WHY US

Partner with us for Press release distribution and get best in class service, guaranteed postings on tier 1 media and maximum reach

टैरो ने उपलब्ध कराए 31 दिसंबर 2019 के नतीजे

  • Wednesday, February 5, 2020 4:42PM IST (11:12AM GMT)
 
HAWTHORNE, N.Y., United States:  
टैरो फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड (एनवायएसई: टैरो) ("टैरो" या "कंपनी") ने आज 31 दिसंबर, 2019 को समाप्त हुए तीन और नौ महीनों के लिए अनऑडिटेड वित्तीय परिणाम उपलब्ध कराए।
 
31 दिसंबर, 2019 को समाप्त हुई तिमाही के प्रमुख बिंदु 31 दिसंबर, 2018 की तुलना में
 
  • मुख्यत: प्रतिस्पर्धा के चलते 28.7 मिलियन डॉलर की कमी के साथ शुद्ध बिक्री 147.7 मिलियन डॉलर रही।
  • 94.1 मिलियन डॉलर (शुद्ध बिक्री के 66.6% की तुलना में 63.7%) का सकल लाभ रहा, जो 23.4 मिलियन डॉलर कम है।
  • अनुसंधान और विकास (आरएंडडी) पर 15.0 मिलियन डॉलर का खर्च पूर्ववत रहा।
  • 20.9 मिलियन डॉलर के बिक्री, विपणन और सामान्य व प्रशासनिक व्यय (एसजीएंडए) में 3.0 मिलियन डॉलर की कमी आई।
  • 58.2 मिलियन डॉलर (शुद्ध बिक्री के 44.8% की तुलना में 39.4%) की परिचालन आय हुई, जो कि तुलनात्मक रूप से 20.7 मिलियन डॉलर कम है।
  • 8.5 मिलियन डॉलर की ब्याज और अन्य वित्तीय आय में थोड़ी बढ़ोतरी हुई।
  • विदेशी मुद्रा (एफएक्स) की 3.3 मिलियन डॉलर की आय हुई। इसमें 27.4 मिलियन डॉलर की कमी आई है, जो मुख्य रूप से एएसयू क्रमांक 2017-12 के अनुसरण में हेजिंग लेखांकन की शुरुआत होने होने और हमारी कनाडाई सहायक कंपनी की कार्यात्मक मुद्रा बदलकर अमेरिकी डॉलर हो जाने का परिणाम है।
  • टैक्स खर्च 2.9 मिलियन डॉलर रहा, जो तुलनात्मक रूप से 22.9 मिलियन डॉलर कम है; यह गैर-आवर्ती आइटम के प्रभाव को दर्शाता है।
  • टैरो पर आरोप्य शुद्ध आय 93.5 मिलियन डॉलर की तुलना में 67.7 मिलियन डॉलर रही, यह 25.8 मिलियन डॉलर की कमी है ─ परिचालन आय और एफएक्स आय घटने की थोड़ी क्षतिपूर्ति टैक्स खर्च में कमी से हो गई  ─  जिसका नतीजा प्रति शेयर 2.40 डॉलर के मुकाबले 1.76 डॉलर की हल्की आय के रूप में सामने आया।
 
31 दिसंबर, 2019 को समाप्त हुए नौ महीनों के प्रमुख बिंदु 31 दिसंबर, 2018 की तुलना में
 
