WHY US

Partner with us for Press release distribution and get best in class service, guaranteed postings on tier 1 media and maximum reach

स्टारटेक ने 2021 की पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा की

  • Wednesday, May 12, 2021 7:05PM IST (1:35PM GMT)
मांग में मजबूती और परिचालन में गति के दम पर शुद्ध राजस्व, समायोजित एबिटा (EBITDA) और शुद्ध आय में इजाफा
 
Greenwood Village, Colo., United States:  
ग्राहक अनुभव प्रबंधन समाधानों को मुहैया कराने वाली वैश्विक प्रदाता स्टारटेक,  इंक (NYSE:SRT) (“स्टारटेक” लज “कंपनी”) ने 31 मार्च 2020 को समाप्त हुई दूसरी तिमाही के वित्तीय परिणामों की जानकारी दी है।
 
2021 की पहली तिमाही के महत्वपूर्ण वित्तीय आंकड़ें ($ मिलियन में, मार्जिन आइटम्स को छोड़कर)
  पहली तिमाही 2021 चौथी तिमाही 2020 पहली तिमाही 2020
शुद्ध राजस्व $163.1 $174.5 $160.9
सकल मुनाफा $24.7 $30.9 $20.1
सकल मार्जिन 15.1% 17.7% 12.5%
एसजी एंड ए खर्च $14.2 $15.3 $17.3
शुद्ध आय/(घाटा)[1] $(12.2) $(7.6) $(26.6)
समायोजित शुद्ध आय/(घाटा)[2], [3] $1.7 $8.8 $(1.0)
समायोजित एबिटा[3] $18.0 $23.3 $10.5
[1] स्टारटेक शेयरधारकों के लिए शुद्ध आय (हानि) को दर्शाता है।
[2] स्टारटेक शेयरधारकों के कारण समायोजित शुद्ध आय (हानि) को दर्शाता है।
[3] गैर-जीएएपी वित्तीय उपायों के बारे में नीचे दिए गए नोट को देखें।
 


प्रबंधन की टिप्पणी

स्टारटेक के एक्जिक्यूटिव चेयरमैन और मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) अपरूप सेनगुप्ता ने कहा कि, “हमारे पहली तिमाही के परिणाम परिचालन सुधार और दक्षता के निरंतर लाभों को प्रदर्शित करते हैं, जिसे हमने पिछले साल लागू किया था। भले ही  पहली तिमाही आम तौर पर हमारे व्यवसाय के लिए मौसमी रूप से नरम अवधि को दर्शाता है, लेकिन हमने सभी वित्तीय पायदानों पर सालाना आधार पर वृद्धि दर्ज की है। इसके अतिरिक्त शुद्ध राजस्व में वृद्धि के अलावा हम सकल लाभ, सकल मार्जिन और समायोजित एबिटा (EBITDA) को मजबूती से विस्तारित करने में सफल रहे हैं। हमें तिमाही के दौरान कुछ सरकारों की तरफ से मिले अनुदान का भी फायदा हुआ। हम विवेकपूर्ण लागत प्रबंधन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और लचीले ढंग से वर्ष के बचे हुए समय के माध्यम से अपनी प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए अपने वैश्विक ग्राहक आधार का समर्थन करने की उम्मीद करते हैं।”

“कुछ भौगोलिक क्षेत्र अभी भी महामारी की वजह से बुरी तरह से प्रभावित है। साथ ही दुनिया भर में रिकवरी और वैक्सीन की असमान गति के बीच हमने अपने ग्राहकों की विकसित जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपने एजेंटों को सुरक्षित रखने पर ध्यान केंद्रित किया है। हमारी वैश्विक टीम का लगभग 65% वर्तमान में घरों से काम कर रहा है और ऐसी स्थिति में हमने यह सुनिश्चित किया है कि उनके पास वह सभी संसाधन हो, जिसकी मदद से वह अपना काम पूरा कर सकें। हमने अतिरिक्त क्लाउड कंप्यूटिंग, आईटी सेवा प्रबंधन और स्वचालित सेवाओं को एकीकृत करने के माध्यम से स्टारटेक क्लाउड प्लेटफॉर्म का अनुकूलन करना जारी रखा है ताकि हमारे परिचालन की क्षमता में इजाफा किया जा सके। इन बढ़ी हुई क्षमताओं के साथ हमने अपने प्लेटफ़ॉर्म के लचीलेपन और उसकी क्षमता में सुधार किया है ताकि हम ज्यादा लचीलेपन के जरिए विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में अपने कार्यबल का कुशल प्रबंधन कर सकें।

