अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का समारोह मनाने के लिए, इस फिल्म सीरीज़ का शुक्रवार, 8, 15 और 12 मार्च को एशिया के दर्शकों के लिए प्रीमियर का आयोजन किया जाएगा। प्रकरणों (एपिसोड) को हांगकांग, इंडोनेशिया, मलेशिया, मंगोलिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, ताइवान, थाईलैंड और वियतनाम में Discovery ASIA चैनल पर और बांग्लादेश, भारत, मालदीव, नेपाल और श्रीलंका में TLC और Discovery+ India चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा।
लाइव एक्शन मिनी डाक्यूमेंट्रियों के साथ छ: एनिमेटड शॉर्ट्स की सीरीज़ में प्रस्तुत की जाने वाली, She Creates Change में बांग्लादेश, भारत, नेपाल, श्रीलंका, तंजानिया और वियतनाम में एतिहासिक तौर पर निम्न-आय समुदायों से छ: साहसिक युवा महिलाओं की कहानियां प्रस्तुत की जाएंगी। प्रकरणों में किसी लड़की द्वारा उसके जीवन में घटित अनोखी चुनौतियों — जैसे की उत्पीड़न, भोजन की कमी या कम-उम्र में विवाह — का सामना करते हुए उसके स्वयं तथा उसके भविष्य के लिए वकालत करते हुए दिखाया जाएगा।
“Room to Read की Warner Bros. Discovery के साथ भागीदारी She Creates Change के लक्ष्य को विश्व में 432 मिलियन नवयुवतियों तक प्रेरणादायक और जानकारीपूर्ण सामग्री के साथ पहुंच को गति प्रदान करेगी। जब लड़कियां उनके जैसी ही चुनौतियों का अन्य युवा महिलाओं द्वारा सामना करते हुए अपने भविष्य को, अपने कौशल और ज्ञान के उपयोग से, आकार देती हुई देखती हैं, तो वे भी अपनी शक्ति और क्षमता का उपयोग करने के मार्ग खोज लेंगी,” Room to Read की CEO, डा. Geetha Murali ने कहा। “हम एक ऐसी मीडिया कंपनी के साथ भागीदारी करके सम्मानित महसूस कर रहे हैं, जो गुणवत्तापूर्ण मल्टीमीडिया सामग्री की रचना और वितरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को साझा करती है, और जो लड़कियों को कौशल विकसित करने, अनुकूल रोल मॉडल की पहचान करने और सीमित लैंगिक मानदंडों पर काबू पाने के लिए आवश्यक गरिमा प्रदान करने में सहायता कर सकती है।“
She Creates Change को एक ऐसी महिला-नेतृत्व प्राप्त रचनात्मक टीम का समर्थन प्राप्त है, जिसके कार्यकारी निर्माता डा. Geetha Murali, Brenda Chapman (Brave), Jill Culton (Abominable), Freida Pinto (Mr. Malcom’s List) हैं, और जिसे BAFTA तथा Emmy-विजेता मनोरंजन स्टूडियो Nexus Studios का सहयोग प्राप्त है। Emmy-विजेता Martha Adams (Girl Rising) ने सीरीज़ निदेशक की भूमिका में सीरीज़ निर्माता Ian Blei के साथ काम किया है। Cineflix Media Inc. के निर्माण सपोर्ट के साथ Moonshine Pictures ने लाइव एक्शन प्रस्तुति का नेतृत्व किया है। प्रकरणों में आवाज़ Freida Pinto, Charithra Chandran, Prajakta Koli, Dilshad Vadsaria, Adhir Kalyan, Amita Suman, Amrita Acharia, और Quyen Ngo ने दी है। एनीमेशन का निर्देशन Bonnie Taylor Forsyth, Claudia Chinyere Akole, Hannah Lau-Walker, Neeraja Raj, Prashanti Aswani और Siqi Song सहित Nexus Studios द्वारा क्यूरेट किए गए विविधतापूर्ण महिला निर्देशकों के ग्रुप ने किया है। Karun Mungai ने Warsan Shire द्वारा लिखा और Lucie Treacher द्वारा संगीत दिया गया प्रारम्भिक गाना “Who I Am” गाया है।आवाज़ और संगीत रचना Brain Audio द्वारा की गई थी। She Creates Change का प्रस्तुतीकरण Troper Wojcicki Foundation, Comic Relief US और Tatcha के उदार सहयोग से ही संभव हो पाया था।