  • शुद्ध बिक्री 469.8 मिलियन डॉलर रही, जो कि तुलनात्मक रूप से 20.1 मिलियन डॉलर कम है।
  • सकल लाभ 297.5 मिलियन डॉलर (शुद्ध बिक्री के 66.6% की तुलना में 63.3%) रहा, यह 28.7 मिलियन डॉलर घट गया।
  • 1.3 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी के साथ आरएंडडी का खर्च 44.0 मिलियन डॉलर रहा।
  • 64.3 मिलियन डॉलर का एसजीएंडए तुलनात्मक तौर पर 2.3 मिलियन डॉलर घट गया।
  • पूर्ववर्ती वर्ष में 4.0 मिलियन डॉलर क्रेडिट (पेटेंट उल्लंघन के निपटान का परिणाम) की तुलना में, निपटान और नुकसान आकस्मिक व्यय 0.2 मिलियन डॉलर क्रेडिट रहा।
  • परिचालन आय 189.3 मिलियन डॉलर (शुद्ध बिक्री के 45.1% की तुलना में 40.3%) रही, यानी उसमें 31.5 मिलियन डॉलर की कमी आई है।
  • ब्याज और अन्य वित्तीय आय 1.7 मिलियन डॉलर बढ़कर 27.0 मिलियन डॉलर हो गई।
  • 2018 में 34.7 मिलियन डॉलर की तुलना में 11.1 मिलियन डॉलर की एफएक्स आय ─ 23.6 मिलियन डॉलर का प्रतिकूल प्रभाव। यह मुख्य रूप से पूर्व में उल्लिखित हेजिंग लेखांकन की शुरुआत होने और 1 अप्रैल, 2019 से हमारी कनाडाई सहायक कंपनी की कार्यात्मक मुद्रा बदलकर अमेरिकी डॉलर हो जाने का परिणाम है।
  • 39.6 मिलियन डॉलर का टैक्स खर्च रहा, जो कि 19.5 मिलियन डॉलर की कमी है; यह तिमाही में पूर्व उल्लिखित गैर-आवर्ती आइटम का परिणाम है।
  • टैरो पर आरोप्य शुद्ध आय 223.3 मिलियन डॉलर की तुलना में 190.0 मिलियन डॉलर रही। यह 33.3 मिलियन डॉलर की कमी है। इसके परिणामस्वरूप 5.71 डॉलर के मुकाबले प्रति शेयर 4.93 डॉलर की हल्की आय रही।
 
कदी प्रवाह और तुलन पत्र (बैलेंस शीट) के प्रमुख बिंदु
 
  • 31 दिसंबर, 2019 को समाप्त नौ महीनों में परिचालनों द्वारा प्रदत्त नकदी प्रवाह 31 दिसंबर, 2018 को समाप्त नौ महीनों के 265.1 मिलियन डॉलर की तुलना में 222.0 मिलियन डॉलर रहा।
  • 31 दिसंबर, 2019 तक, नकद व नकद समकक्ष और विपणनयोग्‍य प्रतिभूतियां (अल्प और दीर्घकालिक दोनों) 31 मार्च, 2019 से 176.8 मिलियन डॉलर बढ़कर 1.5 बिलियन डॉलर हो गईं। नकद और नकद समकक्ष दिसंबर 2019 में भुगतान किए गए 26.8 मिलियन डॉलर के टेंडर ऑफर का असर प्रतिबिंबित करते हैं।
 
टैरो के सीईओ श्री उदय बाल्दोता ने कहा, “जहां तक बाजार हिस्सेदारी की बात है, हमारे लगभग 75% उत्पाद रैंकिंग में शीर्ष दो (2) में आते हैं। बावजूद इसके इस तिमाही का वित्तीय प्रदर्शन व्यापक पैमानों पर, विशेष रूप से यू.एस. जेनेरिक बाजार में जारी चुनौतीपूर्ण बाजार गतिशीलता को दर्शाता है। हम पर हमारे ग्राहकों और रोगियों का जो गहरा विश्वास है, उसके प्रतिउत्तर में हम अपनी उत्पाद पेशकशों को और बेहतर बनाने के लिए अनुसंधान और विकास में लगातार निवेश करते हैं। अकार्बनिक रणनीतिक अवसरों में निवेश के साथ इसका मेल दीर्घावधि का शेयरधारक मूल्य निर्मित करने की ओर लक्षित है।”

एफडीए से अनुमोदन और फाइलिंग

कंपनी को हाल ही में निम्नलिखित नए संक्षिप्ताक्षर औषधि अनुप्रयोगों ("एएनडीए") के लिए अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ("एफडीए") से एक अनुमोदन मिला है; ओरल सस्‍पेंशन यूएसपी के लिए एजिथ्रोमाइसिन, 200मिलीग्राम प्रति 5 एमएल। वर्तमान में कंपनी के कुल 23 एएनडीए एफडीए की मंजूरी के इंतजार में हैं, जिसमें सात अस्थायी अनुमोदन शामिल हैं।
 
टेंडर ऑफर के परिणाम
19 दिसंबर, 2019 को, टैरो ने अपने संशोधित “डच ऑक्‍शन” टेंडर ऑफर के अंतिम परिणामों की घोषणा की जिसमें कंपनी ने 280,719 सामान्‍य शेयरों का भुगतान स्‍वीकार किया, जिसमें सभी “ऑड लॉट्स”शामिल थे जिन्‍हें उचित रूप से 91.00 डॉलर प्रति शेयर के अंतिम खरीद मूल्‍य पर टेंडर किया गया और समुचित खरीदी कीमत लगभग 25.5 मिलियन डॉलर रही (टेंडर ऑफर से संबंधित फीस और खर्च छोड़कर)।
 