“ई-कॉमर्स में वैसी तेजी नहीं देखी गई, जो पिछली तिमाही में छुट्टियों के दौरान थी, लेकिन वह पहली तिमाही के दौरान हमारी ताकत के स्रोत बने रहे। यह संयुक्त राज्य अमेरिका में कोविड-19 सहायता कार्यक्रमों का समर्थन करने के हमारे हालिया काम सहित हमारी स्वास्थ्य सेवा, केबुल और मीडिया वर्टिकल में दर्ज वृद्धि के मुताबिक है। वर्ष की मजबूत शुरुआत ने हमें चालू वित्त वर्ष में मजबूत विकास प्रदान करने के लिए सक्षम बनाया है।

“हम 2021 के बचे समय पर ध्यान रखते हुए अपने पूरे संगठन में अतिरिक्त क्षमता और अन्वेषी पहल के माध्यम से अपनी परिचालन गति को आगे बढ़ाने के लिए काम करते रहेंगे। हम दुनिया भर के लोगों को कोविड-19 से होने वाले प्रभावों के बारे में बताने के लिए सरकारी प्रयासों के समर्थन में अग्रणी भूमिका निभाने की योजना बना रहे है और हमें इस पर गर्व है। हमारे सोच भारत में और दुनिया भर में हर किसी के साथ हैं, जो वैश्विक महामारी के आर्थिक और स्वास्थ्य प्रभावों से जूझ रहे हैं।”

2021 की पहली तिमाही के वित्तीय परिणाम

पहली तिमाही में शुद्ध राजस्व एक साल पहले की तिमाही के 160.9 मिलियन डॉलर से बढ़कर 163.1 डॉलर हो गया। राजस्व में हुई बढ़ोतरी की वजह विशेषकर कंपनी के ई-कॉमर्स, हैल्थकेयर केबल और मीडिया वर्टिकल्स की मांग में मजबूती रही। स्थिर मुद्रा आधार पर शुद्ध राजस्व में पिछले साल की तिमाही के मुकाबले 2.3% का इजाफा हुआ।
 
पहली तिमाही में सकल मुनाफा पिछले साल की समान तिमाही के 20.1 मिलियन डॉलर के मुकाबले 23% बढ़कर 24.7 मिलियन डॉलर हो गया। सकल मार्जिन में पिछले साल की पहली तिमाही के मुकाबले 260 अंकों का इजाफा हुआ और यह पिछली बार 12.5 फीसदी से बढ़कर 15.1 फीसदी हो गया। बढ़ोतरी में हुई वजह स्टारटेक के ग्राहक आधार में आई मजबूती रही, जिसमें ऊच्च मार्जिन वाले वर्टिकल से मिला राजस्व शामिल है। मार्जिन में हुए इजाफे में पहली तिमाही के दौरान मिले अनुदान का भी अंशदान था।

पहली तिमाही के दौरान बिक्री, सामान्य और प्रशासनिक (एसजीऐंडए) खर्च में कमी आई और यह पिछले वर्ष की समकक्ष तिमाही के 17.3 मिलियन डॉलर से घटकर 14.2 मिलियन डॉलर हो गया। राजस्व के अनुपात में एसजीएंडए में 200 आधार अंकों का सुधार हुआ और यह पिछले साल की समान तिमाही के 10.7 फीसदी से घटकर 8.7 फीसदी हो गया। कमी की वजह कंपनी में जारी लागत कटौती है, जिसे कोविड-19 की वजह से पिछली कई तिमाहियों से क्रियान्वित किया जा रह है।

स्टारटेक के हितधारकों को होने वाले शुद्ध घाटे में पहली तिमाही में कमी आई और यह कम होकर 12.2 मिलियन डॉलर या (0.30) डॉलर प्रति शेयर हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह 26.6 मिलियन डॉलर या (0.69) डॉलर प्रति शेयर था। 2021 की पहली तिमाही में शुद्ध घाटा फरवरी 2021 में कंपनी की तरफ से लिए गए कर्ज का एकमुश्त भुगतान करने में हुए खर्च से संबंधित है।
 
