Skytap Expands Global Footprint With Availability in Microsoft Azure India Data Centers

WHY US

Partner with us for Press release distribution and get best in class service, guaranteed postings on tier 1 media and maximum reach

Microsoft Azure India डेटा केंद्रों में उपलब्धता के साथ Skytap ने वैश्विक पदचिन्ह में विस्तार किया

  • Wednesday, April 10, 2024 11:10AM IST (5:40AM GMT)
पुणे और चेन्नई में Azure क्षेत्रों के तहत Azure में IBM पॉवर सिस्टमों को चलाने हेतु भारत के उद्योग की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए नया Skytap
 
Seattle, United States:  
Skytap, IBM पॉवर तथा x86 वर्कलोड को मूल रूप से क्लाउड में चलाने के लिए एक उद्योग-अग्रणी सेवा ने आज दो अतिरिक्त Microsoft Azure डेटा केंद्रों में नियोजित उपलब्धता के साथ वैश्विक विस्तार योजनाओं की घोषणा की: केन्द्रीय भारत (पुणे) और दक्षिणी भारत (चेन्नई)।

Azure के US के पूर्वी क्षेत्र में उपलब्धता के साथ 2020 में शुरू किए गए, Azure पर मूल रूप से IBM पॉवर वर्कलोड को चलाने के लिए बाजार में सेवा-के-रूप-में-एक इंफ्रास्ट्रक्चर के उद्देश्य से निर्मित Azure पर Skytap एकमात्र संसाधन है। तब से लेकर आज तक, Skytap ने 2021 में Azure के सिंगापुर, एम्स्टर्डम, और US के दक्षिणी केन्द्रीय क्षेत्रों और 2022 में Azure के लंदन, डबलिन, और हाँगकाँग क्षेत्रों में बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए निरंतर विकास किया है।

Skytap, अप्रैल में केन्द्रीय भारत (पुणे) से शुरू होकर Azure के भारतीय क्षेत्र में और फिर इसी वर्ष बाद में दक्षिण भारत (चेन्नई) में उपलब्ध होने के बाद Skytap द्वारा Azure की वैश्विक पहुंच पर विस्तार किया जाएगा। “जैसे-जैसे उद्यम द्वारा क्लाउड में विशेष कार्यभार चलाने के लिए मांग बढ़ती जा रही है, हमनें भारत में इसके लिए महत्वपूर्ण रुचि देखी है,” Skytap में बिक्री तथा मार्केटिंग के SVP, Lee Jiles ने कहा। “हम इन उद्यमों को उनके IBM पॉवर वर्कलोड के लिए क्लाउड तक एक सरल और बहुत आवश्यक मार्ग प्रदान करने के लिए उत्सुक हैं।"

सेवा-के-रूप-में-एक इंफ्रास्ट्रक्चर में बढ़ती रुचि में पॉवर वर्कलोड के लिए निरंतर विस्तार होने की संभावना है। International Data Corporation (IDC) Worldwide Semiannual Public Cloud Services Tracker के अनुसार 2022-27 के लिए 23.4% CAGR पर आगे बढ़ते हुए, 2027 तक भारत की सार्वजनिक क्लाउड सेवाओं के बाजार की पहुंच $17.8 बिलियन तक पहुँचने की संभावना है।

इसके शुरू होने के बाद से लगभग चार साल से, उद्यमों को Azure पर Skytap क्लाउड स्केलेबिलिटी, सक्रियता, उच्च उपलब्धता और आपदा पुनर्प्राप्ति से कहीं अधिक लाभ का प्रवेश द्वार प्रस्तुत कर रही है। “Skytap के ग्राहक आर्टिफ़िशियल इन्टेलिजैन्स/मशीन लर्निंग (AI/ML), सुरक्षा और त्वरित विकास जैसी Azure की मूल सेवाओं से विरासत एप्लिकेशनें जोड़ कर अतिरिक्त वैल्यू प्राप्त कर पा रहे हैं,” Skytap में मुख्य उत्पाद तथा टेक्नोलॉजी अधिकारी, Rahul Tripathi ने टिप्पणी की। “ये मूल्य संवर्द्धन पारंपरिक कार्यभार को क्लाउड पर ले जाने के व्यावसायिक कारण को और मजबूत करते हैं और IT इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने वालों के लिए प्रतिस्पर्धी लाभ प्रदान करते हैं।"

“Azure पर Skytap के साथ, IBM पॉवर इकोसिस्टम की अनोखी क्षमताओं को Microsoft द्वारा भारत में Azure के डेटा केंद्रों में लाया जा रहा है। ग्राहक आसानी से मौजूद AIX और IBM i आधारित एप्लिकेशनों को Azure पर स्थानांतरित कर सकेंगे और क्लाउड के लाभ प्राप्त कर सकेंगे,” Microsoft में Azure विशेषज्ञ तथा कॉर्पोरेट उपाध्यक्ष, Eric Lockard ने कहा।

Skytap का परिचय

मूल रूप से Microsoft Azure तथा IBM Cloud पारंपरिक सिस्टमों को चलाने वाला Skytap एक उद्देश्य-निर्मित क्लाउड सेवा है। x86 के साथ IBM पॉवर पर AIX, IBM i, और Linux को सपोर्ट करने के लिए सर्वोत्तम क्लाउड सेवा के रूप में, उन्हें तेजी से क्लाउड पर स्थानांतरित करके Skytap पारंपरिक वर्कलोड को आसानी से विकसित करता है। IBM, Honeywell, CA Technologies, और Okta जैसे पूरे विश्व के उद्यम उत्पादन वर्कलोड, आपदा पुनर्प्राप्ति, वर्चुअल प्रशिक्षण प्रयोगशालाएँ, और एप्लिकेशन विकास में गति लाने हेतु Skytap का उपयोग करते हैं, और सभी आकार के प्रतिष्ठानों को उनके व्यवसाय की गति के अनुसार आधुनिक बनाते हैं। www.skytap.com पर अधिक जानकारी प्राप्त करें।

घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।
 
संपर्क
Kim Claditis
[email protected]
 
स्रोत: Skytap


Submit your press release

Copyright © 2024 Business Wire India. All Rights Reserved.