WHY US

Partner with us for Press release distribution and get best in class service, guaranteed postings on tier 1 media and maximum reach

PQE Group द्वारा 2024 की स्थिरता रिपोर्ट जारी करने की घोषणा

  • Thursday, June 26, 2025 3:11PM IST (9:41AM GMT)
कंपनी की लगातार दूसरी रिपोर्ट में इसके संर्पूण वैश्विक संचालन को शामिल किया गया
 
Florence, Italy:  PQE Group ने 2024 की स्थिरता रिपोर्ट को पूरा करने और इसे जारी करते हुए खुशी जताई है। यह रिपोर्ट कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, क्योंकि यह उसकी दूसरी रिपोर्ट है और पहली बार इसमें कंपनी के सभी वैश्विक संचालन को शामिल किया गया है। 2023 की पिछली रिपोर्ट केवल इटली स्थित शाखा पर केंद्रित थी, जबकि यह नई रिपोर्ट उन 23 देशों में कंपनी की स्थिरता रणनीति और प्रभाव का एक समग्र दृष्टिकोण प्रस्तुत करती है जहाँ PQE Group सक्रियता से कार्यरत है। इस रिपोर्ट के प्रकाशन में यूरोपीय संघ का Corporate Sustainability Reporting Directive (CSRD) मुख्य प्रेरणा स्त्रोत रहा है, जो एक ऐसा विनियमन है जिसके अनुसार बड़ी कंपनियों को पर्यावरण, सामाजिक और गवर्नेंस (ESG) से जुड़ी विस्तृत जानकारियाँ एक मानकीकृत, पारदर्शी और तुलना करने योग्य प्रारूप में सार्वजनिक रूप से प्रकाशित करना आवश्यक होता है।

यह दायित्व यूरोपीय संघ की उस व्यापक प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसका उद्देश्य आर्थिक गतिविधियों को जलवायु और सामाजिक लक्ष्यों से तालमेल बिठाना है और इसे यूरोपीय आयोग, संसद और परिषद द्वारा अनुमोदित निर्देशों पर आधारित सदस्य देशों की राष्ट्रीय विधायी प्रणालियों के माध्यम से लागू किया जाता है। रिपोर्टिंग के पीछे के तकनीकी मानकों को यूरोपीय सस्टेनेबिलिटी रिपोर्टिंग स्टैंडर्ड्स (ESRS) कहा जाता है, जिसे European Financial Reporting Advisory Group (EFRAG) द्वारा विकसित किया गया है। इन्हें इस तरह से तैयार किया गया है ताकि कंपनियाँ को दुनिया पर अपने प्रभाव का मूल्यांकन करने और स्थिरता से जुड़ी चुनौतियाँ उनके व्यवसाय के लिए क्या जोखिम उत्पन्न करती हैं इसे संचारित करने में सहायता मिले।

PQE रिपोर्ट की शुरुआत एक भौतिकता मूल्यांकन से होती है, जिसे ESRS और ग्लोबल रिपोर्टिंग इनिशिएटिव (GRI) फ्रेमवर्क्स के तहत किया गया है। इस प्रक्रिया में हितधारकों की भागीदारी शामिल रही और इसके माध्यम से कंपनी के लिए सबसे महत्वपूर्ण ESG (पर्यावरण, सामाजिक और गवर्नेंस) विषयों की पहचान की गई।

पर्यावरण से जुड़े मामलों में PQE Group ने पारदर्शिता के साथ ग्रीनहाउस गैस (GHG) उत्सर्जन की व्यापक जानकारी साझा की है, जो ISO 14064-1:2019 मानक के अनुरूप है। रिपोर्ट में स्कोप 1 प्रत्यक्ष उत्सर्जन, स्कोप 2 बिजली उपयोग से अप्रत्यक्ष उत्सर्जन, और स्कोप 3 विशेष रूप से व्यावसायिक यात्रा से होने वाला अप्रत्यक्ष उत्सर्जन, को स्पष्ट रूप से दर्शाया गया है। ये विस्तृत उत्सर्जन विवरण PQE Group के कार्बन फुटप्रिंट को कम करने की दिशा में स्पष्ट रणनीति और प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

सामाजिक दृष्टिकोण से कंपनी ने समावेशी भाषा, DE&I (डाइवर्सिटी, इक्विटी और इन्क्लूज़न) विषयों और व्यावसायिक विकास पर व्यापक प्रशिक्षण प्रदान किया। इसके साथ ही, कंपनी ने सुरक्षित कार्य वातावरण और करियर में उन्नति के लिए समान अवसर सुनिश्चित किए। परफॉर्मेंस मूल्यांकन और कर्मचारी फीडबैक प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित और विस्तारित किया गया, और वर्ष 2024 में 2200 से अधिक आंतरिक साक्षात्कार संपन्न किए गए।