पहली तिमाही में समायोजित शुद्ध आय* 1.7 मिलियन डॉलर या 0.04 प्रति शेयर रही, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह घाटा* 1.0 मिलियन डॉलर या (0.02) डॉलर प्रति शेयर रहा था।
 
पहली तिमाही में समायोजित एबिटा* (EBITDA) पिछले साल की समान अवधि के 10.5 मिलियन डॉलर से 73% बढ़कर 18 मिलियन डॉलर हो गया। इजाफे की वजह पूर्व वर्णित राजस्व में विकास, मार्जिन में इजाफा और लागत में की गई कटौती रही।

31 मार्च 2021 को नकदी और प्रतिबंधित नकदी 31 दिसंबर 2020 के 50.6 मिलियन डॉलर से बढ़कर 64.4 मिलियन डॉलर हो गई। इजाफे की वजह से पिछली तिमाही के मुकाबले इस तिमाही में कार्यशील पूंजी में हुआ सुधार रहा। 31 मार्च 2021 तक कुल कर्ज 172.8 मिलियन डॉलर रहा जो 31 दिसंबर 2020 को 136 मिलियन डॉलर था। वहीं, 31 मार्च 2021 तक शुद्ध कर्ज की स्थिति 108.1 मिलियन2 डॉलर रही जो 31 दिसंबर 2020 तक 85.4 मिलियन डॉलर थी। इजाफे में हुई वृद्धि पूर्व में लिए गए कर्ज का पूरा भुगतान और सीएसएस में निवेश करना शामिल है।

* गैर जीएएपी उपायों को नीचे दर्शाया गया है।

कॉन्फ्रेंस कॉल और वेबकास्ट का विवरण

स्टारटेक मैनेजमेंट या प्रबंधन आज शाम 5.00 बजे (ईस्टर्न टाइम) कॉन्फ्रेंस कॉल का आयोजन करेगा, जिसमें वित्तीय नतीजों पर चर्चा की जाएगी। कॉन्फ्रेंस कॉल के बाद सवाल-जवाब का सत्र होगा।
 
तारीख : सोमवार, 10 मई, 2021
समय : 5.00 बजे शाम, ईस्टर्न  टाइम
टोल फ्री  डायल इन नंबर (844) 239-5283
इंटरनैशनल डायल-इन नंबर : (574) 990-1022  
कॉन्फ्रेंस आईडी : 4684167

शुरू होने के 5-10 मिनट पहले कॉन्फ्रेंस टेलिफोन नंबर पर कॉल करें। ऑपरेटर आपका और आपकी कंपनी का नाम पंजीकृत करेगा। अगर आपको कॉन्फ्रेंस कॉल से जुड़ने में कोई दिक्कत हो रही है तो कृपया गेटवे इनवेस्टर रिलेशंस को (949) 574-3860 पर कॉल करें।

कॉन्फ्रेंस कॉल का प्रसारण लाइव किया जाएगा और इसे दुबारा यहां देखा जा सकता है। इसके अलावा कंपनी की वेबसाइट  www.startek.com के इनवेस्टर रिलेशंस सेक्शन में भी इसे देखा जा सकता है।

कॉन्फ्रेंस कॉल को 17 मई 2021 को ही दिन भर  ईस्टर्न टाइम के मुताबिक रात के 8:00 आठ बजे के बाद टेलिफोन पर भी दोबारा से सुना जा सकता है।

टोल फ्री रिप्ले नंबर : (855) 859-2056
अंतरराष्ट्रीय रिप्ले नंबर  : (404) 537-3406
रिप्ले आईडी : 4684167

