WHY US

Partner with us for Press release distribution and get best in class service, guaranteed postings on tier 1 media and maximum reach

ईगल आई नेटवर्क्स ने भारत में सुरक्षा और आईटी रिसेलर्स के लिए वीडियो सर्विलांस वर्कशॉप्स की पेशकश की

  • Saturday, August 27, 2022 2:34PM IST (9:04AM GMT)
मुंबई और दिल्ली में एक-दिवसीय वर्कशॉप में भारत में व्यवसायों के लिए क्लाउड वीडियो सर्विलांस के प्रौद्योगिकी और साइबरसुरक्षा सम्बन्धी फायदों, एआई शिक्षा, विक्रय प्रशिक्षण, और तकनीकी प्रमाणन के लिए विकल्प पर केन्द्रित होगा
 
Bangalore, Karnataka, India:  
क्लाउड वीडियो सर्विलांस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में दुनिया की प्रमुख कंपनी, ईगल आई नेटवर्क्स द्वारा आज की गई घोषणा के अनुसार यह क्लाउड वीडियो सर्विलांस के दो वर्कशॉप आयोजित करेगा - पहला 1 सितम्बर को मुंबई में और दूसरा 2 सितम्बर को दिल्ली में। इन वर्कशॉप का उद्देश्य क्लाउड वीडियो सर्विलांस के द्वारा अपना कारोबार बढ़ाने में रुचि रखने वाले सुरक्षा और आईटी रीसेलर्स के लिए शैक्षणिक अवसर मुहैया करना है।

क्लाउड वीडियो सर्विलांस के विशेषज्ञों, जो स्थानीय बाज़ार के भी जानकार हैं, के नेतृत्व में इन एक-दिवसीय इन-पर्सन वर्कशॉप में भाग लेने वालों को निम्नलिखित के विषय में गहन जानकारी दी जाएगी :
 
  • भारत में व्यवसाय के लिए क्लाउड वीडियो सर्विलांस के तकनीकी फायदे
  • वीडियो सर्विलांस में साइबर सुरक्षा की सर्वश्रेष्ठ कार्यपद्धातियाँ
  • ईगल आई स्मार्ट वीडियो सर्च और ईगल आई एलपीआर (लाइसेंस प्लेट रिकग्निशन) सहित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में हाल की प्रगति
  • क्लाउड वीडियो सर्विलांस की बिक्री, प्रतिष्ठापन और मरम्मत का प्रशिक्षण
  • तकनीकी प्रमाणन के विकल्प
 
वर्कशॉप के लिए सीटों की संख्या सीमित है। मुंबई या दिल्ली वर्कशॉप के लिए रजिस्टर करने के लिए यह प्रपत्र इस्तेमाल करें।
  • गुरूवार, 1 सितम्बर मुंबई क्लाउड वीडियो सर्विलांस वर्कशॉप
  • शुक्रवार, 2 सितम्बर दिल्ली क्लाउड वीडियो सर्विलांस वर्कशॉप
 
ईगल आई नेटवर्क्स के विषय में अधिक जानकारी के लिए een.com पर विजिट करें।

ईगल आई नेटवर्क्स के विषय में
 
ईगल आई नेटवर्क्स क्लाउड वीडियो सर्विलांस में दुनिया की प्रमुख कंपनी है। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के साथ साइबर-सुरक्षित क्लाउड-आधारित वीडियो और विश्लेषण (एनालिटिक्स) मुहैया करता है जो व्यवसाय को ज्यादा कार्यकुशल और दुनिया को ज्यादा सुरक्षित जगह बनाते हैं। ईगल आई क्लाउड वीएमएस (वीडियो मैनेजमेंट सिस्टम) वीडियो सर्विलांस और इंटेलीजेंस के भविष्य को शक्ति प्रदान करने के लिए पर्याप्त मजबूती और लचीलेपन वाला एकमात्र प्लैटफॉर्म है। ईगल आई का मुख्यालय ऑस्टिन, टेक्सास में है और एम्स्टर्डम, बंगलोर एवं टोक्यो में इसके कार्यालय हैं। अधिक जानकारी een.com पर प्राप्त करें।

businesswire.com पर स्रोत संस्करण देखें :
https://www.businesswire.com/news/home/20220825005599/en/
 
संपर्क :
ईगल आई प्रेस संपर्क
ग्लोबल एचक्यू
मार्था एंटविसल
[email protected]
+1-512-473-0500
www.een.com
 
घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।



 

Submit your press release

Copyright © 2025 Business Wire India. All Rights Reserved.