गवर्नेंस के क्षेत्र में PQE Group ने नैतिक व्यावसायिक व्यवहार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। इसके तहत कंपनी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए, भागीदारों पर उचित तत्परता (ड्यू डिलिजेंस) की प्रक्रिया अपनाई और वैधता रेटिंग आवेदन जैसी नई पहलों की शुरुआत की।

विनियम अब हितधारकों के विश्वास की महत्वपूर्ण बुनियाद बन गए हैं। CSRD और ESRS के साथ पूर्ण रूप से तालमेल बिठाते हुए रिपोर्टिंग के माध्यम से, PQE Group इस बात के प्रति अपने समर्पण को फिर से दोहराता है कि उसका व्यवसाय केवल कानूनी रूप से ही नहीं, बल्कि सिद्धांतों और पारदर्शिता पर आधारित मजबूती से संचालित होता है।

"PQE Group की सीईओ और संस्थापक Gilda D’Incerti ने कहा, "हालाँकि यूरोपीय संघ ने 2025 से यह अनिवार्यता लागू की है कि कंपनियाँ ऐसे दस्तावेज़ प्रकाशित करें, जो EU कानूनों और EFRG A द्वारा प्रदान किए गए दिशानिर्देशों के अनुपालन को दर्शाएं, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि PQE Group ने इस दिशा में स्वैच्छिक रूप से पहले ही कदम बढ़ा दिए हैं। कंपनी ने समय से पहले ही अपनी 2023 की स्थिरता रिपोर्ट तैयार की, जो इटली में उसकी स्थिरता से सम्बंधित उपलब्धियों को दर्शाती है और अब 2024 में उसनेअपनी वैश्विक स्थिरता रिपोर्ट भी जारी कर दी है।""यह एक बड़ा प्रयास है जिसमें हमारी कंपनी, अपने लोगों, प्रमाणपत्रों, गवर्नेंस, स्थिरता पहलों और अन्य पहलुओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी को एकत्रित करना शामिल है। इस विस्तृत दस्तावेज़ में दिए गए परिणाम यह दिखाते हैं कि PQE ने स्थिरता, सशक्त नैतिक मूल्यों और पूरे संगठन में योग्यता के आधार पर समानता को बरकरार रखने के लिए कितना अहम कार्य किया है और यह प्रयास यूरोप ही नहीं, बल्कि उससे आगे भी लगातार जारी है।"

PQE Group के बारे में

PQE Group, महिला-स्वामित्व वाली अग्रणी जीव विज्ञान परामर्श फर्म है, जो दुनिया भर में उद्योग की दिग्गज कंपनियों से लेकर छोटे और SMEs तक को GCP, GLP, GMP और GDP क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता वाले समाधान प्रदान करती है। नवाचार, दक्षता और स्थिरता पर केंद्रित यह ग्रुप अपनी 23 सहायक कंपनियों और 40 से अधिक वैश्विक कार्यालयों के माध्यम से पूरी दुनिया में अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए हुए है। PQE Group उद्योग के लिए लगातार नए मानक स्थापित कर रहा है और जीव विज्ञान क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की दिशा में अग्रसर है। ग्रुप की सीईओ और संस्थापक Gilda D'Incerti ने हाल ही में ReSQ-UP नामक एक क्रांतिकारी पहल शुरू की है, जो Clinical Research Organizations (CRO) क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो विशेष तौर पर महिलाओं के स्वास्थ्य (FemTech), चिकित्सा उपकरणों और मेडिकल कैनबिस क्षेत्र में नवाचारों में उभरते स्टार्टअप को सहयोग देने पर केंद्रित है।

PQE Group पर जाएं: होम - PQE Group और PQE Group को LinkedIn, Instagram और Facebook पर फ़ॉलो करें।

संपूर्ण 2024 स्थिरता रिपोर्ट डाउनलोड करने के लिए यहाँ उपलब्ध है: https://www2.pqegroup.com/wp-content/uploads/2025/06/Sustainability-Report-PQE-Group-2024_EN_FINAL_compressed.pdf

घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।

तस्वीरें/मल्टीमीडिया गैलरी उपलब्ध:
https://www.businesswire.com/news/home/20250625475562/en

Contacts
[email protected]
[email protected]
 
स्रोत: PQE Group


Submit your press release

Copyright © 2025 Business Wire India. All Rights Reserved.