WHY US

Partner with us for Press release distribution and get best in class service, guaranteed postings on tier 1 media and maximum reach

संवहनीय विकास के लिए आशाजनक मार्ग: APO ने NPOs के प्रमुखों की 65वीं वर्कशॉप मीटिंग में ग्रीन प्रोडक्टिविटी 2.0 का शुभारंभ किया

  • Tuesday, October 29, 2024 12:52PM IST (7:22AM GMT)
 
Nadi, Fiji:  23 से 25 अक्टूबर तक, एशियाई उत्पादकता संगठन (APO) ने नाडी, फिजी, में राष्ट्रीय उत्पादकता संगठन (NPOs) के प्रमुखों की अपनी 65वीं वर्कशॉप मीटिंग (WSM) आयोजित की। फिजी सरकार द्वारा मेज़बानी किए गए इस वार्षिक कार्यक्रम में 19 APO सदस्यों के 51 NPOs प्रमुख और सलाहकार, ग्रीन प्रोडक्टिविटी (GP) और कृत्रिम मेधा (AI) पर ध्यान केंद्रित करने के साथ, क्षेत्र में संवहनीय उत्पादकता की भविष्य की रूपरेखा तैयार करने के लिए एकत्र हुए।

उद्घाटन सत्र फिजी के उप प्रधान मंत्री Manoa Seru Nakausabaria Kamikamica की उपस्थिति से सम्मानित हुआ, जिन्होंने तत्काल जलवायु कार्रवाई के साथ आर्थिक विकास को संतुलित करने में द्वीपीय राष्ट्रों के सामने आने वाली अनूठी चुनौतियों पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "द्वीपवासियों के रूप में, जिनकी जीवन शैली जलवायु परिवर्तन के बढ़ते हुए कठोर प्रभावों से सीधे तौर पर संकट में है, फिजी के लोग जलवायु परिवर्तन के नकारात्मक प्रभावों को कम करते हुए आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने के दोहरे दबाव को असह्यता से महसूस करते हैं।"

इस कार्यशाला की एक विशिष्टता APO ग्रीन प्रोडक्टिविटी 2.0: द रोड अहेड रिपोर्ट का शुभारंभ था। जापान के विदेश मामलों के मंत्रालय (MOFA) के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सलाहकार एवं APO GP सलाहकारी (GPA) परिषद के सदस्य प्रोफेसर Yoichiro Matsumoto ने 1994 में APO द्वारा इसकी स्थापना के बाद से GP अवधारणा के विकास को प्रस्तुत किया। रिपोर्ट में सरकारों, कारोबारों, और व्यक्तियों के लिए, उत्पादकता को पर्यावरणीय उत्तरदायित्व के साथ विलय करते हुए, GP 2.0 रणनीतियों को अपनाने हेतु एक आगे की सोच वाला रोडमैप प्रस्तावित किया गया है। GP 2.0 पर तकनीकी कार्य समूह के अध्यक्ष Dr. Chin-Hsu Lin और कोरिया विकास संस्थान (KDI) और MOFA जापान के प्रतिनिधियों समेत विशेषज्ञों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों में इस बात पर ज़ोर दिया गया कि कैसे GP और AI को एकीकृत करने से क्षेत्र में संवहनीय विकास को बढ़ावा मिल सकता है।

APO अध्यक्ष 2024-25 और फिजी के निदेशक Jone Maritino Nemani द्वारा मेज़बानी किए गए स्वागत रात्रिभोज में, फिजी के राष्ट्रपति, महामहिम Ratu Wiliame Maivalili Katonivere ने मुख्य भाषण दिया। उन्होंने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए अधिक से अधिक अंतर्राष्ट्रीय सहयोग का आह्वान किया और संवहनीय विकास को आगे बढ़ाने में GP की भूमिका पर ज़ोर दिया। उन्होंने वैश्विक पर्यावरण नेतृत्व के प्रति फिजी के समर्पण को मज़बूत करते हुए आग्रह किया, "आइए हम सब मिलकर अपने ग्रह की रक्षा के लिए उत्पादकता की शक्ति का दोहन करें"। इसके अलावा, APO अध्यक्ष Nemani ने GPA परिषद के अध्यक्ष Prof. Ryoichi Yamamoto के निमंत्रण को स्वीकार किया, जिसे उनकी ओर से Prof. Matsumoto द्वारा APO GPA परिषद में शामिल होने के लिए दिया गया था। यह क्षेत्रीय संवहनीयता पहलों को आगे बढ़ाने के प्रति फिजी की प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करता है।

WSM की विशिष्टता में एक रणनीतिक योजना सत्र भी शामिल था जहाँ NPO प्रमुखों ने 2025 और 2026 के लिए कार्यक्रम योजनाओं पर चर्चा की। इन योजनाओं में उत्पादकता संबंधी महत्वपूर्ण चुनौतियों का समाधान करने और विज़न 2025 के पश्चात् संगठन के रणनीतिक अवस्थांतर को आकार देने हेतु GP और AI का लाभ उठाने में APO सदस्यों को समर्थन देने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

चूँकि यह क्षेत्र निरंतर वैश्विक चुनौतियों का सामना कर रहा है, इसलिए 65वीं WSM में सामाजिक-आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने और अधिक हरित, अधिक समृद्ध भविष्य के लिए संवहनीय विकास को बढ़ावा देने हेतु सदस्य अर्थव्यवस्थाओं के सामूहिक संकल्प को मज़बूत करने में APO के नेतृत्व को सुदृढ़ किया गया।

APO का परिचय

एशियाई उत्पादकता संगठन (APO) एक क्षेत्रीय अंतर्सरकारी संगठन है जो पारस्परिक सहयोग के माध्यम से एशिया-प्रशांत क्षेत्र में उत्पादकता में सुधार करने के प्रति समर्पित है। यह गैर-राजनीतिक, गैर-लाभकारी और गैर-भेदभावपूर्ण है। आठ संस्थापक सदस्यों के साथ 1961 में स्थापित, APO में वर्तमान में ये 21 सदस्य अर्थव्यवस्थाएँ शामिल हैं: बांग्लादेश; कंबोडिया; चीन गणराज्य; फिजी; हांगकांग; भारत; इंडोनेशिया; इस्लामी गणतंत्र ईरान; जापान; कोरिया गणराज्य; लाओ PDR; मलेशिया; मंगोलिया; नेपाल; पाकिस्तान; फिलीपींस; सिंगापुर; श्रीलंका; थाईलैंड; तुर्किये; और वियतनाम।

APO राष्ट्रीय नीति सलाहकारी सेवाओं के माध्यम से, एक थिंक टैंक के रूप में कार्य करके, संस्थागत क्षमता निर्माण पहलों द्वारा, और उत्पादकता बढ़ाने के लिए ज्ञान साझा करके अपने सदस्यों के सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देकर, क्षेत्र के भविष्य को आकार दे रहा है।

घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।

तस्वीरें/मल्टीमीडिया गैलरी उपलब्ध: https://www.businesswire.com/news/home/54142727/en

संपर्क
विवरण के लिए संपर्क करें:
डिजिटल सूचना इकाई, APO: [email protected]; वेबसाइट: https://www.apo-tokyo.org.
 
स्रोत: एशियाई उत्पादकता संगठन


Submit your press release

Copyright © 2025 Business Wire India. All Rights Reserved.