एक अग्रणी वैश्विक कर सेवा और सॉफ्टवेयर प्रदाता रेयान, को ग्रेट प्लेस टू वर्क® द्वारा बड़ी कंपनी की श्रेणी में महिलाओं के लिए भारत के सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थल™ में से एक के रूप में मान्यता दी गई है। रेयान की ग्लोबल प्रेसिडेंट और मुख्य परिचालनअधिकारी गिनी बी. किसलिंग ने कहा, "यह सम्मान यह सुनिश्चित करने के हमारे प्रयासों को स्वीकार करता है कि हमारी कार्यस्थल संस्कृति विविध और टीम के सभी सदस्यों के लिए समावेशी है।" "हम अपने उद्योग में प्रतिभाशाली महिलाओं को बनाए रखने और उन्हें पुरस्कृत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और भारत में हमारी महिला टीम के सदस्यों ने जो पेशेवर और व्यक्तिगत सफलता हासिल की है, उस पर हमें गर्व है।" रेयान उद्देश्यपूर्ण उन्नति और विकास के अवसरों, उदार पारिवारिक और व्यक्तिगत अवकाश नीतियों के माध्यम से महिलाओं के लिए मार्ग का नेतृत्व कर रहा है, और रेयानथ्राइव और मायरेयान (एक नई और नतीजा आधारित काम करने का दृष्टिकोण) जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से कार्य-जीवन की सफलता को बढ़ावा दे रहा है, जो एक कल्याण कार्यक्रम के तौर पर शारीरिक, करियर, भावनात्मक और वित्तीय भलाई पर केंद्रित प्रशिक्षण मॉड्यूल प्रदान करता है। महिलाओं के लिए भारत के सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थल (इंडियाज बेस्ट वर्कप्लेस फॉर वूमन 2022) 2022 में 100 संगठन शामिल हैं जिन्हें कठोर मूल्यांकन पद्धति के आधार पर रैंक किया गया है। ये संगठन अपने कर्मचारियों के लिए सकारात्मक कार्यस्थल प्रथाओं को बनाने में उत्कृष्टता प्राप्त करते हैं और उच्च-विश्वास वाली संस्कृति बनाने के लिए प्रतिक्रिया पर सक्रिय रूप से कार्य करते हैं। कार्यस्थल संस्कृति पर एक वैश्विक प्राधिकरण के रूप में, ग्रेट प्लेस टू वर्क तीन दशकों से अधिक समय से कर्मचारियों के अनुभव और संगठनों में लोगों के व्यवहार का अध्ययन कर रहा है। हर साल, 60 से अधिक देशों के 10,000 से अधिक संगठन अपनी कार्यस्थल संस्कृति को मजबूत करने के लिए मूल्यांकन, बेंचमार्किंग और कार्यों की योजना के लिए ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूट के साथ साझेदारी करते हैं। रिपोर्ट और महिलाओं के लिए भारत के सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थल 2022 की पूरी सूची यहां देखी जा सकती है। रेयान में करियर के बारे में जानकारी के लिए, हमारी वेबसाइट के कॅरियर सेक्शन में जाएं। रेयान के विषय में रेयान, एक पुरस्कार विजेता वैश्विक कर सेवा और सॉफ्टवेयर प्रदाता और दुनिया की सबसे बड़ी फर्म है जो विशेष रूप से व्यावसायिक करों के लिए समर्पित है। डलास, टेक्सास में वैश्विक मुख्यालय के साथ, फर्म कर वसूली, परामर्श, वकालत, अनुपालन और प्रौद्योगिकी सेवाओं सहित बहु-न्यायिक आधार पर संघीय, राज्य, स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय कर सेवाओं का एक एकीकृत समाधान प्रदान करती है। रेयान विश्व स्तरीय ग्राहक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए अमेरिका के ग्राहक सेवा संस्थान (सीएसआईए) से 10 बार अंतर्राष्ट्रीय सेवा उत्कृष्टता पुरस्कार हासिल कर चुकी हैं। गतिशील मायरेयान कार्य वातावरण द्वारा सशक्त, जिसे व्यापक रूप से कर सेवा उद्योग में सबसे नवीन के रूप में मान्यता प्राप्त है, रेयान की 3,600 से अधिक पेशेवरों और सहयोगियों की बहु-विषयक टीम 60 से अधिक देशों में 18,000 से अधिक ग्राहकों को सेवा प्रदान करती है, जिसमें दुनिया के कई सबसे प्रमुख ग्लोबल 5000 कंपनियां शामिल हैं। रेयान के बारे में अधिक जानकारी ryan.com पर मिल सकती है। "रेयान" और "फर्म" वैश्विक संगठनात्मक नेटवर्क को संदर्भित करते हैं और रेयान इंटरनेशनल की एक या अधिक सदस्य फर्मों को संदर्भित कर सकते हैं, जिनमें से प्रत्येक एक अलग कानूनी इकाई है। businesswire.com पर स्रोत विवरण देखें: https://www.businesswire.com/news/home/20221013005107/en/ |
संपर्क: स्टैसी अंडरवुड सीनियर मैनेजर, कंटेंट, कम्युनिकेशंस और जन संपर्क रेयान 972.934.0022 घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है। |
