WHY US

Partner with us for Press release distribution and get best in class service, guaranteed postings on tier 1 media and maximum reach

मैरी के ने एशिया प्रशांत क्षेत्र के लिए वेंडी वांग को मुख्य वाणिज्य अधिकारी नियुक्त किया

  • Wednesday, October 28, 2020 5:09PM IST (11:39AM GMT)
वैश्विक सौन्दर्य ब्रांड और नारी सशक्तीकरण के हिमायती ने एशिया प्रशांत क्षेत्र में व्यावसायिक परिचालन में सहयोग के लिए नयी नेतृत्वकारी भूमिका की घोषणा की
 
Dallas, United States:  
नारी सशक्तीकरण और उद्यमिता की हिमायती अग्रणी कॉर्पोरेट कंपनी, मैरी के इंक. ने वेंडी वांग को अपना मुख्य वाणिज्य अधिकारी नियुक्त किया है। इस तरह कंपनी ने पूरे विश्व में महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने की अपनी वचनबद्धता को मजबूती प्रदान की है। वेंडी वांग एशिया प्रशांत क्षेत्र की देखभाल करेंगी और उनकी पदस्थापना एडिसन, टेक्सास, यू.एस स्थित कंपनी के वैश्विक मुख्यालय में की गयी है।

इस प्रेस विज्ञप्ति में मल्टीमीडिया की सुविधा है। पूरी विज्ञप्ति इस लिंक पर देखें :
https://www.businesswire.com/news/home/20201026005152/en/
 
वेंडी वांग की नियुक्ति नेतृत्वकारी पदों पर सेवा के लिए महिलाओं को अधिकार संपन्न करने के प्रति मैरी के इंक. की दशकों पुरानी वचनवद्धता का नवीनतम उदाहरण है। (फोटो : मैरी के इंक.)
 
मैरी के के एशिया प्रशांत क्षेत्र के अध्‍यक्ष के के चुआ ने कहा कि, “हम इस वरीय नेतृत्वकारी पद पर वेंडी वांग की नियुक्ति की घोषणा करते हुए सम्मानित अनुभव कर रहे हैं। हम अपने एशिया प्रशांत क्षेत्र में महिलाओं के जीवन को अलंकृत करने के अपने दृढ़ लक्ष्य के साथ काम कर रहे हैं और सम्पूर्ण एशिया में महिलाओं के जीवन में समृद्धि देखने की वेंडी वांग की जिज्ञासा हमारे लिए बहुमूल्य होगी। वेंडी दूरदर्शी लीडर है जिनमें विश्व्यापी व्यवसाय की रणनैतिक सूझ-बूझ कूट-कूट कर भरी है और आज के लगातार बदलते सौन्दर्य उद्योग के परिदृश्य के प्रभावकारी मार्गनिर्देशन का उनका प्रमाणित शानदार इतिहास है। महिला सशक्तीकरण के प्रति वचनबद्ध एक वैश्विक सौन्दर्य ब्रांड होने के नाते हम स्वीकार करते हैं कि मेरी के में नेतृत्वकारी हैसियत में महिलाएँ हमारी कंपनी की विश्वव्यापी सफलता की वाहक शक्ति हैं।“

मुख्य वाणिज्य अधिकारी के रूप में वांग एशिया प्रशांत क्षेत्र के लिए वाणिज्यिक रणनीतियों के निर्माण और कार्यान्वयन को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगी। वे समग्र कॉर्पोरेट उद्देश्यों का संरेखन सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्रीय नेतृत्व के साथ मिलकर कार्य करेंगी और एशिया प्रशांत के प्रत्येक अनुषंगी उपक्रम में विक्रय, विपणन, व्यावसायिक प्रौद्योगिकी तथा परिचालन में सहयोग के लिए क्षेत्रीय टीम का नेतृत्व करेंगी। वांग 2002 में मैरी के चाइना के कॉर्पोरेट विधि विभाग में एशिया प्रशांत क्षेत्र के लिए परामर्शी के रूप में शामिल हुई थीं। वांग ने सबसे हाल में मैरी के इंक. के उपाध्‍यक्ष और असोसिएट जेनरल काउंसेल के पद पर रहते हुए विधिक पेशेवर टीम का नेतृत्व किया। यह टीम मैरी के के एशिया प्रशांत, यूरोप, लैटिन अमेरिका और उत्तरी अमेरिका के लिए सभी विधिक मुद्दों को संभालने के लिए उत्तरदायी थी। इसके अलावा, उन्‍होंने मैरी के के वैश्विक भ्रष्टाचार-निरोधक कार्यक्रम के लगातार विकास तथा सुधार का नेतृत्व किया तथा कंपनी की रणनैतिक जोखिम प्रबंधन कार्य की प्रमुख थीं।

वांग ने कहा कि, “मुझे एशिया प्रशांत क्षेत्र में महिलाओं और उनके परिवारों को सहयोग देना जारी रखने की बेहद खुशी है। महिलाओं का जीवन समृद्ध बनाने के प्रति समर्पित कंपनी के लिए काम करना बड़े सौभाग्य की बात है। मैं स्वतंत्र सौंदर्य परामर्शदाताओं के लिए सार्थक व्यावसायिक अवसर सुनिश्चित करने के लिए हर प्रयास के प्रति वचनबद्ध हूँ। हम अपनी कॉर्पोरेट संस्कृति और मिशन की बुनियाद के रूप में मैरी के के आदर्शों की बदौलत सर्वश्रेष्‍ठ व्यावसायिक अवसर प्रदान करने पर पूरी तरह केन्द्रित हैं। अनेक दशकों से हमारी कंपनी महिलाओं को सशक्त करने के लिए परम्परागत अवरोधों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है, ताकि महिलाएँ व्यवसाय और निजी जीवन में अपनी पूर्ण संभावना प्राप्त कर सकें और मैं इस मिशन में योगदान जारी रखने का अवसर पाकर सम्मानित महसूस कर रही हूँ।”

