WHY US

Partner with us for Press release distribution and get best in class service, guaranteed postings on tier 1 media and maximum reach

रेयान भारत में ग्रेट प्लेस टू वर्क® द्वारा पेशेवर सेवाओं के सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थल में एक के रूप में घोषित किया गया

  • Thursday, July 1, 2021 2:00PM IST (8:30AM GMT)
 
Hyderabad, Telangana, India:  
अग्रणी वैश्विक टैक्स सेवा और सॉफ्टवेयर प्रदाता रेयान (Ryan) को हाल में पेशेवर सेवाओं के लिए ग्रेट प्लेस टू वर्क द्वारा भारत के सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में से एक के रूप में घोषित किया गया है। रेयान को पेशेवर सेवा श्रेणी की आठ कंपनियों में से एक के रूप में सम्मानित किया गया।

रेयान के चेयरमैन और सीईओ जी ब्रिंट रेयान ने (G. Brint Ryan, Chairman and CEO of Ryan) कहा, “यह मान्यता बताती है कि पेशेवर सेवाओं के क्षेत्र की सर्वोच्च प्रतिभाओं को आकर्षित करने और उन्हें अपने साथ बनाए रखने की हमारी प्रतिबद्धता जारी है और इसके तहत हम दुनिया भर की सर्वोच्च प्रतिभाओं को आकर्षित करने और अपना साथ बनाए रखने की अग्रणी संस्कृति का निर्माण हमने किया है और उसे बनाए रखने के लिए  प्रतिबद्ध हैं।” उन्होंने आगे कहा, “भारी चुनौतियों के बावजूद महामारी ने गुजरे वर्ष के दौरान हैदराबाद में हमारी टीम को जो मुश्किलें दी हैं उसके बावजूद वे अपना काम जारी रखे हुए हैं और हमारी विकास रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मैं सही अर्थों में उनके कठिन परिश्रम और हमारी मजबूत कार्यस्थल संस्कृति के प्रति समर्पण की प्रशंसा करता हूं।”

हर साल 60 से ज्यादा देशों के 10,000 से ज्यादा संगठन आकलन, बेन्च मार्किंग और कार्रवाई की योजना बनाने के लिए ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूट के साथ साझेदारी करते हैं ताकि अपनी कार्यस्थल की संस्कृति को मजबूत कर सकें। भारत में 1,000 संगठनों ने ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूट को आवेदन किया ताकि इस साल का असेसमेंट करवा सकें और इस तरह यह कार्यस्थल को मान्यता देने वाले क्षेत्र का सबसे बड़ा अध्ययन बन गया।

यह अध्ययन मुख्य रूप से दो लेन्स का उपयोग करता है और शिखर की कार्यस्थल संस्कृति का मूल्यांकन और पहचान करता है। पहला लेन्स कर्मचारी अनुभव की गुणवत्ता की माप करता है। इसके लिए वैश्विक स्तर पर वैध ठहराया गया सर्वेक्षण का तरीका है जो कर्मचारियों से अनाम फीडबैक लेने में सहायता करता है। और यह फीडबैक अनजान रहती है। दूसरा लेन्स, स्वामित्व वाला एक टूल है जो किसी संस्थान के व्यवहारों का मूल्यांकन करता है, इसमें कर्मचारी के संपूर्ण जीवनचक्र को कवर किया जाता है। इन दो लेंसों के उपयोग से ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूट ने कई क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थल को मान्यता दी है। इनमें वैसे संस्थान शामिल किए जाते हैं जहां कर्मचारियों की संख्या 100 से ज्यादा होती है।

भिन्न उद्योगों और श्रेणियों में भारत के सर्वश्रेष्ठ कार्य स्थलों की पूरी सूची यहां (here) पाई जा सकती है।

रेयान के बारे में

रेयान एक पुरस्कार प्राप्त वैश्विक टैक्स सेवा और सॉफ्टवेयर प्रदाता है। यह दुनिया की सबसे बड़ी है फर्म है जो बिजनेस टैक्स के लिए खासतौर से समर्पित है। डल्लास, टेक्सास में वैश्विक मुख्यालय के साथ यह फर्म फेड्रल, स्टेट, स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय टैक्स सेवाओं के लिए एकीकृत सुइट मुहैया करवाती है जो बहु क्षेत्राधिकार आधार पर होता है। इसमें टैक्स रीकवरी, कंसलटिंग, एडवोकेसी, अनुपालन और प्रौद्योगिकी सेवा शामिल है। विश्व स्तर की ग्राहक सेवा के प्रति अपनी कटिबद्धता के लिए रेयान कस्टमर सर्विस इंस्टीट्यूट ऑफ अमेरिका (सीएसआईए) से नौ बार अंतरराष्ट्रीय सेवा उत्कृष्टता पुरस्कार प्राप्त कर चुका है। टैक्स सेवा उद्योग में आमतौर पर सबसे अभिनव माने जाने वाले डायनैमिक माईरेयान कार्य माहौल से सशक्त रेयान की भिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली टीम में 3,000 पेशेवर और सहयोगी हैं जो 60 से ज्यादा देशों में 18,000 से ज्यादा ग्राहकों के लिए काम करते हैं। इनमें कई दुनिया की सबसे प्रमुख ग्लोबल 5000 कंपनियां हैं। रेयान के बारे में ज्यादा जानकारी ryan.com पर प्राप्त की जा सकती है। “रेयान” और “फर्म” का संदर्भ वैश्विक सांगठनिक नेटवर्क से है तथा यह रेयान इंटरनेशनल के एक या ज्यादा सदस्य फर्मों का संदर्भ दे सकता है जो हरेक अलग कानूनी इकाई हैं।

स्रोत रूपांतर को businesswire.com पर देखें : https://www.businesswire.com/news/home/20210630005089/en/
 
संपर्क :
स्टेसी अंडरवुड
वरिष्ठ प्रबंधक, सामग्री, संचार, एवं जनसंपर्क
रेयान
972.934.0022
[email protected]

घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।
 
 


Submit your press release

Copyright © 2025 Business Wire India. All Rights Reserved.