स्टारटेक के विषय में

स्टारटेक तकनीक-सक्षम व्यवसाय प्रक्रिया प्रबंधन समाधानों का विश्वव्यापी प्रदाता है। यह कंपनी पूरे विश्व में कुछ सबसे बेहतरीन ब्रांडों को ओमनी-चैनल ग्राहक अनुभव, डिजिटल रूपांतरण, और प्रौद्योगिकी सेवाएँ प्रदान करती हैं। स्टारटेक सभी संपर्क बिन्दुओं और चैनलों में ग्राहकीय अनुभव और डिजिटल तथा एआई सामर्थ्य में सुधार पर ध्यान केन्द्रित करते हुए ग्राहकों के व्यावसायिक परिणामों को प्रभावित करने के प्रति वचनबद्ध है। स्टारटेक के साथ 13 देशों में 46 डिलीवरी कैम्पसों में फैले 40,000 से अधिक सीएक्स विशेषज्ञ हैं। यह कंपनी बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं, बीमा, प्रौद्योगिकी, दूरसंचार, स्वास्थ्य सेवा, पर्यटन और होटल, ईकॉमर्स, उपभोक्ता वस्तुओं, खुदरा, और ऊर्जा एवं जनोपयोगी सेवाओं जैसे विविध उद्योगों में 220 से अधिक ग्राहकों को सेवा प्रदान करती है। स्टारटेक के वैश्विक समाधानों के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया वेबसाइट देखें : www.startek.com.
 
भविष्यसूचक वक्तव्य

इस प्रेस विज्ञप्ति में भविष्य के सम्बन्ध में उल्लिखित बातों में प्राइवेट सिक्योरिटीज लिटिगेशन रिफॉर्म ऐक्ट, 1995 में यथा परिभाषित भविष्यसूचक वक्तव्य शामिल हैं। इस प्रकार के भविष्यसूचक वक्तव्य इस प्रलेख में “प्रत्याशा करना”, “विश्वास करना”, “आकलन करना”, “अपेक्षा करना”, “अभिप्राय करना”, “हो सकता है”, “वस्तुनिष्ठ”, “दृष्टिकोण”, “योजना”, “परियोजना”, “संभव”, “संभावना”, “चाहिए”, शब्दों और समान अभिव्यक्तियों द्वारा पहचाने जा सकते हैं। जैसा कि नीचे वर्णित है, इस प्रकार के भविष्यसूचक वक्तव्य अनेक जोखिमों और अनिश्चितताओं के अधीन हैं, जिनके कारण स्टारटेक के वास्तविक परिणाम इस प्रकार के किसी भविष्यसूचक वक्तव्यों द्वारा अभिव्यक्त या अन्तर्निहित बातों से वस्तुतः भिन्न हो सकते हैं। पाठकों को सलाह दी जाती है कि स्टारटेक के व्यवसाय, वित्तीय अवस्था और परिचालन के परिणामों को प्रभावित कर सकने वाले जोखिमों और अनिश्चितताओं  के विषय में और अधिक जानकारी के लिए प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (एसईसी) में 15 मार्च, 2021 को दायर 31 दिसम्बर, 2020 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए कंपनी के प्रपत्र 10-के, और एसइसी में दायर अन्य कागजातों में उल्लिखित जोखिम घटकों और अन्य प्रकटीकरणों का पुनरावलोकन कर लें। दायर किये गए इन दस्तावेजों की प्रतिलिपियाँ सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन, कंपनी की वेबसाइट या कंपनी के निवेशक संपर्क विभाग में उपलब्ध हैं। स्टारटेक नयी जानकारी, भावी घटनाओं या अन्यथा बातों के परिणाम के रूप में  किसी भी भविष्यसूचक वक्तव्यों को अद्यतन या संशोधित करने का कोई दायित्व स्वीकार नहीं करती है। पाठकों को सावधान किया जाता है कि वे इन भविष्यसूचक वक्तव्यों पर अनावश्यक भरोसा नहीं करें, क्योंकि ये वक्तव्य केवल इसमें उल्लिखित तारीख के दिन के लिए हैं।
 
स्टारटेक, इंक. और अनुषंगी कंपनियां
एकीकृत आय (घाटा) का समेकित विवरण
(हजार में, प्रति शेयर रकम को छोड़कर)
(अनऑडिटेड)
    31 मार्च को समाप्त तिमाही  
    2021     2020  
राजस्व     163,495       161,177  
वारंट कॉन्ट्रा राजस्व     (425)       (278)  
शुद्ध राजस्व   $ 163,070     $ 160,899  
सेवा की लागत     (138,383)       (140,841)  
सकल मुनाफा   $ 24,687     $ 20,058  
                 