वांग की नियुक्ति पूरे विश्व में नेतृत्वकारी पदों पर सेवा के लिए महिलाओं को अधिकार-संपन्न बनाने की दिशा में मैरी के इंक की दशकों पूरानी वचनवद्धता का सबसे ताजा प्रमाण है। मैरी के एक ऐसी कंपनी है जो महिलाओं के लिए महिलाओं द्वारा खड़ी की गयी है और वह केंद्रीय मूल्य मैरी के के वैश्विक एवं क्षेत्रीय कार्यबल की लैंगिक विविधता के आंकड़ों (सितम्बर 2020 तक) में परिलक्षित होता है :
 
  • मैरी के के वैश्विक कार्यबल में 61% महिलाएँ हैं
  • निदेशक और इसके ऊपर के पदों पर 59% महिलाएँ हैं
  • वैश्विक उपाध्‍यक्ष और इससे ऊपर के पदों पर 51% महिलाएँ हैं
  • मैरी के की वैश्विक अधिशासी (एग्जीक्यूटिव) टीम में 50% महिलाएँ हैं।
एशिया प्रशांत क्षेत्र में नेतृत्व के हर स्तर पर महिलाओं का बहुमत भी हैं। अगस्त 2019 में कैथरीन वेंग को मैरी के चाइना का महा प्रबंधक नियुक्त किया गया था और उनके साथ एशिया प्रशांत क्षेत्र में मैरी के महा प्रबंधकों के पद पर 100% महिलाएं ही थीं. क्षेत्रीय कार्यबल की लैंगिक विविधता के कुछ आंकड़ों में (सितम्बर 2020 तक) निम्नलिखित सम्मिलित हैं :
 
  • मैरी के के एशिया प्रशांत क्षेत्रीय कार्यबल में 57% महिलाएँ हैं
  • क्षेत्रीय नेतृत्वकारी पदों (निदेशक और उनसे ऊपर) पर 69% महिलाएँ हैं
  • एशिया प्रशांत क्षेत्र में बाजार नेतृत्‍व के 100% पदों पर महिलाएँ हैं

महिला सशक्तीकरण के वैश्विक हिमायती होने के नाते और अपनी 57वीं वर्षगाँठ के अवसर पर कंपनी ने एशिया प्रशांत क्षेत्र में मैरी के पिंक पॉवर प्रचार अभियान आरम्भ करने की घोषणा की है। दुनिया के सामने वैश्विक महामारी की चुनौतियों को स्वीकार करते हुए यह प्रचार अभियान कंपनी में कॉर्पोरेट स्तर पर और उसके बाहर मैरी के स्वतंत्र सौन्दर्य परामर्शदाताओं के साथ महिला सशक्तीकरण और नेतृत्व के प्रति एक सम्‍मान है। अब अपनी सबसे बड़ी संभावना हासिल करने के लिए एक-दूसरे को उत्साहित, शक्तिसंपन्न और उन्नत करने के लिए महिलाओं का एकजुट होना पहले से अधिक ज़रूरी है। आने वाले महीनों में इस प्रचार अभियान में कंपनी की प्रतिष्ठित  संस्‍थापक, मैरी के ऐश पर केन्द्रित होगा जिसमें हैशटैग #MKPinkPower के अंतर्गत सभी पृष्ठभूमियों और जीवन के सभी चरणों की महिला लीडरों की सशक्तीकरण का वृत्तान्त दिखाया जाएगा।
 
मैरी के के विषय में

रूढ़ियों की दीवार गिराने वालों में से एक, मैरी के ऐश ने 57 वर्ष पहले अपनी सौन्दर्य कंपनी की स्थापना की थी, जिसके तीन लक्ष्य थे : महिलाओं के लिए फलदायक अवसरों का निर्माण करना, सम्मोहक उत्पाद प्रस्तुत करना, और दुनिया को बेहतर जगह बनाना। वह सपना करीब 40 देशों में लाखों स्वतन्त्र विक्रय बल के साथ एक मल्टीबिलियन-डॉलर क्षमता वाली कंपनी के रूप में साकार हो चुका है। मैरी के सौन्दर्य के विज्ञान में निवेश करने और अत्याधुनिक स्किन केयर, कलर कॉस्मेटिक, पोषण पूरक और फ्रैगरेंस के निर्माण के प्रति समर्पित है। मैरी के दुनिया भर के संगठनों के साथ सहयोग करते हुए महिलाओं और उनके परिवारों को अधिकार-संपन्न करके के लिए वचनबद्ध है। इसकी गतिविधियाँ कैंसर के शोध में सहयोग करने, घरेलू हिंसा के उत्तरजीवियों की रक्षा करने, समुदायों का सौन्दर्य बढ़ाने, और बच्चों को अपने सपने साकार करने के लिए प्रोत्साहित करने पर केन्द्रित हैं। मैरी के ऐश की मूल दृष्टि की चमक अभी भी बरकरार है - हर बार एक मुस्कराहट के साथ।

businesswire.com पर सोर्स विवरण यहाँ देखें : 
https://www.businesswire.com/news/home/20201026005152/en/
 
 
संपर्क :
मैरी के इंक. कारपोरेशन कम्युनिकेशंस
Marykay.com/newsroom
(+1) 972.687.5332 or [email protected]

घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।
 


Submit your press release

Copyright © 2025 Business Wire India. All Rights Reserved.