WHY US

Partner with us for Press release distribution and get best in class service, guaranteed postings on tier 1 media and maximum reach

कर्मचारियों की रचनात्मकता और नवीनता को बढ़ाने वाली एक अनुपयुक्त शक्ति है : खुशहाल शादियां

  • Friday, May 29, 2020 10:32AM IST (5:02AM GMT)
 
Hong Kong:  
एक तरफ कंपनियों ने अगर अपने कर्मचारियों का सर्वश्रेष्ठ हासिल करने के लिए अनुकूलतम ऑफिस माहौल बनाने पर ध्यान लगाया है तो संभावना यह भी है कि कार्य स्थल पर रचनात्मकता बढ़ाने का कोई और तरीका हो सकता है। हांग कांग बैपटिस्ट यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ बिजनेस के प्रोफेसर जू हुआंग द्वारा किए गए अनुसंधान का सुझाव यह है कि कर्मचारी की रचनात्मकता को अगले स्तर पर ले जाने की कुंजी घर पर उसके संबंधों में निवेश करना है।

अध्ययन में इस तथ्य पर विचार किया गया कि कार्यस्थल पर कर्मचारी के “मनोवैज्ञानिक संसाधनों” पर विवाह का प्रभाव कितना संतोषजनक होता है – यानी रचनात्मक और अभिनव उपयोगी समाधान होने की उनकी योग्यता कितनी बढ़ती है – और इसका पता निम्न में चला :
 
  • विवाह के अनुभव से संतुष्ट कर्मचारी अपने कार्य में मनोवैज्ञानिक संसाधनों का सकारात्मक अतिरेक पाते हैं
  • जब कि कर्मचारी का जीवन साथी भी खुश होता/होती है तो यह अतिरेक ज्यादा स्पष्ट होता है और कार्यस्थल की रचनात्मकता को शक्तिशाली ढंग से समृद्ध बनाता है।
  • यह लाभ सिर्फ कम रचनात्मक कर्मचारियों पर लागू होता है क्योंकि बेहद रचनात्मक व्यक्ति अच्छे विवाह के संसाधनों पर कम निर्भर करते हैं
  • असंतुष्ट जीवनसाथी और कम अंतरंगता वाले विवाह में कर्मचारी के मनोवैज्ञानिक संसाधन खप जाते हैं। इससे यह संकेत मिलता है कि जीवनसाथी किसी कर्मचारी के कार्य प्रदर्शन को मजबूती से प्रभावित कर सकते हैं और अच्छा विवाह कार्य में रचनात्मकता के अनुकूल होता है।
निजी संबंध चूंकि कार्यस्थल पर रचनात्मकता के स्रोत हो सकते हैं इसलिए, यह महत्वपूर्ण है कि कर्मचारी कल्याण की चर्चा में इनपर विचार किया जाए। परिवार अनुकूल नीतियां मुहैया कराना खास कर विवाह से संबद्ध उपाय करने का संस्थानों पर गंभीर असर हो सकता है। कर्मचारियों के संबंधों में सहायता करने और उनकी रचनात्मकता बेहतर करने के तरीके पेश हैं :
 
  • परिवार अनुकूल नीतियों को नवीनता में निवेश की तरह देखा जाए -अध्ययन से पता चला कि शादी को लेकर संतोष कम रचनात्मक कर्मचारियों के मामले में कार्यस्थल पर रचनात्मकता लाने में मददगार होता है। इसलिए, कर्मचारी की शादी में सहायता करने वाली परिवार अनुकूल नीतियां होने से न सिर्फ व्यक्तियों को लाभ होता है बल्कि संस्थान की अभिनव क्षमता भी बेहतर होती है। सालगिरह पर छुट्टी हो या रिलेशनशिप कौनसेलिंग सर्विसेज, ऐसी सहायता की पूरी रेंज है जो अच्छा-खासा लाभ दे सकती है।
  • कार्य-जीवन संतुलन की पहल में जीवन साथी की आवश्यकताओं पर नजर रखिए – यह अध्ययन प्रबंधकीय हस्तक्षेप में नई जानकारी देता है। इसे बेहतर कार्य-परिवार संतुलन के लिए डिजाइन किया गया है। अध्ययन में यह सुझाया गया है कि प्रबंधकों को चाहिए कि जब वे कार्य-परिवार संतुलन व्यवहार का विकास कर रहे हों तो वे फोकल कर्मचारी के जीवनसाथी के अहसास का ख्याल रखें। इस स्थिति में आपसी संचार और फीडबैक के लिए व्यवस्था का विकास करना महत्वपूर्ण हो सकता है।
  • कम रचनात्मक कर्मचारियों के संबंधों को प्राथमिकता दीजिए -विद्वानों ने पूर्व में ऐसी रणनीतियों का पता लगाया है जिससे उच्च रचनात्मक संभावना वाले कर्मचारियों की रचनात्मकता अधिकतम होती है। इस तरह, कम रचनात्मक कर्मचारियों में रचनात्मकता कैसे बढ़ती है उससे संबंधित व्यवहारों पक कुछ पता करने का काम बाकी रह गया। संतोषजनक विवाह के मनोवैज्ञानिक संसाधन कम रचनात्मक कर्मचारी की कार्यस्थल की रचनात्मकता बढ़ाते हैं पर उनकी नहीं जो पहले से ही बेहद रचनात्मक हैं। ऐसे कर्मचारी स्वाभाविक तौर पर पहले ही रचनात्मक गतिविधियों में सक्रियता से लगे होते हैं। इसका मतबल हुआ कि उन्हें अच्छे विवाह से मनोवैज्ञानिक संसाधनों की आवश्यकता कम है। कम रचनात्मक कर्मचारी को ऐसे संसाधनों की आवश्यकता ज्यादा होती है ताकि वे अच्छ प्रदर्शन कर सकें।
अतिरिक्त सूचना https://bus.hkbu.edu.hk पर उपलब्ध है।

स्रोत रूपांतर businesswire.com पर देखें : https://www.businesswire.com/news/home/20200528005452/en/
 
संपर्क :
एचकेबीयू स्कूल ऑफ बिजनेस
इवा शैम
ई-मेल: [email protected]
फोन : +852 3411 5558

घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।


Submit your press release

Copyright © 2025 Business Wire India. All Rights Reserved.