बिक्री, सामान्य और प्रशासनिक खर्चें     (14,171)       (17,255)  
नुकसान आधारित हानि और पुनर्गठन/निकासी लागत     (1,898)       (24,322)  
परिचालन आय / (घाटा)   $ 8,618     $ (21,519)  
                 
इक्विटी-अकाउंटेड निवेशों के नुकसान का हिस्सा     (14)       (8)  
शुद्ध ब्याज खर्च     (13,769)       (3,506)  
विनिमय लाभ / (घाटा),शुद्ध     212       1,928  
आयकर से पहले घाटा   $ (4,953)     $ (23,105)  
आयकर खर्च     (4,902)       (2,876)  
शुद्ध घाटा   $ (9,855)     $ (25,981)  
                 
शुद्ध आय/ (घाटा)                
गैर-नियंत्रित हितों के लिए शुद्ध आय       2,300       576  
स्टारटेक शेयरधारकों के लिए शुद्ध नुकसान     (12,155)       (26,557)  
                 
सामान्य प्रति शेयर शुद्ध हानि - मूल और डायलूटेड       (0.30)       (0.69)  
                 
भारित औसत सामान्य शेयर बकाया – मूल और डायलूटेड     40,592       38,528  
 
स्टारटेक, इंक. और सहायक कंपनियां
अन्य समग्र आय (घाटा) का समेकित विवरण
(हजार में, प्रति शेयर रकम को छोड़कर)
(अनऑडिटेड)
    31 मार्च को समाप्त तिमाही  
    2021     2020  
शुद्धा घाटा   $ (9,855)     $ (25,981)  
गैर नियंत्रित हितों के लिए शुद्ध आय     2,300       576  
स्टारटेक के शेयरधारकों को शुद्ध नुकसान     (12,155)       (26,557)  
                 
अन्य समग्र (घाटा) / आय, शुद्ध करें:                
विदेशी मुद्रा परिवर्तन समायोजन     (1,092)       (4,392)  
व्युत्पन्न उपकरणों के उचित मूल्य में परिवर्तन     8       (672)  
पेंशन परिशोधन     (384)       396  
अन्य व्यापक नुकसान   $ (1,468)     $ (4,668)  
                 
अन्य व्यापक (हानि) / आय, करों का शुद्ध                
अन्य व्यापक (नुकसान) / गैर-नियंत्रित हितों के लिए आय     (69)       163  
स्टारटेक शेयरधारकों के लिए अन्य व्यापक नुकसान     (1,399)       (4,831)  
    $ (1,468)     $ (4,668)  
समग्र (घाटा) /आय                
गैर-नियंत्रित हितों के कारण व्यापक आय     2,231       739  
स्टारटेक शेयरधारकों को हुआ समग्र नुकसान     (13,554)       (31,388)  
    $ (11,323)     $ (30,649)  
 
स्टारटेक, इंक और सहायक कंपनियां
समेकित  तुलन पत्र (बैलेंस शीट)
(हजार में, प्रति शेयर आंकड़ों को छोड़कर)
(गैर अंकेक्षित)
    मार्च 31,     दिसंबर 31,  
    2021     2020  
परिसंपत्ति                
मौजूदा परिसंपत्ति                
नकदी और नकदी समतुल्य     57,665       44,507  
प्रतिबंधित नकदी     6,981       6,052  
व्यापार खाते प्राप्य, शुद्ध     69,712       83,560  
अनबिल्ड राजस्व     57,530       49,779  
प्रीपेड और अन्य मौजूदा परिसंपत्ति     12,328       14,542  
कुल मौजूदा परिसंपत्ति   $ 204,216     $ 198,440  
                 
गैर मौजूदा परिसंपत्ति                
संपत्ति, संयंत्र और उपकरण,शुद्ध     34,353       34,225  
ऑपरेटिंग लीज राइट-ऑफ-यूज एसेट्स     65,396       69,376  
अमूर्त परिसंपत्ति, शुद्ध     97,879       100,440  
साख     183,397       183,397  
इक्विटी-अकाउंटेड निवेश में निवेश     25,096       111  
स्थगित कर परिसंपत्तियां, शुद्ध     4,042       5,294  
प्रीपेड खर्च और अन्य गैर मौजूद परिसंपत्तियां     16,605       13,370  
कुल गैर मौजूद परिसंपत्तियां   $ 426,768     $ 406,213  
कुल परिसंपत्तियां   $ 630,984     $ 604,653  
                 
