक आय, 2.43 बिलियन का EBITDA (एबिट्डा), AED 838 मिलियन का संचालन लाभ और AED 496 मिलियन का कुल लाभ हुआ है। कंपनी ने संचालनों के ज़रिए AED 3.85 बिलियन का रिकॉर्ड नेट कैश भी अर्जित किया है, जिससे क्लोज़िंग कैश और कैश समतुल्य का आँकड़ा AED 8.17 बिलियन तक पहुँच गया है, जो साल 2024 के अंत में मौजूद बैलेंस से AED 2.07 बिलियन ज़्यादा है।

“हम साल 2050 तक 'नेट ज़ीरो' का लक्ष्य हासिल करने की अपनी यात्रा में आगे बढ़ रहे हैं और दुबई की तेज़ प्रगति में निर्णायक भूमिका निभाते रहेंगे। बिजली, पानी और कूलिंग सेवाओं की लगातार बढ़ती माँग के साथ, इस तिमाही में हमारी आय 2.83% बढ़कर AED 5.96 बिलियन तक पहुँच गई और इससे भी अहम बात यह है कि संचालनों के ज़रिए हमारा नेट कैश फ़्लो बढ़कर AED 3.85 बिलियन तक पहुँच गया, जो पिछले साल की इसी अवधि तक अर्जित राशि के मुकाबले 17.86% ज़्यादा है। इस तिमाही में हमारे वित्तीय रिकॉर्ड AED 838 मिलियन का स्वस्थ संचालन लाभ और AED 2.43 बिलियन का EBITDA दर्शाते हैं। इस तिमाही के दौरान, हमने इंफ़्रास्ट्रक्चर में AED 2.26 बिलियन का निवेश किया, जो मुख्य रूप से हमारी ऊर्जा ट्रांज़िशन रणनीति से संबंधित है,” DEWA के वाइस चेयरमैन और MD व CEO, महामहिम सईद मोहम्मद अल तायेर ने कहा।

साल 2025 की पहली तिमाही में, DEWA ने 10.50 TWh बिजली पैदा की, जो साल 2024 की इसी अवधि की तुलना में 2.83% ज़्यादा है। इस तिमाही के दौरान स्वच्छ बिजली का उत्पादन 1.86 TWh था, जो पैदा हुई कुल बिजली का 17.7% हिस्सा है। इसके साथ-साथ, पहली तिमाही में पीने-योग्य पानी (डिसैलिनेटेड वॉटर) का उत्पादन 35.61 BIG तक पहुँच गया, जो 4.56% की वृद्धि को दर्शाता है। इस तिमाही के दौरान 11,614 नए ग्राहक अकाउंट के साथ, DEWA के ग्राहकों की संख्या में भी अच्छी-खासी वृद्धि हुई। 2025 की पहली तिमाही के साथ समाप्त होने वाले पिछले बारह महीनों में, ग्राहक अकाउंट की कुल संख्या में 57,339 की वृद्धि हुई, जो 3.7% की वार्षिक वृद्धि को दर्शाती है।

2025 की पहली तिमाही तक, कंपनी की सिस्टम स्थापित उत्पादन क्षमता 17,579 MW थी, इस क्षमता का 3,460 MW स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों से आता है, जो ऊर्जा मिश्रण के 20% हिस्से को दर्शाता है। 2030 तक, हम 22 GW की कुल स्थापित उत्पादन क्षमता तक पहुँचने की उम्मीद करते हैं, जिसमें से 7.5 GW का उत्पादन स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों से प्राप्त किया जाएगा, जो मिश्रित उत्पादन का 34% हिस्सा है।
 
सूत्र: AETOSWire
 
तस्वीरें/मल्टीमीडिया गैलरी उपलब्ध: https://www.businesswire.com/news/home/20250512715455/en
 
संपर्क
शेखा अल्महेरी, +971552288228
[email protected]


Submit your press release

Copyright © 2025 Business Wire India. All Rights Reserved.