WHY US

Partner with us for Press release distribution and get best in class service, guaranteed postings on tier 1 media and maximum reach

GenAI व्यवसाय अपनाने को गति देना: मैपिंग और AI-संवर्धित कौशल का उपयोग करते हुए Whoz ने विश्व प्रथम की स्थापना की

  • Wednesday, February 28, 2024 3:14PM IST (9:44AM GMT)
 
PARIS, France:  2024 के आगे बढ़ते हुए, व्यावसायिक सेवाओं के उद्योग में एक महत्वपूर्ण प्रवृत्ति उभरी है: जेनरेटिव AI (Gen AI) और अन्य उन्नत AI टेक्नोलॉजियों में प्रतिभाओं की अपस्किलिंग की अनिवार्यता। व्यावसायिक सेवाओं के प्रतिष्ठानों के लिए अपस्किलिंग अत्यावश्यक है। Whoz में ग्राहक सफलता के प्रमुख, Mikaël Azran ने चुनौती पर प्रकाश डाला: "हमारे कई ग्राहक स्वीकार करते हैं कि AI कौशल की निपुणता महत्वपूर्ण होती है, और 2024 में प्रवेश करते हुए हम यह कह सकते हैं कि यह केवल एक शुरुआती बिन्दु है। इन कौशलों को कुशलतापूर्वक पहचानना और व्यापक पैमाने पर तैनात करना महत्वपूर्ण चुनौती है। Whoz बेजोड़ सटीकता और गति के साथ इस प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने में उत्कृष्ट है।"

पारंपरिक दृष्टिकोणों से आगे जाते हुए, अपनी प्रतिभा तैनाती के लिए Whoz द्वारा अपने सह-पायलट मॉडल के साथ 2024 मानकों में क्रांति लाई जा रही है। वास्तविक समय की परिचालन आवश्यकताओं के साथ अपस्किलिंग को सहजता से जोड़ते हुए इस उद्यम के लिए तैयार समाधान को केवल तीन महीनों के भीतर ही बड़े पैमाने पर लागू किया जा सकता है। यह कौशल और परियोजना की मांगों में पूरी तरह से मिलान सुनिश्चित करता है।

अपने नवीनतम प्रमुख रिलीज़ के साथ Whoz के प्रमुख उत्पाद अधिकारी, François Gros, कंपनी की उपलब्धि को दर्शाते हैं: "आठ वर्षों के अनुसंधान और विकास के साथ, परियोजनाओं पर प्रतिभाओं और टीमों की अनुकूलतम तैनाती करते हुए, हमने भाषा के बड़े मॉडलों (LLMs) द्वारा संचालित एक पायनियरिंग समाधान विकसित किया है। प्रतिभा, बिक्री, संचालन और विश्लेषण के लिए सह-पायलट की भूमिका में कार्य करते हुए, अब परियोजनाओं की स्टाफिंग के बारे में निर्णय लेने हेतु प्रतिष्ठान एक नए युग में प्रवेश कर सकते हैं।"

Whoz द्वारा केवल परिचालन प्रदर्शन में सुधार करने के अतिरिक्त, क्षेत्र में व्यावसायिक सेवा फर्मों के नेतृत्व को मजबूत करते हुए उनके मार्जिन और राजस्व में उल्लेखनीय सुधार किया जा सकता है।

AI-संवर्धित कौशल को पहचाने के लिए पूरी तरह से सह-पायलट किया गया एक प्रतिभा इकोसिस्टम

आंतरिक प्रतिभा और बाहरी योगदानकर्ताओं, दोनों को एकीकृत करने के लिए Whoz एक बड़े प्रतिभा इकोसिस्टम को तैयार करना संभव बनाता है। एकमात्र कौशल संग्राहक Professional Services Ontology™ पर आधारित, यह व्यवसाय संचालन के कौशल-प्रथम दृष्टिकोण के अनुरूप विभिन्न परियोजनाओं में कौशल की संचालक शक्ति के प्रयोग को सक्षम बनाता है।

सह-पायलट विशेषताओं की शुरूआती प्रतिभाएं अपने कौशल और उत्पादकता को बढ़ाने के लिए उपयोग किए जाने वाले GenAI टूल का प्रदर्शन करके अपनी प्रोफाइलों में सुधार करती है, जिससे प्रबंधकगण इन 'मजबूत' प्रोफाइलों की तत्परतापूर्वक पहचान कर सकते हैं। ऑपरेटिंग मार्जिन को अधिकतम करने और ग्राहकों की अपेक्षाओं को पूरा करने में सक्षम बनाते हुए पर्याप्त उत्पादकता लाभ प्राप्त करने में सक्षम टीमों को इकट्ठा करना एक महत्वपूर्ण लाभ है।