देयताएं और शेयरधारकों की इक्विटी                
मौजूदा देयताएं                
व्यापार खातों के भुगतान योग्य     14,457       20,074  
उपार्जित खर्चे     58,026       57,118  
अल्पावधि ऋण     5,230       15,505  
दीर्घकालिक ऋण की वर्तमान परिपक्वता     2,412       2,180  
परिचालन लीज दायित्व की वर्तमान परिपक्वता     18,724       19,327  
अन्य चालू उत्तरदायित्व     45,130       39,987  
कुल मौजूदा देनदारियां   $ 143,979     $ 154,191  
                 
गैर मौजूदा देनदारियां                
लंबी अवधि के ऋण       165,116       118,315  
संचालन लीज देनदारियां       48,697       52,052  
अन्य गैर-मौजूदा देनदारियां       18,490       15,498  
स्थगित कर देनदारियां, शुद्ध     17,194       17,715  
कुल गैर मौजूदा देनदारियां   $ 249,497     $ 203,580  
कुल देनदारियां   $ 393,476     $ 357,771  
                 
शेयरधारकों की इक्विटी:                
सामान्य स्टॉक, 60,000,000 गैर-परिवर्तनीय शेयर, 0.01 डॉलर सम मूल्य, अधिकृत; 40,781,804 और 40,453,462 शेयर जारी और देनदारियां क्रमश: 31 मार्च 2021 और 31 दिसंबर, 2020 को जारी किए गए और बकाया               408       405  
अतिरिक्त पेड-इन पूंजी              290,646       288,700  
संचित घाटा           (97,698)       (85,543)  
संचित अन्य सर्वसमावेशी हानि     (8,685)       (7,286)  
स्टारटेक शेयरधारकों के लिए इक्विटी   $ 184,671     $ 196,276  
गैरनियंत्रित ब्याज            52,837       50,606  
शेयरधारकों की कुल इक्विटी   $ 237,508     $ 246,882  
कुल देयताएं और शेयरधारकों की इक्विटी   $ 630,984     $ 604,653  
 
स्टारटेक इंक और सहायक कंपनियां
नकदी प्रवाह का एकीकृत दस्तावेज
(हजार में)
(अन-ऑडिटेड)
    March 31 को समाप्त तिमाही  
    2021     2020  
परिचालन गतिविधियां                
शुद्ध घाटा   $ (9,855)     $ (25,981)  
                 
संचालन गतिविधियों द्वारा प्रदान की गई शुद्ध नकदी के साथ शुद्ध नुकसान के मेल के लिए समायोजन:                
मूल्यह्रास और परिशोधन     6,803       7,093  
साख की हानि     -       22,708  
संपत्ति, संयंत्र और उपकरणों की बिक्री पर लाभ     (53)       -  
संदिग्ध खातों के लिए प्रावधान     63       154  
ऋण जारी करने की लागत का परिशोधन     2,670       378  
वारंट कॉन्ट्रा राजस्व     425       278  
शेयर-आधारित क्षतिपूर्ति खर्च     280       291  
स्थगित आयकर     558       1,879  
इक्विटी-अकाउंटेड निवेशों के नुकसान का हिस्सा     14       8  
                 
परिचालन परिसंपत्तियों और देनदारियों में परिवर्तन:                
व्यापार खाते प्राप्य     12,848       4,503  
प्रीपेड खर्च और अन्य परिसंपत्तियां     (8,844)       (7,658)  
व्यापार खाते देय     (5,447)       (4,722)  
आयकर, शुद्ध     2,727       (672)  
उपार्जित व्यय और अन्य वर्तमान देनदारियां     4,908       12,287  
शुद्ध नकद (प्रयुक्त) / परिचालन गतिविधियों से उत्पन्न   $ 7,097     $ 10,546  
                 