कंपनी आगाह करती है कि उपर्युक्त वित्तीय जानकारी अनऑडिटेड आधार पर प्रस्तुत की गई है और इसमें बदलाव हो सकता है।
 
************************

टैरो के विषय में

टैरो फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड एक बहुराष्ट्रीय, विज्ञान-आधारित औषधि कंपनी है। यह सर्वोच्च गुणवत्ता वाले हेल्थकेयर उत्पादों की खोज, विकास, विनिर्माण और विपणन के माध्यम से अपने ग्राहकों की ज़रूरतें पूरी करने के प्रति समर्पित है। टैरो फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बारे में और अधिक जानकारी के लिए कंपनी की वेबसाइट देखें : www.taro.com.
 
सुरक्षात्मक वक्तव्य

यह अनऑडिटेड समेकित वित्तीय विवरण वार्षिक समेकित वित्तीय विवरणों के आधार पर तैयार किए गए हैं, और प्रबंधन की राय में इनमें सभी समायोजनों को दिखाया गया है जो कंपनी की वित्तीय अवस्था और परिचालनों के परिणामों को निष्‍पक्षतापूर्वक प्रस्तुत करने के लिए आवश्यक हो सकते थे। इस अनऑडिटेड समेकित वित्तीय विवरणों को एसईसी में फॉर्म 20-एफ पर दायर कंपनी की वर्षित रिपोर्ट में शामिल कंपनी के ऑडिटेड समेकित वित्तीय विवरणों के साथ पढ़ा जाना चाहिए।

इस विज्ञप्ति में कतिपय वक्तव्य प्राइवेट सिक्योरिटीज लिटिगेशन रिफार्म ऐक्ट, 1995 के आशय में भविष्यवादी प्रकृति के हैं। इन वक्तव्यों में वैसे विवरण शामिल हैं जो ऐतिहासिक तथ्यों को नहीं दर्शाते या जो वैसी घटनाओं या परिस्थितियों के संदर्भ में या से सम्बंधित हैं, जिनके बारे में कंपनी को “अनुमान”, “विश्वास”, या “उम्मीद” है कि वे उसी प्रकार घटित होंगे, और कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन के सन्दर्भ में विवरण, वित्तीय जानकारी की उपलब्धता, और वित्त वर्ष 2020 के लिए वित्तीय परिणामों तथा जानकारी के अनुमान के अनुसार है, किन्तु इतने तक सीमित नहीं हैं। यद्यपि कंपनी को यकीन है कि इस प्रकार के भविष्यवादी वक्तव्यों में परिलक्षित अपेक्षाएं उचित अनुमानों पर आधारित रही होंगी, तथापि कंपनी इस बात का कोई आश्वासन नहीं देती कि ये अपेक्षाएं पूरी हो जाएंगी। जिन घटकों के कारण वास्तविक परिणाम भिन्न हो सकते हैं उनमें सामान्य घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां, उद्योग और बाज़ार की परिस्थितियां, कंपनी की वित्तीय स्थिति में परिवर्तन, इजराइल, संयुक्त राज्य अमेरिका या किसी वैसे देश में जहां टैरो का परिचालन है, के किसी न्यायालय में किसी पक्ष द्वारा डायर मुकदमा, टैरो जिन देशों में परिचालन करता है, वहां की विनियामक और विधायी कार्रवाइयां, और फॉर्म 20-एफ पर दायर कंपनी की वार्हिक रिपोर्ट सहित कंपनी के एसईसी रिपोर्ट में समय-समय पर वर्णित अन्य जोखिम सम्मिलित हैं। भविष्यवादी वक्तव्य केवल उस तारीख तक लागू हैं जिस तारीख को वे दिए गए हैं। कंपनी किसी भी भविष्यवादी वक्तव्य या विवरण को नई जानकारियों, अतिरिक्त या परवर्ती घटनाक्रमों या अन्यथा आधार पर अद्यतन करने, बदलने या संशोधित करने की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करती है।
 
** वित्तीय तालिकाएं नीचे दी गईं हैं**


 
टैरो फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड
परिचालनों के समेकित वक्तव्यों का सार-संक्षेप
(गैर-लेखा परीक्षित)
(अमेरिकी डॉलर हजार में, शेयर डेटा को छोड़कर)
 
