भारत स्थित एक शैक्षिक समाधान प्रदाता, नेक्स्ट एजुकेशन ने अपने आभासी कक्षा सत्रों में सहयोग के लिए वैश्विक व्यापार क्लाउड संचार में अग्रणी, वॉनज (नैस्डैक़: वीजी) का चयन किया है। इसके तहत वॉनज वीडियो एपीआई वॉनज वीडियो एपीआइ के जरिए इसके मौजूदा वेब प्लेटफॉर्म और वेब एप में वीडियो को सीधे शामिल किया जाएगा। 2007 में स्थापित, नेक्स्ट एजुकेशन भारत में ‘के-12’ संस्थानों के लिए आरंभिक से अंतिम सिरे तक के शैक्षिक समाधान उपलब्ध कराता है। इस तरह वह 12,000 से अधिक विद्यालयों में 1.2 करोड़ से ज्यादा छात्रों और 240,000 शिक्षकों के जीवन को स्पर्श करता है। शैक्षणिक और प्रशासनिक उपयोग दोनों के लिए साधनों की पेशकश करते हुए नेक्स्ट एजुकेशन का उद्देश्य छात्रों की सभी जरूरतों को पूरा करना और हर बच्चे के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सस्ती और सुलभ बनाना है। 2012 में वेबआरटीसी मानक स्थापित होने के बाद से वॉनज वेबआरटीसी वीडियो समाधानों के क्षेत्र में दुनिया भर में अग्रणी रहा है। कंपनी का वीडियो एपीआई किसी भी संगठन को उसकी जरूरत के किसी भी सॉफ्टवेयर या सेवा में सुरक्षित और प्रवर्धन योग्य वीडियो क्षमताएं सन्निहित करने में सक्षम बनाता है। जब कोविड-19 संकट शुरू हुआ, तो नेक्स्ट एजुकेशन ने शिक्षकों और छात्रों के बीच एक-के-साथ-एक और एक-के-साथ-अनेक वाले शैक्षिक कक्षा सत्रों की आवश्यकता में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी। इसके साथ ही अलग-अलग शहरों और यहां तक कि विभिन्न देशों में भी छात्रों के लिए लाइव व्याख्यान और कक्षा प्रशिक्षण सत्र की जरूरत बढ़ गई। नेक्स्ट एजुकेशन अपने मौजूदा प्लेटफॉर्म में सीधे वॉनज वीडियो एपीआई को एम्बेड करके बड़े सहज और भरोसेमंद ढंग से लाखों बच्चों को दूरस्थ, परस्पर संवादात्मक और अनुकूलनीय मूल्यांकन, लाइव स्ट्रीमिंग, और कक्षा शिक्षण सत्र प्रदान कर सकता है। नेक्स्ट एजुकेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सह-संस्थापक बीस देव रल्हण ने कहा, “कोविड-19 संकट के चलते हमने वीडियो समाधानों की आवश्यकता में तीव्र वृद्धि देखी - प्रतिदिन 1 करोड़ वीडियो मिनट तक। इसने हमें अपने मौजूदा सिस्टम को उन्नत करने पर बल दिया, ताकि हम बढ़े हुए वीडियो ट्रैफिक की जरूरतें पूरी करने में सक्षम हो सकें। ढेर सारे वीडियो समाधानों के बीच, हमने अंतत: वॉनज के रूप में अपना साथी पा ही लिया। अपने वीडियो एपीआई के माध्यम से वॉनज ने हमें वीडियो ट्रैफिक में हुई वृद्धि की जरूरतें पूरी करने के लिए फटाफट प्रवर्धन करने में सक्षम बनाया है। इस वीडियो एपीआई को हमारी मौजूदा वेबसाइट और ऐप में सीधे एम्बेड करना आसान रहा।” वॉनज में एपीआई प्लेटफॉर्म समूह के अध्यक्ष उमर जावेद ने कहा, "वॉनज को खासतौर पर जरूरत के इस असाधारण वक्त में दुनिया भर के शिक्षकों का सहयोग करते हुए गर्व है। शिक्षकों और छात्रों को सुरक्षित रूप से जुड़ने की सुविधा देने वाले, प्रवर्धन योग्य और विश्वसनीय वीडियो साधनों की बढ़ती मांग के साथ, वॉनज नेक्स्ट एजुकेशन जैसे समाधान प्रदाताओं को लाखों छात्रों तक सीधे उनके घरों में या वे जहां भी हों वहां पहुंचने में समर्थ बनाता है।" वॉनज के ओपन एपीआइज का उपयोग करके निर्मित संचार तकनीक की मदद से शैक्षणिक संस्थान ऐसे अनुकूलित समाधान बना सकते हैं, जो उन्हें वास्तविक समय में ही सीखने का लचीला अनुभव प्रदान करने में सक्षम बनाते हैं। वॉनज एपीआई के बारे में अधिक जानकारी के लिए, www.vonage.com/apis पर जाएं। ###
वॉनज के विषय में वॉनज (नैस्डैक़: वीजी) व्यावसायिक संचार को एक बार फिर नए सिरे से परिभाषित कर रहा है। हम संचार को और अधिक लचीला, इंटेलीजेंट और व्यक्तिगत बना रहे हैं, ताकि दुनिया भर के उद्यमों को आगे बढ़ते रहने में मदद मिल सके। हम दुनिया के सबसे लचीले क्लाउड संचार प्लेटफॉर्म पर निर्मित एकीकृत संचार, संपर्क केंद्र और प्रोग्राम योग्य संचार एपीआई उपलब्ध कराते हैं। तकनीक के संसार में हलचल मचाने वाले संगठन के रूप में हम अपनी जड़ों पर खरा उतरे हैं। हमारा लचीले दृष्टिकोण हमें संचार की सभी राहों में कंपनियों की सहयोग, संचार और ग्राहक अनुभव से जुड़ी बढ़ती जरूरतों की बेहतर ढंग से पूर्ति करने में सहायता करता है। वॉनज होल्डिंग्स कॉर्प. का मुख्यालय न्यू जर्सी में है और समूचे संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोप, इजराइल, ऑस्ट्रेलिया और एशिया में इसके कार्यालय हैं। ट्विटर पर वॉनज को फॉलो करने के लिए, कृपया www.twitter.com/vonage पर विजिट करें। फेसबुक पर फैन बनने के लिए facebook.com/vonage पर जाएं। YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिए, youtube.com/vonage पर जाएं। businesswire.com पर स्रोत संस्करण देखें: https://www.businesswire.com/news/home/20200528005025/en/ |
संपर्क : वॉनज मीडिया संपर्क एलिस लियोनार्ड दूरभाष : +1732-837-3801 [email protected] वॉनज निवेशक संपर्क हंटर ब्लैंकेनबेकर दूरभाष: +1 732-444-4926 [email protected] घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है। |