निवेश गतिविधियां                
संपत्ति, संयंत्र और उपकरण की खरीद     (2,922)       (2,884)  
इक्विटी-अकाउंटेड इन्वेस्टीज से मिली पूंजी     (25,000)       -  
उत्पन्न निवेश गतिविधियों में प्रयुक्त शुद्ध नकदी   $ (27,922)     $ (2,884)  
                 
वित्तपोषण गतिविधियां                
कॉमन स्टॉक जारी करने से मिली रकम     1,244       43  
दीर्घकालिक ऋण पर भुगतान से मिली रकम     44,702       (4,200)  
अन्य ऋण से (भुगतान पर) पर मिली रकम, शुद्ध      (10,609)       4,578  
वित्तपोषण गतिविधियों से उत्पन्न शुद्ध नकद   $ 35,337     $ 421  
                 
नकदी और नकदी समकक्ष में शुद्ध वृद्धि     14,512       8,083  
विनिमय दर के परिवर्तन का नकद और नकद समकक्ष और प्रतिबंधित नकदी पर प्रभाव     (425)       (1,052)  
अवधि की शुरुआत में नकद और नकद समकक्ष और प्रतिबंधित नकदी     50,559       32,626  
अवधि के अंत में नकद और नकद समकक्ष और प्रतिबंधित नकदी   $ 64,646     $ 39,657  
                 
नकद और नकदी समतुल्य एवं प्रतिबंधित नकदी के घटक                
बैंकों के साथ बैलेंस     57,665       27,795  
प्रतिबंधित नकद     6,981       11,862  
कुल नकद और नकद समकक्ष और प्रतिबंधित नकदी   $ 64,646     $ 39,657  
                 
                 
नकद प्रवाह सूचना का पूरक खुलासा     14,443       1,988  
ब्याज और अन्य वित्त लागत के लिए किया गया नकद भुगतान     1,652       963  
आयकर के लिए नकद भुगतान     425       278  
गैर नकद वारंट कॉन्ट्रा राजस्व     280       291  
स्टारटेक, इंक और सहायक कंपनियां
जीएएपी से गैर जीएएपी का पुन: एकीकरण
(हजार में)
(अन-ऑडिटेड)

इस प्रेस विज्ञप्ति में समायोजित एबिटा (EBITDA) के गैर-जीएएपी वित्तीय उपाय के संदर्भ शामिल किए गए हैं। इस गैर-जीएएपी उपाय को इसके तुलनात्मक जीएएपी माप के लिए नीचे शामिल किया गया है। इस गैर-जीएएपी सूचना को जीएएपी के अनुसार निर्धारित परिणामों के विकल्प के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। यह पूरी तरह से कंपनी के संचालन से तुलना करते हुए निवेशकों में इन मदों की समझ विकसित करने में मदद करने के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।
 
समायोजित एबिटा (EBITDA):

कंपनी गैर-जीएएपी समायोजित एबिटा को शुद्ध हानि व आयकर व्यय के योग, ब्याज और अन्य व्यय, शुद्ध मूल्यह्रास और परिशोधन व्यय, पुनर्गठन और अन्य अधिग्रहण से संबंधित लागत, शेयर-आधारित मुआवजे व्यय और वारंट संबंधी राजस्व (यदि लागू हो) के रूप में परिभाषित करती है। प्रबंधन हमारे व्यवसाय के प्रदर्शन का विश्लेषण करने के लिए एक निष्पादन मापदंड के रूप में समायोजित एबिटा का उपयोग करता है। प्रबंधन का मानना ​​है कि इन गैर-नकद और अन्य गैर-आवर्ती वस्तुओं को छोड़ने से  निवेशकों और विश्लेषकों के लिए संचालन की हमारी ताकत और प्रदर्शन की अधिक सार्थक तुलना और समझ  संभव हो पाती है।
 
समायोजित प्रति शेयर उपार्जन (ईपीएस):

