Guidewire Launches DEVSummit

WHY US

Partner with us for Press release distribution and get best in class service, guaranteed postings on tier 1 media and maximum reach

Guidewire ने DEVSummit लांच किया

  • Thursday, April 25, 2024 10:31AM IST (5:01AM GMT)
 
Bengaluru, Karnataka, India:  Guidewire (NYSE: GWRE) ने वैश्विक Guidewire विकास समुदाय को एकत्रित, शिक्षित और ऊर्जावान बनाने के लिए डिजाइन किए गए सबसे पहले दो-दिवसीय इवेंट DEVSummit को लांच किया है। DEVSummit 2024 में उपस्थित लोग Guidewire उद्योग और उत्पाद विशेषज्ञों से मुख्य मंच की मुख्य प्रस्तुतियाँ सुनेंगे, गहन कार्यशालाओं में प्रासंगिक विषयों में गहराई से खोज करेंगे, और डेवलपर क्रेडेंशियल पाठ्यक्रमों में प्रमाणन क्रेडिट अर्जित करने का अवसर प्राप्त करें।
 
  • मुख्य भाषण और अवलोकन सत्र: प्रमुख उत्पाद विकास अधिकारी Diego Devalle और अन्य Guidewire अधिकारीगण तथा उत्पाद विशेषज्ञ, परिसंपत्ति और दुर्घटना (P&C) बीमा उद्योग में विकास के रुझान को उजागर करेंगे, डेवलपर के विकास और सफलता के लिए Guidewire की योजना साझा करेंगे, और उपस्थित लोगों को उनके विकास अनुभव में वृद्धि करने के लिए विचार प्रदान करेंगे।
  • गहन अध्ययन कार्यशालाएँ: Guidewire के उत्पाद विशेषज्ञों के साथ इन परस्पर संवादात्मक सत्रों और Guidewire PartnerConnect इकोसिस्टम में, उपस्थित लोग अपनी क्षमता को अनलॉक करने में सहायता प्राप्ति हेतु पूरे Guidewire Cloud Platform पर Guidewire की नवीनतम विशेषताओं और क्षमताओं का गहन अध्ययन करेंगे। वास्तविक-दुनिया में उपयोग किए गए मामलों, कोड सैंपलों, और जीवंत Q&A के माध्यम से, उपस्थित लोग नवाचार और विकास के लिए अपने नए ज्ञान का बेहतर ढंग से उपयोग कर सकेंगे। विषयों में निम्न सम्मिलित होंगे: Guidewire Cloud PlatformGuidewire Data PlatformJutro Digital PlatformGuidewire Integration FrameworkGuidewire Testing FrameworkAutopilot Workflow Service, और Advanced Product Designer
  • क्लाउड क्रेडेंशियल पाठ्यक्रम: DEVSummit के दौरान, भाग लेने वाले 50 तक के लोग एक या दो नए क्लाउड क्रेडेंशियल पाठ्यक्रम : REST API Client और App Events, को पूरा कर सकते हैं। प्रत्येक पूरे किए गए क्लाउड क्रेडेंशियल पाठ्यक्रम में अपना प्रमाणन अर्जित करने के लिए प्रॉक्टर्ड परीक्षा देने के लिए एक वाउचर सम्मिलित होगा।
  • Guidewire DEVHack 2024: DEVSummit में Guidewire टेक्नोलॉजियों का उपयोग करते हुए वास्तविक दुनिया की उद्योग समस्याओं को हल करने में अपने कौशल, जुनून और अनुभव को प्रदर्शित करने के लिए P&C उद्योग में डेवलपर्स के सबसे बड़े नेटवर्क को एकत्रित करने वाले एक वर्चुअल हैकथॉन की सुविधा भी होगी।
 
Guidewire India के इंजीनियरिंग के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, Mohammed Anzy, जिन्होंने हाल ही में कंपनी में ज्वाइन किया, ने कहा, “शुरुआती Guidewire DEVSummit की मेजबानी करते हुए हम अत्यंत उत्साहित हैं। भारत में हमारे डेवलपर समुदाय के लिए नवाचार को जारी रखने और अपने P&C उद्योग में ग्राहकों को असाधारण महत्व प्रदान करने के लिए नवीनतम टेक्नोलॉजियों और सर्वोत्तम प्रथाओं से जुड़ने, उन्हें सीखने और साझा करने के लिए यह इवेंट एक अनोखा अवसर प्रदान कर रहा है।“
 
वर्तमान में Guidewire के अपने भारत के बैंगलूरू और चेन्नई कार्यालयों में 300 से अधिक कर्मचारी हैं। भारत 3,100 से अधिक Guidewire डेवलपरों के एक जीवंत समुदाय का घर भी है जहां वे कंपनी के भागीदार लोकेशनों पर Guidewire प्लेटफ़ॉर्म पर कार्य कर रहे हैं।

Guidewire का परिचय

Guidewire एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिस पर P&C बीमाकर्ता आपस में जुड़ने, नवाचार करने और कुशलतापूर्वक विकसित होने के लिए विश्वास करते हैं। अपने प्लेटफॉर्म को एक क्लाउड सेवा के रूप में डिलीवर करने के लिए हम डिजिटल, कोर, एनालैटिक्स और मशीन लर्निंग को एकत्रित करते हैं। 40 देशों में 540 से अधिक बीमाकर्ता, विश्व में नए उपक्रमों से लेकर सबसे बड़े और अत्यंत जटिल उपक्रम Guidewire पर चलाते हैं।

​अपने ग्राहकों के भागीदार के रूप में, उनकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए, हम अनवरत विकास कर रहे हैं। सबसे बड़ी R&D टीम और उद्योग में पार्टनर इकोसिस्टम की सपोर्ट के साथ 1,600 से अधिक सफल परियोजनाओं के साथ हमें अपने अद्वितीय कार्यान्वयन ट्रैक रिकॉर्ड पर गर्व है। एकीकरण, स्थानीयकरण, और नवाचार को गति देने के लिए हमारा बाजार का स्थान सैकड़ों एप्लीकेशनें प्रदान करता है।

अधिक जानकारी के लिए, कृपया http://www.guidewire.com/ पर जाएं और हमें X (पूर्व में Twitter के नाम से प्रसिद्ध) तथा LinkedIn पर अनुसरण करें।

नोट: Guidewire ट्रेडमार्क के बारे में जानकारी के लिए, https://www.guidewire.com/legal-notices पर जाएं।

घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।
 
तस्वीरें/मल्टीमीडिया गैलरी उपलब्ध: https://www.businesswire.com/news/home/53951913/en

संपर्क
Diana Stott
निदेशक, कम्यूनिकेशन
Guidewire
+1.650.781.9955
dstott@guidewire.com


Submit your press release

Copyright © 2024 Business Wire India. All Rights Reserved.