WHY US

Partner with us for Press release distribution and get best in class service, guaranteed postings on tier 1 media and maximum reach

MAG Group Holding ने जॉर्डन की मार्सा ज़ाएद रेड सी बीचफ़्रंट कम्यूनिटी के पहले फ़ेज़ में, Riviera Heights को लॉन्च किया

  • Wednesday, June 4, 2025 10:43AM IST (5:13AM GMT)
 
Abu Dhabi, United Arab Emirates:  कई अलग-अलग व्यवसायों का संचालन करने वाली, बहुराष्ट्रीय रीयल-एस्टेट डेवलपमेंट कंपनी MAG Group Holding ने, जॉर्डन की सबसे बड़ी बहुउपयोगी बीच फ़्रंट कम्यूनिटी, मार्सा ज़ाएद में पहली लग्ज़री और रिहायशी विकास परियोजना, Riviera Heights को लॉन्च किया, जिसकी लंबे समय से प्रतीक्षा की जा रही थी।

Riviera Heights ऐसी पहली विकास परियोजना है, जिसके तहत जॉर्डन के लाल सागर तट के 320 हेक्टेयर के इलाके को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन और रिहायशी इलाके में बदलने की योजना है।

Riviera Heights में, 35 मंज़िला लग्ज़री अपार्टमेंट वाली चार इमारतें होंगी, जो 51,000 वर्ग मीटर में फैली होंगी और मार्सा ज़ाएद डेवलपमेंट एरिया के दक्षिणी सिरे पर स्थित होंगी। इस विकास परियोजना में 1,250 से भी ज़्यादा सीफ़्रंट अपार्टमेंट्स का निर्माण किया जाएगा।

MAG Group Holding के संस्थापक और चेयरमैन, मोआफ़ाक ए. अल गद्दाह ने कहा : “Riviera Heights में जॉर्डन की गर्मजोशी, विरासत और संस्कृति का सच्चा सार मौजूद है। अकबा में नई जान फूँकने के साथ-साथ उसकी अर्थव्यवस्था को नई ताकत देने के लिए हम ऐसी जीवंत जगहों का निर्माण कर रहे हैं, जो यहाँ मौजूद लाल सागर की अद्भुत तटरेखा के प्रति सच्चे जुड़ाव को बढ़ावा देंगी। AD Ports Group और हमारा साझा विज़न अलग-अलग समुदाय और वर्गों से संबंधित लोगों की एक बड़ी संख्या के लिए एक ऐसा आकर्षक डेस्टिनेशन बनाना है, जहाँ हर किसी को अपनेपन का सच्चा एहसास मिल सके।”

साइट का काम अभी चालू है और उम्मीद है कि साल 2028 की पहली तिमाही तक Riviera Heights का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा और यह परियोजना हैंडओवर के लिए तैयार हो जाएगी।

AD Ports Group के प्रबंध निदेशक और ग्रुप CEO, कैप्टन मोहम्मद जुमा अल शमीसी ने कहा: “हम Riviera Heights के लॉन्च का स्वागत करते हैं, जो लाल सागर की सबसे नई और सबसे दिलचस्प पर्यटन व रिहायशी विकास परियोजना मार्सा ज़ाएद में निर्माण की आधिकारिक शुरुआत को दर्शाता है। यूएई में हमारी लीडरशिप के सूझ-बूझ भरे मार्गदर्शन में, AD Ports Group और MAG Group Holding जॉर्डन की अर्थव्यवस्था में रणनीतिक निवेश कर रहे हैं, जिससे लंबे समय में रोज़गार पैदा होंगे और अपने समुद्र तट की अनूठी कुदरती सुंदरता के लिए मशहूर इस जगह का आर्थिक विकास हो सकेगा।”

Riviera Heights ने मार्सा ज़ाएद में एक जीवंत, समकालीन वॉटरफ़्रंट कम्यूनिटी बनाने के विज़न की नींव रखी है। इसका निर्माण मार्सा ज़ाएद के फ़ेज़ 1 डेवलपमेंट के बगल में किया जाएगा और यह लाल सागर के तट के किनारे 1.2 किमी की लंबाई में फैला होगा। इसमें एक मरीना, एक होटल, बीच क्लब वाले होटल अपार्टमेंट, 50 रिटेल दुकानों वाला एक ओपन एयर मार्केटप्लेस, एक यॉट क्लब और विज़िटर सेंटर होगा।

मार्सा ज़ाएद जॉर्डन का मुख्य पर्यटन वेंचर है, जो मिडिल ईस्ट की सबसे महत्त्वाकांक्षी रीयल-एस्टेट विकास परियोजनाओं में शामिल है।

*सूत्र: AETOSWire

घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।

तस्वीरें/मल्टीमीडिया गैलरी उपलब्ध: https://www.businesswire.com/news/home/20250602302021/en

संपर्क:
नासेर साइमेह
[email protected]


Submit your press release

Copyright © 2025 Business Wire India. All Rights Reserved.