अपस्किलिंग कार्यनितियों में प्रतिभा जोड़ने हेतु एक वैश्विक अवसर बाजार

उद्यम-व्यापी अपस्किलिंग कार्यनीति को मजबूत करने और गति देने के लिए, Whoz एक वैश्विक अवसर बाजार प्रदान करती है। इस विशेषता से प्रबंधकों को किसी विशिष्ट इकाई या कई स्थानों पर उपलब्ध संबद्ध प्रतिभाओं के साथ परियोजना के कार्य को साझा करने में आसानी होती है तथा प्रतिभाएं अपनी रूचि व्यक्त कर सकती हैं। अपस्किलिंग कार्यनीति के अनुरूप लक्षित अवसरों के साथ प्रतिभाओं को जोड़कर, प्रबंधक उन्हें अधिक प्रभावी ढंग से जोड़ सकते हैं और समय के साथ परिचालन अभ्यास और परियोजनाओं के माध्यम से कार्यनीतिक कौशल के विकास में तेजी ला सकते हैं। इसके अतिरिक्त, सिस्टम में हर बार प्रतिभा के आधार पर काम को पूरा करने पर कौशल को गतिशील रूप से अपडेट करने की क्षमता जाग्रत होती है, जिससे उभरती व्यावसायिक आवश्यकताओं के साथ निरंतर कौशल अनुकूलन सुनिश्चित किया जा सकता है।

तैनाती को गति देने के लिए एक AI-ऊर्जाकृत प्रतिभा मिलान

Whoz Intelligent Skills Engine™ ईमेल जैसे चैनलों के माध्यम से प्राप्त हुई ग्राहकों की मांगों को सहजता से विस्तृत प्रतिभा अनुरोधों में परिवर्तित करता है। François Gros, प्रमुख उत्पाद अधिकारी, कहते हैं: "यह प्रत्येक अनुरोध की सर्वसमावेशी समझ सुनिश्चित करने के लिए सभी महत्वपूर्ण तत्वों, विशेष रूप से काम के विवरण और कौशल आवश्यकताओं, को सावधानीपूर्वक ग्रहण करता है। यह सुव्यवस्थित प्रोसेस परियोजना की मांगों के लिए प्रतिक्रिया समय को गति देने के साथ-साथ व्यवसाय संचालन की गति में भी वृद्धि करता है।"

इसके अतिरिक्त, यह प्रबंधकों को विशिष्ट परियोजनाओं के लिए सबसे उपयुक्त कर्मचारियों का तुरंत चयन करने में भी सहायता करता है। दोबारा किए जाने वाले कार्यों पर लगाए गए समय में यह महत्वपूर्ण कमी प्रबंधकों को अपना ध्यान अधिक कार्यनीतिक गतिविधियों की ओर र्निर्देशित करने में सहायता करता है। इनमें अपनी टीमें विकसित करना, व्यक्तिगत आकांक्षाओं को पूरा करना और कंपनी की AI अपस्किलिंग कार्यनीति को प्रोत्साहन देना सम्मिलित है।

Whoz का परिचय:

IT सेवाओं, इंजीनियरिंग, कंसलटिंग फर्मों, और अन्य व्यवसाय सेवाओं के लिए डिजाइन किया गया, Whoz एक AI-प्रेरित क्लाउड समाधान है। यह परियोजनाओं पर प्रतिभाओं और टीमों की वैश्विक तैनाती के लिए कार्यनीतिक लाभ प्रदान करता है, लाभप्रदता मार्जिन में महत्वपूर्ण ढंग से वृद्धि करता है और अभूतपूर्व प्रदर्शन के लिए डेटा-जनित जानकारियों के साथ मानव निर्णय लेने की प्रक्रिया का मिश्रण करता है। यूरोप, भारत और उत्तरी अमेरिका सहित पूरे विश्व में 500,000 से अधिक उपयोगकर्ताओं का विश्वसनीय, Whoz व्यावसायिक सेवा प्रतिष्ठानों द्वारा अपनी प्रतिभा सप्लाई चेन को अनुकूलित करने तथा बदलने में सबसे आगे है।

संपर्क
Jérôme Balducci
[email protected]
 
स्रोत: Whoz


Submit your press release

Copyright © 2025 Business Wire India. All Rights Reserved.