एक मिलियन से ज्यादा समवर्ती उपयोगकर्ताओं वाले एमएमओआरपीजी ‘एमआईआर4’ (MMORPG ‘MIR4’) को इस दो नवंबर को बड़े पैमाने पर अपडेट किया जाएगा। इसमें एक नया वर्ग, अरबालिस्ट पेश किया जाना है जो क्रॉसबो (पुराने किस्म का धनुष) लड़ाकू है और इसके पास बेहद विध्वंसात्मक शक्तियां हैं – तथा क्लास चेंज सिस्टम का भी अनावरण किया जाएगा। अतिरिक्त सामग्री में एक विशाल फील्ड बॉस, क्रिमसन एमपेरर उटुकन और एक नई विकास प्रणाली – सॉलटीट्यूड ट्रेनिंग शामिल है। इसके अलावा, एक्सडीआरएसीओ आयटम भी अद्यतन किए जाएंगे और डीएसपी (ड्रैको स्टेकिंग प्रोग्राम) अधिकारी को भी लांच किया जाएगा। ‘एमआईआर4’ में 'अरबालिस्ट' अकेले लंबी दूरी वाले शारीरिक हमले करने वालों का वर्ग है। अरबालिस्ट बेहद विध्वंसात्मक शक्ति का प्रदर्शन करते हैं और इनके बचे रहने की सभावना भी उच्च स्तर की है। ये पुराने किस्म के धनुष, क्रॉसबो के साथ मार्शल आर्ट का भी उपयोग करते हैं। इस गेम में दैत्यों के समूह का भी कार्यकुशलता से शिकार किया जा सकता है। इसके लिए इफेक्ट स्किल्स के शक्तिशाली क्षेत्र का उपयोग किया जा सकता है और खिलाड़ी गेम खेलने की नई शैली का आनंद ले सकते हैं। इसमें एक स्निपिंग घटक भी है जो ‘एमआईआर4’ उपयोगकर्ताओं के लिए नया अनुभव है। क्लास चेंज सिस्टम, किसी मौजूदा कैरेक्टर का क्लास बदल सकता है और इसके विकास की सांख्यिकी बनी रह सकती है। खिलाड़ी पांच वर्गों के बीच बदल और चुन सकते हैं। इनमें नया क्लास अरबालिस्ट भी है। इसके अलावा वॉरियर, सॉरकरर, टाओइस्ट और लैंसर भी है। विशाल फील्ड बॉस, क्रिमसन एमपेरेर उटुकन भी जारी किया जाएगा। क्रिमसन एमपेरेर उटुकन प्रत्येक क्षेत्र के सर्वर के टाइम जोन में हर शुक्रवार को रात 11 बजे आते हैं और क्रिमसन अबैड्डन में रहते हैं जो स्नेक वैली की चौथी मंजिल पर हैं। युद्ध में जो खिलाड़ी फील्ड बॉस से सफल होते हैं उन्हें 50 ट्रेजर चेस्ट मिलेंगे। सॉलटीट्यूड ट्रेनिंग एक विकास व्यवस्था है जो ब्लड वेसल (चार रक्त वाहिकाओं) को मजबूत कर सकती है। ये हैं कंसेप्शन वेसल, गवर्निंग वेसल, थ्रूफेयर वेसल और गर्डल वेसल जो लेवल 70 और ऊपर के खिलाड़ियों के लिए है। ब्लड वेसल्स को टीयर 10 तक मजबूत किया जा सकता है। इसके लिए उपयोग की जाने वाली ऊर्जा और सामग्री को मजबूत करना होगा। इसके अलावा, ड्रैको के प्रतीक चिन्ह से चिन्हत एक्सड्रैको आयटम को अपडेट (अद्यतन) किया जाएगा और डीएसपी आधिकारिक सेवा शुरू होगी। एक्सड्रैको आयटम को इन-गेम (खेल के दौरान) आयटम ड्रॉप और डीएसपी से प्राप्त किया जा और एक्सचेंज बाई ड्रैको के जरिए इनका सौदा किया जा सकता है। खिलाड़ी अपने ड्रैको डीएसपी के पास जमा करा सकते हैं और एक ड्रॉ के जरिए एक्सड्रैको आयटम प्राप्त कर सकते हैं। जमा की जाने वाली राशि और समय बढ़ने के साथ सामान जीतने की संभावना बढ़ती है। जो ड्रॉ नहीं जीतेंगे उनके जमा कराए गए ड्रैको 100% वापस कर दिए जाएंगे। माई बैटल (मेरी लड़ाई) से (हमारे युद्ध) आवर वार तक! अतिरिक्त जानकारी और आने वाले अपडेट्स के लिए आधिकारिक साइट (official site) पर आइए। फोटो /मल्टीमीडया गैलरी उपलब्ध है: https://www.businesswire.com/news/home/52518677/en |
संपर्क: प्रेस संपर्क: वीमेड कंपनी लिमिटेड (112040: KOSDAQ) योनघ्विन घुन (Yeonghyun Lee), जनसंपर्क प्रबंधक [email protected] घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है। |