  31 दिसंबर को   31 दिसंबर को
  समाप्त तिमाही   समाप्त नौ-महीने
  2019   2018   2019   2018
शुद्ध बिक्री $ 147,683   $ 176,381   $ 469,829   $ 489,972
बिक्री लागत 53,557   58,838   172,375   163,785
सकल मुनाफा 94,126   117,543   297,454   326,187
               
परिचालन व्यय:              
अनुसंधान और विकास 14,996   14,726   43,978   42,726
बिक्री, विपणन,सामान्य और प्रशासनिक 20,932   23,883   64,302   66,650
निपटान और नुकान आकस्मिक व्यय     (150)   (4,000)
परिचालन आय 58,198   78,934   189,324   220,811
               
शुद्ध वित्तीय आय:              
ब्याज और अन्य वित्तीय आय (8,531)   (8,388)   (27,012)   (25,302)
विदेशी मुद्रा आय (3,287)   (30,702)   (11,147)   (34,706)
अन्य शुद्ध प्राप्तियां 534   1,398   2,211   1,910
आयकर पूर्व की आय 70,550   119,422   229,694   282,729
टैक्स खर्च 2,874   25,752   39,565   59,083
शुद्ध आय 67,676   93,670   190,129   223,646
गैर-नियंत्रित ब्याज के कारण शुद्ध (हानि) आय (6)   164   84   303
टैरो के लिए शुद्ध आय 67,682 डॉलर   93,506 डॉलर   190,045 डॉलर   223,343 डॉलर
               
टैरो के लिए सामान्य शेयर प्रति शुद्ध आय:              
मूल और तनु 1.76 डॉलर   2.40 डॉलर   4.93 डॉलर   5.71 डॉलर
               
प्रति शेयर शुद्ध आय की गणना के लिए उपयोग किए गए शेयरों की भारित-औसत संख्या:              
मूल और तनु 38,502,440   38,938,963   38,526,806   39,134,563
               
पूर्णांकन (राउंडिंग) के कारण संभव है कि स्तंभों के आंकड़ों में मेल न हो।              
 
टैरो फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड
समेकित बैलेंस शीट्स का सारांश
(अमेरिकी डॉलर हजार में)
 
  31 दिसंबर,   31 मार्च,
  2019   2019
परिसंपत्तियां (अनऑडिटेड)   (ऑडिटेड)
वर्तमान परिसंपत्तियां:      
नकदी और नकद समकक्ष 509,361 डॉलर   567,451 डॉलर
विपणनयोग्य प्रतिभूतियां 542,032   481,883
प्राप्य खाते और अन्य:      
शुद्ध व्यापार 227,327   237,945
अन्य प्राप्त और पूर्वभुगतान खर्च 21,115   47,362
वस्तु सूचियां 157,875   148,079
कुल वर्तमान परिसंपत्तियां 1,457,710   1,482,720
विपणनयोग्य प्रतिभूतियां 479,050   304,322
शुद्ध संपत्ति, संयंत्र और उपकरण 206,692   206,242
आस्थगित आयकर 114,193   110,974
अन्य परिसंपत्तियां 33,318   31,068
कुल परिसंपत्तियां 2,290,963 डॉलर   2,135,326 डॉलर
       
देयताएं एवं शेयरधारकों की इक्विटी      
वर्तमान देयताएं:      
व्यापार देनदारियां 37,035 डॉलर   35,060 डॉलर
अन्य चालू देनदारियां 177,144   181,761
कुल मौजूदा देनदारियां 214,179   216,821
आस्थगित कर और अन्य दीर्घकालिक देनदारियां 8,180   7,383
कुल देयताएं 222,359   224,204
       
टैरो शेयरधारकों की इक्विटी 2,062,934   1,905,536
अनियंत्रित ब्याज 5,670   5,586
कुल देयताएं और शेयरधारकों की इक्विटी 2,290,963 डॉलर   2,135,326 डॉलर


टैरो फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड
नकदी प्रवाह के समेकित वक्तव्य का सारांश
(गैर-लेखा परीक्षित)
(अमेरिकी डॉलर हजार में)
 