समायोजित ईपीएस एक गैर-जीएएपी वित्तीय उपाय है जो हमारे चल रहे कार्यों से उत्पन्न आय को प्रस्तुत करता है, जिनके बारे में हमें विश्वास है कि अन्य कंपनियों के लिए सार्थक तुलना करने में निवेशकों के लिए उपयोगी साबित होंगे। हालांकि समायोजित ईपीएस के हमारे उपायों की अन्य कंपनियों द्वारा उपयोग में लाए जा रहे उपायों से तुलना नहीं हो सकती और न ही एक समय खंड की दूसरे समय खंड से सीधे तुलना हो सकती है।  समायोजित ईपीएस इस रूप में समझा जा सकता है कि यह स्टारटेक शेयरधारकों के प्रति सामान्य शेयर होने वाली हमारी आमदनी है। इसे समायोजित इसलिए किया जाता है, ताकि अधिग्रहण संबंधी जो अमूर्त संपत्तियां होती हैं, उनसे होने वाली ऋण मुक्ति के प्रभावों को अलग रखा जा सके और ऐसे निवेशों से भी अलग रखा जा सके, जिनका निवेशक अलग से मूल्यांकन कराना चाह रहे हों ( जैसे कि उचित मूल्य के आधार पर)। इसकी एक वजह यह भी है कि कुछ घटनाओं, लाभों, हानियों और अन्य शुल्कों को भी अलग रखा जा सके, जो कि एक समयावधि की दूसरे से तुलना को प्रभावित करते हों। अधिग्रहण से संबंधित अमूर्त संपत्ति को लेखा मानक संहिताकरण विषय (“एएससी”) 805, व्यावसायिक संयोजन (जैसे ग्राहक संबंध और ब्रांड) के आवेदन के परिणामस्वरूप मान्यता प्राप्त है, और उनका परिशोधन हमारे अधिग्रहण के आकार और समय से काफी प्रभावित होता है।
 
एबिटा (EBITDA):                
    March 31 को समाप्त तिमाही  
    2021     2020  
शुद्ध घाटा   $ (9,855)     $ (25,981)  
आयकर व्यय     4,902       2,876  
ब्याज एवं अन्य व्यय, निवल     13,783       3,514  
विनिमय लाभ /(हानि), निवल     (212)       (1,928)  
मूल्य ह्रास और परिशोधन व्यय     6,803       7,093  
खराबी से हानि और पुनर्गठन लागत     1,898       24,322  
शेयर-आधारित क्षतिपूर्ति व्यय     280       291  
वारंट कॉण्ट्रा आमदनी     425       278  
समायोजित EBITDA   $ 18,024     $ 10,465  
 
समायोजित उपार्जन प्रति शेयर (ईपीएस) :                
    March 31 को समाप्त तिमाही  
    2021     2020  
स्टारटेक के शेयरधारकों को हुआ शुद्ध नुकसान   $ (12,155)     $ (26,557)  
जोड़ें: शेयर आधारित क्षतिपूर्ति व्यय     280       291  
जोड़ें: अमूर्त संपत्ति का परिशोधन और कुल करें     2,243       2,261  
जोड़ें: वारंट कॉन्ट्रा राजस्व     425       278  
जोड़ें: साख हानि     -       22,708  
जोड़ें: ऋण जारी करने की लागत     10,937       -  
                 
समायोजित शुद्ध आय / (घाटा) (गैर जीएएपी)   $ 1,730     $ (1,019)  
                 
भारित औसत सामान्य शेयर बकाया - मूल और डायलूटेड     40,592       38,528  
                 
समायोजित प्रति शेयर आय मूल और डायलूटेड     0.04       (0.02)  

1 31 मार्च, 2020 तक सीमित नकदी को छोड़कर नकदी बचत 31 दिसंबर, 2020 तक 44.5 मिलियन डॉलर के मुकाबले 57.7 मिलियन डॉलर था।
2 31 मार्च, 2020 को $ 91.5 मिलियन की तुलना में 31 मार्च, 2021 को प्रतिबंधित नकद शेष को छोड़कर, शुद्ध ऋण $ 115.1 मिलियन था।



businesswire.com पर मूल स्रोत के लिए देखें: https://www.businesswire.com/news/home/20210510005649/en/
 
संपर्क :
इन्वेस्टर रिलेशंस
कोडी क्री या जैकी केश्नर
गेटवे इन्वेस्टर रिलेशंस
(949) 574-3860
[email protected]
 
घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।
   



Submit your press release

Copyright © 2025 Business Wire India. All Rights Reserved.