WHY US

Partner with us for Press release distribution and get best in class service, guaranteed postings on tier 1 media and maximum reach

मोगस ने साउथईस्ट एशियन रिफाइनरी के लिए वाल्व की आपूर्ति का लाखों डॉलर का ठेका हासिल किया

  • Thursday, July 30, 2020 5:04PM IST (11:34AM GMT)
 
Houston, United States:  
मोगस इंडस्ट्रीज, इंक. (मोगस) को हाल में कई सौ सीवियर सर्विस आइसोलेशन वाल्व के निर्माण का लाखों मिलियन डॉलर का एक ऑर्डर मिला है। इसे दक्षिणपूर्व एशिया के एक बड़े रिफाइनर द्वारा अमली जामा पहनाया जाएगा। ऑर्डर के तहत बनाए और भेजे जाने वाले वाल्व से कई प्रक्रियाएं और इस्तेमाल पूरे होंगे। इनमें इबुलेटिंग बेड यूनिट शामिल है जो उच्च दाब वाले लेटडाउन आइसोलेशन, कैटेलिस्ट आईसोलेशन और उच्च चक्रवाले कई थर्मल शॉक एपलीकेशन के साथ होती है। इन वाल्व्ज की डिलीवरी अगले वर्ष के दौरान निर्धारित है ताकि ग्राहक ने जो समय सीमा तय की है उसके अंदर काम पूरा किया जा सके। इस ऑर्डर से दुनिया की प्रभावी सीवियर सर्विस टेक्नालॉजी कंपनी बनने के मोगस के इरादे की मजबूती का पता चलता है।
 
हेवी ऑयल प्रोसेसिंग के क्षेत्र में वैश्विक स्तर की अग्रणी कंपनी के रूप में मोगस का ग्राहकों के साथ लंबा इतिहास है। इसके तहत यह सुनिश्चित किया जाता है कि प्रत्येक आवश्यकता की पूर्ति ग्राहक के मन की शांति सुनिश्चित करने के लिए की जाए। मोगस के ग्लोबल सेल्स मैनेजर चक वाकर ने नोट किया कि ग्राहक इस बात पर जोर देते हैं कि उनकी सीएलजी लाइसेंस्ड परियोजना के लिए उच्च तकनालाजी वाले गुणवत्ता युक्त पुर्जे हेवी ऑयल उद्योग में प्रथम श्रेणी के शो प्लेस की तरह चमकेंगे।”
 
इस ऑर्डर से हेवी ऑयल उद्योग पर मोगस की मजबूती को भारी योगदान मिलता है और एशियाई ऊर्जा बाजार में हमारी पहुंच का विस्तार होता है। इस गतिशील साझेदारी का मूल्य संस्थापन से सेवा तक प्रत्येक चरण में हासिल किया जाता रहेगा। मोगस को सुरक्षा और बेहतर प्लांट कुशलता के लिए अहम वाल्व की आपूर्ति करने के लिए जाना जाता है। इससे हमारे ग्राहकों को अपने लाभ अधिकतम करते हुए सर्वोच्च संभावना हासिल करने में मदद मिलती है।
 
मोगस इंडस्ट्रीज, इंक. के बारे में
 
मोगस इंडस्ट्रीज एक प्रभावी सर्विस टेक्नालॉजी कंपनी है जो विश्व विख्यात सेवाएं और सर्वश्रेष्ठ सीवियर सेवा, इस्तेमाल के लिए खास उत्पाद जैसे महत्वपूर्ण वाल्व में इस्तेमाल होने वाला पुर्जे मुहैया कराती है। कंपनी ऊर्जा, खनन, तेल और गैस, रीफाइनिंग, केमिकल / पेट्रोकेमिकल, पल्प और पेपर तथा सुविज्ञता उद्योग के लिए काम करती है।
 
स्रोत रूपांतर businesswire.com पर देखें : https://www.businesswire.com/news/home/20200729005625/en/
 
संपर्क :
राजन लूथरा
+1 832.300.7892
[email protected]
 
घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।


Submit your press release

Copyright © 2025 Business Wire India. All Rights Reserved.