  31 दिसंबर को समाप्त हुए नौ माह
  2019   2018
परिचालन गतिविधियों से नकद प्रवाह:      
शुद्ध आय  डॉलर            190,129    डॉलर            223,646
परिचालन गतिविधियों द्वारा प्रदत्त शुद्ध नकदी के साथ शुद्ध आय के सामंजस्य के लिए आवश्यक समायोजन:      
    मूल्यह्रास और परिशोधन                   16,101                     13,738
    दीर्घ-जीवी परिसंपत्ति की बिक्री पर वास्तविक लाभ                         —                           18
    व्युत्पन्न साधनों में शुद्ध परिवर्तन                   (3,395)                       5,881
    अंतर-कंपनी शेष, विपणनयोग्य प्रतिभूतियों और बैंक जमा पर विनिमय दर में परिवर्तन का प्रभाव                  (11,061)                    (49,688)
    आस्थगित आयकर, शुद्ध                   (2,076)                         741
    व्यापार प्राप्यों में कमी (वृद्धि), शुद्ध                   10,618                    (18,439)
    वस्तुसूची में शुद्ध बढ़ोतरी                   (9,796)                     (6,795)
    अन्य प्राप्तियों, आयकर प्राप्य, पूर्व-भुगतान खर्च और अन्य में कमी                   27,407                     86,425
    व्यापार, आयकर, अर्जित व्यय, और अन्य देयकों में वृद्धि                     5,263                       8,810
    विपणनयोग्य प्रतिभूतियों से हुई (आय) हानि, शुद्ध                   (1,182)                         792
परिचालन गतिविधियों द्वारा उपलब्ध शुद्ध नकदी                222,008                  265,129
       
निवेश गतिविधियों से नकदी प्रवाह:      
    संयंत्र, संपत्ति और उपकरण की खरीद, शुद्ध                  (19,350)                    (19,526)
    अन्य अमूर्त संपत्तियों में निवेश                   (1,016)                     (2,669)
    अल्पकालिक बैंक जमाओं से आय, शुद्ध                         —                   225,503
    दीर्घकालिक जमाओं और अन्य परिसंपत्तियों से आय                         —                     70,685
   (निवेश में) विपणनयोग्य प्रतिभूतियों से आय, शुद्ध                (233,393)                     24,742
निवेश गतिविधियों द्वारा प्रदान की गई शुद्ध नकदी (उपयोग में)              (253,759)                  298,735
       
वित्तपोषण गतिविधियों से नकदी प्रवाह:      
    ट्रेजरी स्टॉक की खरीद                  (26,827)                    (72,191)
    अदा किया गया लाभांश                         —                  (500,000)
वित्तपोषण गतिविधियों में उपयोग की गई शुद्ध नकदी                (26,827)                (572,191)
       
विनिमय दर में बदलावों का नकदी और नकदी समकक्षों पर प्रभाव                       488                     (1,815)
नकदी और नकदी समकक्षों में कमी                  (58,090)                    (10,142)
कालखंड की शुरुआत में नकदी और नकदी समकक्ष                 567,451                   576,611
कालखंड के अंत में नकदी और नकदी समकक्ष  डॉलर            509,361    डॉलर            566,469
       
वर्ष के दौरान इनके लिए नकद भुगतान      
आयकर  डॉलर               38,773    डॉलर               51,487
वर्ष के दौरान इनके लिए नकद प्राप्त      
आयकर  डॉलर               24,819    डॉलर               78,367
गैर-नकद निवेश लेनदेन:      
लेखा देय में शामिल संपत्ति, संयंत्र और उपकरण की खरीद  डॉलर                 1,479    डॉलर                 1,544
गैर-नकद वित्तपोषण लेनदेन:      
अमूर्त संपत्ति की खरीद  डॉलर                    750    डॉलर                     —
ट्रेजरी स्टॉक की खरीद  डॉलर                     —    डॉलर                 4,493
विपणनयोग्य प्रतिभूतियों की खरीद  डॉलर                     —    डॉलर                 1,799
विपणनयोग्य प्रतिभूतियों की बिक्री  डॉलर                  (145)    डॉलर                     —
#####

businesswire.com पर स्रोत संस्करण देखें: https://www.businesswire.com/news/home/20200203005800/en/
 
संपर्क:
विलियम जे. कूटे
एवीपी, ट्रेजरर एवं इन्वेस्टर रिलेशंस ─ अंतरिम सीएफओ
(914) 345-9001
[email protected]
 
घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।


Submit your press release

Copyright © 2025 Business Wire India. All Rights Reserved.