She Creates Change को त्रिबेका फेस्टिवल (Tribeca X अवॉर्ड), मैंचेस्टर एनीमेशन फेस्टिवल (बच्चों के लिए सर्वोत्तम शॉर्ट फिल्म), लंदन शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल और ब्रिटिश एनीमेशन अवॉर्ड (2024 ऑडियंस अवॉर्ड) के लिए आधिकारिक चयन के रूप में मान्यता दी गई थी। 5 मार्च, 2024, को SXSW EDU फिल्म प्रोग्राम के आधारिक चयन के रूप में एक फीचर फिल्म की तरह सीरीज़ का प्रीमियर प्रदर्शन किया जाएगा।
She Creates Change की रिलीज का समय Room to Read के प्रमुख धन-उगाही अभियान, You Create Change, की लांच से मेल खाता है, जिसके लिए Room to Read के प्रोग्रामों के माध्यम से लड़कियों की शिक्षा और लैंगिक समानता को सहयोग करने के लिए $10 मिलियन एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है।
She Creates Change — जिसमें फिल्म सीरीज़ के साथ-साथ किताबें और ऑडियो कहानियां सम्मिलित हैं — के माध्यम से Room to Read विश्व की सभी नवयुवतियों से उनके जीवन और समुदायों में सकारात्मक बदलाव उत्पन्न व प्रेरित करने वाली कहानियों की तलाश कर रहे है। प्रस्तुत कहानियों से मेल खाते पाठ्यक्रम पैकेज, Room to Read के लड़कियों के सर्वसमावेशी शैक्षणिक प्रोग्राम के पाठ्यक्रम पर आधारित, को ऑनलाइन, ब्रोडकास्ट मीडिया और व्यक्तिगत प्रोग्रामिंग के माध्यम से प्रदान किया जाएगा।
मीडिया परिसंपत्तियाँ यहां पर उपलब्ध हैं।
Room to Read का परिचय
World Change Starts with Educated Children® की धारणा पर 2000 में संस्थापित, Room to Read शिक्षा के माध्यम से निरक्षरता और लैंगिक असमानता से मुक्त विश्व का निर्माण कर रही है। हम ऐतिहासिक रूप से निम्न-आय वाले समुदायों के बच्चों को साक्षरता कौशल और पढ़ने की आदत विकसित करने में सहायता करके और लड़कियों को स्कूल में सफल होने तथा जीवन के महत्वपूर्ण निर्णयों पर संवाद करने के लिए जीवन कौशल विकसित करने में सहायता करके इस लक्ष्य को प्राप्त कर रहे हैं। बच्चों के लिए सकारात्मक परिणाम देने के लिए सरकारों और अन्य भागीदार प्रतिष्ठानों के साथ हम बड़े पैमाने पर मिल कर काम कर रहे हैं। Room to Read ने 39 मिलियन से अधिक बच्चों को लाभान्वित और 23 देशों तथा 182,000 से अधिक समुदायों में, अध्ययनकक्ष के अतिरिक्त दूरस्थ समाधानों का उपयोग करते हुए पढ़ाई के माध्यम को विकसित करते हुए अतिरिक्त सहायता देते हुए काम किया है। Room to Read का लक्ष्य 2025 तक 40 मिलियन बच्चों को लाभान्वित करना है। www.roomtoread.org पर अधिक जानकारी प्राप्त करें।
घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।
तस्वीरें/मल्टीमीडिया गैलरी उपलब्ध: https://www.businesswire.com/news/home/53902825/en
संपर्क
Anna Seeley
Room to Read
[email protected]
+1 (925) 304-3393
स्रोत: Room to Read
